Blogroll

Motivational Short Story

Comedian Success Story In Hindi – Motivational Success Story



Comedian Success Story In Hindi – Motivational Success Story


दोस्तों अगर आप किसी भी काम को बेहतर तरीके से करना चाहते है तो दो बाते कभी भी मत सोचो। पहली अगर मैं हार गया तो क्या होगा। दूसरी अगर में जीत गया तो क्या होगा क्योकि अगर आपने पहली वाली बात के बारे में सोचा तो आप कभी भी जीत नहीं पायेंगे। दूसरी वाली बात आपको जीत के लिए motivate भी कर सकती है और demotivate भी कर सकती है। ये आप पर निर्भर करता है की आप उस बात को किस तरिके से सोच रहे है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Comedian Success Story in Hindi | लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे है







एक बार की बात है। एक हास्य अभिनेता की लोकप्रियता लोगो के बीच तेज्जि से बढ़ रही थी। उसके जोक इतने मजेदार होते थे की लोग हँसते – हँसते पागल हो जाते थे। उसकी लोकप्रियता को देखते हुए। एक दिन अखबार वाले उसका इंटरव्यू लेने उसके पास गये।

इंटरव्यू के समय उससे बहुत से सवाल किये गये। आखिर में पूछे गए सवाल ने उसकी जिंदगी बदल कर रख दी। सवाल था – क्या आप कोई रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है। यह सुनकर वह हास्य अभिनेता चुपचाप बैठा रहा क्योकि उसके मन में कभी भी ऐसा कुछ करने का विचार ही नहीं आया।


उस समय इंटरव्यू ले रहे व्यक्ति ने फिर से पूछा – दुनिया में ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है। जो आप तोड़ना चाहते है। अचानक वह हास्य अभिनेता बोला – मैं एक मिनट में सबसे ज्यादा शब्द बोलने का रोएक्योर्ड बनाना चाहता हूँ।
यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी। उस ही दिन न्यूज़ चैनल से उस हास्य अभिनेताke पास फ़ोन आया। उन्होंने कहा – सर हम आज ही आपको लाइव शो में एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा शब्द बोलने का मौका दे रहे है।

उस हास्य अभिनेता की समझ में नहीं आ रहा था की अब क्या किया जाए। उस हास्य अभिनेता की ना तो कोई तैयारी थी और ना ही उसने ऐसा सोचा था की यह बात इतनी तेजी से फैलेगी। अब क्या होगा। यह सोचकर वह अंदर ही अंदर डरने लगा था।

शाम को टीवी चैनल वालो की गाडी उसे लेने आ गयी। जब वह दफ्तर पहुँच गया। तब उसके मन में दो सवाल आये। पहला – अगर मैं हार गया तो क्या होगा। उसने इस सवाल के बारे में गहराई से सोचा।
उसने अपने आप से पूछा – अगर मैं हार गया तो मेरे साथ बुरे से बुरा क्या हो सकता है। लोग बोलेंगे – ये तो फेकू निकला। कुछ लोग मेरे शो में आना बंद कर देंगे। लोग मुझे शायद लूज़र भी बोलेंगे। हारने के बाद मैं अंदर से टूट सकता हूँ।
इसके बाद उसके मन में दुसरा सवाल आया। अगर मैं जीत गया तो क्या होगा। मुझे लोगो का प्यार मिलेगा। मेरा शो देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा होगी। हर कोई मुझे एक विजेता की नजरो से देखेगा।


कुछ समय बाद लाइव शो शुरु हुआ और उस हास्य अभिनेता ने एक मिनट में सबसे ज्यादा शब्द बोलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की इस दुनिया में ज्यादातर लोग यही सोचकर हार जाते है की अगर मैं इस काम को नहीं कर पाया तो क्या होगा। सिर्फ एक बार यह सोचकर देखो की अगर आप इस काम को कर पाये तो क्या – क्या हो सकता है। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। Comedian Success Story in Hindi | लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे है




0

Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल


Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल




एक राजा के १०० पुत्र थे। अब समय आ गया था की राजा अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दे। नियम के अनुसार सबसे बड़ा पुत्र ही उत्तराधिकारी होता है लेकिन राजा इस नियम से हटके एक ऐसे पुत्र को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। जो उसके सम्मान और प्रतिष्ठा को ओर भी अधिक बढ़ाये।
अब राजा के सामने एक सवाल था की १०० पुत्रो में से एक पुत्र का चुनाव कैसे करे। राजा को एक विचार आया। उसने अपने १०० के १०० पुत्रो को बुलाया और उनसे कहा – मैंने तुम्हारे लिए एक भोज रखवाया है।

अगले दिन भोज के समय सभी राजकुमार वहाँ पहुँच गए। सभी को खाना परोसा गया। उनके खाना खाने से पहले ही राजा के आदेश पर शिकारी कुत्तो को छोड़ दिया गया। शिकारी कुत्तो को देखकर कुछ राजकुमार डर के कारण भाग खड़े हुए।
कुछ राजकुमार उन शिकारी कुत्तों से लड़ने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े लेकिन एक राजकुमार मजे से भोजन खा रहा था। अगले दिन राजा ने घोषणा करवा दी की मैंने अपने उत्तराधिकारी का चुनाव कर लिया है। कल राज्य सभा में उसका नाम बताया जाएगा।
सभी लोगो के मन में एक सवाल था की राजा ने अपने उत्तराधिकारी का चुनाव कैसे किया होगा। यह बात जानने के लिए सभी के सभी राज्य सभा पहुँच गए। राजा ने सभी राजकुमारों से पूछा – तुम में से किस – किस ने भोजन किया था।
उन सभी में से एक राजकुमार ने कहा – मैंने भोजन खाया और भोजन काफी स्वादिष्ट था। राजा ने बाकी सभी से पूछा – तुम सभी ने भोजन क्यों नहीं खाया। जितने भी राजकुमार शिकारी कुत्तो से डरकर भाग खड़े हुए। वे चुपचाप खड़े रहे। बाकी सभी बोले – हम शिकारी कुत्तो का शिकार कर रहे थे।


जिस राजकुमार ने भोजन किया था। राजा ने उसे आगे बुलाया और उससे कहा – हम सभी को बताओ। तुमने भोजन कैसे किया। वह राजकुमार बोला – पिताजी मेरे चारो तरफ स्वादिष्ट पकवानो से भरी हुई थालियाँ रखी हुई थी। जैसे ही कोई शिकारी कुत्ता मेरे पास आता था।
मैं उसके सामने पकवानों से भरी हुई थाली रख देता था। वह शिकारी कुत्ता उसे खाने में लग जाता और मैं आराम से भोजन कर लेता। यह सुनकर राजा ने उसे साभासी दी और उसकी समझदारी को देखते हुए। राजा ने उसे अपना उत्तराधिकारी बना दिया। Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल
दोस्तों इस Motivational Kahani से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की सभी लोगो की जिंदगी में मुशीबतें आती है। कुछ लोग उन्हें देखकर भाग खड़े होते है। कुछ लोग उनसे लड़ने में लग जाते है। मगर समझदार लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके अपने काम को न छोड़ते हुए। उन मुसीबतो का हल निकालते है।
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

0

Inspirational Stories For Work । क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है।




Inspirational Stories For Work । क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है।





Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि हमें इस दुनिया में पिछले जन्म के कर्मो का फल भोगने के लिए भेजा गया है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है की हम अपनी मेहनत और लगन से उसे बदल सकते है। मैं आपसे पूछना चाहता हूँ की आपने अपनी जिंदगी को बदलने के लिए अब तक क्या किया है। क्या आप जानते है की आपकी जिंदगी की कीमत क्या है। ये सब बातें समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Today story is क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है। Inspirational Stories for Work.




एक दिन एक लड़का नदी में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था नदी में डूबने के कारण वह मदत के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगा। एक आदमी वहाँ से गुजर रहा था। वह लड़के को देखते ही नदी में कूद पड़ा और उसे बचा लिया।

Small Inspirational Stories मैंने वो देखा जो किसी ने भी नहीं देखा
बच्चे ने उसे उसकी जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा। उस आदमी ने लड़के की ओर देखा और कहा, बेटा धन्यवाद की जरुरत नहीं है। जब तुम बड़े हो जाओंगे तो महान और अच्छे काम करके साबित करना की तुम्हारी जिंदगी बचाने लायक थी। यह कहकर वह आदमी वहाँ से चला गया


दोस्तों इस Inspirational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की क्या आपने अपनी जिंदगी के उद्देश्य को पहचान लिया है। अगर नहीं पहचाना तो सोचो की आप जिंदगी क्यों जी रहे है। अभी भी देर नहीं हुई है।
Motivation Hindi Story बड़ा बनना है तो पूछो क्यों, कब, कहाँ, कैसे
सब कुछ बदला जा सकता है। आज से ही नहीं बल्कि अभी से कुछ ऐसे काम करना शुरू कर दीजिए। जो आपको आपकी जिंदगी का उद्देश्य दे सके। क्योकि उद्देश्य के बिना आपकी जिंदगी बेकार है। ये बात आज नहीं तो कल आपकी समझ में आ ही जायेगी। Inspirational Stories for Work । क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है।

0

Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग





Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग


दोस्तों प्यार एक ऐसा एहसास है। जिसे भी यह होता है उसे सब कुछ अच्छा लगने लगता है लेकिन जब वह प्यार में हार जाता है। वह पूरी तरह से टूट जाता है। ऐसी स्थिति में वह रोने के लिए किसी कमरे का एक कोना ढूँढ़ने लगता है। उसे सब कुछ उलझा – उलझा और 

 […]


दोस्तों प्यार एक ऐसा एहसास है। जिसे भी यह होता है उसे सब कुछ अच्छा लगने लगता है लेकिन जब वह प्यार में हार जाता है। वह पूरी तरह से टूट जाता है। ऐसी स्थिति में वह रोने के लिए किसी कमरे का एक कोना ढूँढ़ने लगता है। उसे सब कुछ उलझा – उलझा और अजीब सा लगने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। यह समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Love Storyसुनाता हूँ। Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग


एक बार की बात है। एक बहुत ही प्यारा लड़का था। जो हँसता – खेलता रहता था। वह दुसरो को भी बहुत हँसाता था। सभी बच्चे और अध्यापक उसे पसंद करने लगे थे। सभी की नजरे बस उसे ही ढूँढ़ती रहती थी।
कुछ दिनों तक वह स्कूल नहीं आया और जब आया तो वह बहुत ही उदास लग रहा था। उसकी आँखे सूजी हुई थी। मानो वह किसी कारण से बहुत रोया हो। उसके अध्यापक को अहसास हुआ की इसके साथ कुछ न कुछ तो गलत हुआ है।

उसके अध्यापक ने उसे क्लास के बाद मिलने को कहा। क्लास के बाद अध्यापक ने उससे पूछा – ऐसा क्या हुआ की तुम्हारे चेहरे से हँसी गायब हो गयी। तुम क्लास की रौनक थे। जिसे देखकर हर कोई खिल उठता था। उस लड़के ने बताया – सर मुझे एक लड़की पसंद आ गयी थी और वह मेरा दिल तोड़कर चली गयी।

वह अध्यापक सब कुछ समझ गया। उसने उस लड़के को अगले दिन खाने पर बुलाया। अगले दिन जब वह लड़का उस अध्यापक के घर पहुँचा तो अध्यापक उस लड़के के लिए जूस लेकर आया। उस अध्यापक ने जान – बुझ कर उस जूस में नमक ज्यादा मिला दिया 

लड़के ने जूस पीते ही कहा – सर आपने इसमें नमक ज्यादा मिला दिया है। अध्यापक ने कहा – अगर तुम बोलो तो मैं इस जूस को फेंक देता हूँ और तुम्हारे लिए दुसरा बना देता हूँ। वह लड़का बोला – सर इस जूस को फेंकने की जरुरत नहीं है।

इसमें नमक ज्यादा हो गया है। हम इसमें ज्यादा चीनी मिला देते है। उसके बाद यह पीने लायक हो जायेगा। वह अध्यापक मुस्कुराते हुए बोला – यह बात ही मैं तुम्हे समझाना स चाहता हूँ। तुम्हारी जिंदगी में नमक ज्यादा हो गया है। हम उसे तो कम नहीं कर सकते लेकिन चीनी चीनी ज्यादा डाल सकते है।

दोस्तों इस Motivational Love Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की ऐसी स्थिति में अगर आप अपने अच्छे समय को याद करेंगे तो वह चीनी का काम करेगा। जिससे आपको अहसास होगा की आपकी जिंदगी में इसके अलावा भी बहुत कुछ है। बस एक बार जिंदगी के इस कड़वे रस में थोड़ी सी चीनी तो मिलाकर देखो। सुख और खुशियाँ आपका दामन थाम लेगी।
प्यान का मतलब यह नहीं होता की आपकी कोई girlfriend या boyfriend हो। प्यार का मतलब तो बस यह होता है की आपकी जिंदगी में कोई special हो। जो आपकी फिक्र करे और आप उसकी फिक्र करे। Best Motivational Love Story in Hindi प्यार में हारे लोग







0

Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो



Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो



दोस्तों आज का समय ऐसा हो गया है की इंसान ढाई अक्सर पढ़ने के बाद अपने आपको समझदार समझने लगता है। कम पढ़ा लिखा इंसान उसे बेवकूफ नजर आने लगता है लेकिन किस इंसान में कितनी बुद्धि होती है। इसका फैसला हम बाद में करेंगे। पहले मैं आपको एक Motivational Kahani सुनाता हूँ। Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो


ये Motivational Kahani है लाल बहादुर शास्त्री जी की। आप लोग यह तो जानते ही होंगे की लाल बहादुर शास्त्री जी एक साधारण जिंदगी जीने वाले इंसान थे। आज मैं आपको उनके बारे में एक ऐसी बात बताने वाला हूँ। जो आप नहीं जानते होंगे।

जब भी लाल बहादुर शास्त्री जी किसी भी काम को करते थे। वे अपने आस – पास के लोगो से राय जरूर लेते थे। वह यह नहीं देखते थे की यह नौकर है या कोई सहयोगी है।

दूसरे लोग यह देखकर सोचते थे की इतने बड़े देश का प्रधानमंत्री, जिसके पास सलाहकार है, फिर भी वह आम लोगो से सलाह क्यों लेते है।
एक दिन शास्त्री जी के पास बड़ा मुद्दा आया और उन्होंने इसे हल करते समय अपने नौकर की सलाह ली। यह देखकर एक सलाहकार बोला – सर आप एक बात बताइये। आप देश – विदेश के मुद्दों पर चर्चा कर रहे होते है और एक नौकर से पूछ लेते है।
यह नौकर आपको क्या सलाह देगा। यह तो ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं है। शास्त्री जी मुस्कुराते हुए बोले – मैं तुम्हे एक छोटा सा किस्सा सुनाता हूँ। उसके बाद तुम सब समझ जाओंगे।


यह किसा है न्यूटन का, जिसके दिमाग और बुद्धि की तारीफ़ आज भी की जाती है। उनके पास एक बिल्ली थी और उस बिल्ली ने दो बच्चो को जन्म दिया। उन बच्चो और बिल्ली को जब भी घर से बाहर जाना होता था। तब वे दरवाजे के पास जाकर उछल – कूद करने लगते थे।

एक दिन न्यूटन ने अपने नौकर को बुलाया और उससे कहा – इस दरवाजे में दो छेद कर दो। एक बड़ा बिल्ली के निकलने के लिए और एक छोटा, बच्चो के निकलने के लिए।

यह सुनकर नौकर बोला – हमे दो छेद करने की जरूरत नहीं है। बड़े ही छेद से बिल्ली भी निकल जायेगी और बच्चे भी। यह सुनकर न्यूटन उस नौकर का मुँह देखते रह गए और सोचने लगे की यह बात उनके दिमाग में क्यों नहीं आयी।
जैसे ही शास्त्री जी ने इस किस्से को ख़त्म किया। वह सलाहकार सब कुछ समझ गया।
दोस्तों इस Motivational Kahani से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की इस दुनिया में हर इंसान बुद्धिमान होता है लेकिन अगर आप एक मछली को इस बात से जज करेंगे की वह पेड़ पर नहीं चढ़ सकती तो आप गलत कर रहे है।
जिंदगी में हर इंसान की कीमत होती है। हर इंसान के अंदर ऐसे गुण होते है। जिनके डीएम पर वह इस दुनिया को बदल सकता है इसलिए किसी भी इंसान को कम मत समझो। Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो

Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो


0

Motivational True Story In Hindi | 8 बजे तक घर आ जाना


Motivational True Story In Hindi | 8 बजे तक घर आ जाना





दोस्तों कभी – कभी हमारे माँ – बाप हमें कुछ ऐसा करने को कहते है। जो हमारी समझ से परे होता है। आपने कई बार उनकी बातों पर गुस्सा भी किया होगा। कुछ लोगो ने तो यह भी बोला होगा की यह हमारी जिंदगी है। यह हमारे ही हिसाब से चलेगी। हम आपकी बात क्यों माने। आपको क्या लगता है। हमारे माँ – बाप हमारे साथ गलत कर रहे है या फिर सही कर रहे है। इस बात को एक Motivational True Story से समझते है। Motivational True Story in Hindi | 8 बजे तक घर आ जाना





यह Motivational True Story in Hindi शुरु होती है, गुजरात से। गुजरात में एक छोटा सा परिवार रहता था। जिसमें पति – पत्नी और उनके दो बच्चे थे। उनके बड़े बेटे का नाम राहुल और छोटी बेटी का नाम रितु था। उनकी जिंदगी हँसी – खुसी बीत रही थी। उनके पिता उनके परिवार की सबसे मजबूत कड़ी थे। उन्होंने अपने परिवार और बच्चो के लिए कुछ नियम बनाये थे।
सभी को उन्ही नियम के मुताबिक चलना होता था। अगर कोई नियम तोड़ देता था तो उसे सजा भी मिलती थी। उन्ही नियम में से एक नियम था की सभी को ८ बजे से पहले घर में होना चाहिए, लेकिन एक दिन बच्चो ने यह नियम तोड़ दिया

यह बात नवरात्रो की है। नवरात्रो के दिनों में गुजरात में डांडिया खेला जाता है। बच्चे पास के ही मैदान में डांडिया खेलने गए हुए थे। पिता अपने काम से घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा बच्चे घर पर नहीं है। इसके बाद उन्होंने दीवार पर लगी घडी को देखा। जिसमे ८ बजे हुए थे।
पिता हाथ मुँह धोकर खाने के लिए बैठ गए। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा – खाना ले आओ। पत्नी बोली – क्या हमे बच्चो का इंतज़ार नहीं करना चाहिए। पति ने अपनी पत्नी की ओर देखा और ऊँचे स्वर में फिर से कहा – खाना ले आओ। पत्नी चुप – चाप कहा ले आयी।
कुछ समय बाद घर का दरवाजा खुला। बच्चे अंदर आये। पिता ने बच्चों को देखते ही कहा – गेट आउट। वे दोनों चुप – चाप घर से बाहर चले गए। दोनों की समझ में नहीं आ रहा था की ८ बजे से पहले घर आना क्यों जरूरी है। कुछ समय बाद दोनों को अंदर बुलाया गया। पिता ने उनसे कहा – अगर मेरे घर में रहना है तो मेरे हिसाब से चलना होगा।




वे दोनों बच्चे पिता द्वारा बनाये गए नियमो के हिसाब से चलते रहे। दोनों ने अपनी पढाई पूरी की और डॉक्टर बन गए। वे दोनों आज भी ८ बजे से पहले घर पहुँचते थे लेकिन वे आज तक नहीं जानते थे की ८ बजे से पहले घर पर पहुँचना जरुरी क्यों है। अपने पिता से यह बात पूछने की उनकी हिम्मत कभी भी नहीं हुई।
एक दिन उनके परिवार की सबसे मजबूत कड़ी टूट गयी। उनके पिता का देहांत हो गया। अब उनके परिवार को एक ऐसे इंसान की जरूरत थी। जो सारी की सारी जिम्मेदारी उठा सके। राहून ने परिवार की वो मजबूत कड़ी बनने का फैसला लिया। जो उसके पिता हुआ करते थे।
घर के सभी लोगो ने इकठ्ठे होकर यह फैसला लिया की हम आज भी अपने पिता द्वारा बनाये गए नियमो पर ही चलेंगे लेकिन उनमे से आज भी कोई नहीं जानता था की ८ बजे से पहले घर क्यों आना चाहिए। यह उन सभी के लिए एक पहेली बनी हुई थी।

दोनों बच्चो ने एक हॉस्पिटल में काम करना शुरू कर दिया। एक दिन राहुल के पास एक मरीज आया। राहुल ने ध्यान से देखा तो यह उसके बचपन का दोस्त मोहन था। राहुल ने उससे कहा – तुमने अपनी यह कैसी हालत बना रखी है।

मोहन बोला – यार मत पूछ, काश मेरे पिता भी मुझे ८ बजे से पहले घर बुला लेते तो आज मेरी ऐसी हालत नहीं होती। राहुल जानना चाहता था की ८ बजे के बाद ऐसा क्या होता है। जिससे बच्चो की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। राहुल ने जिज्ञासा से पूछा – तुम्हारा क्या मतलब की ८ बजे से पहले बुला लेते।
कुछ देर तक कमरे में सन्नाटा रहा। मोहन ने राहुल से कहा – हम दोनों साथ खेले। हमारा बचपन साथ में बीता लेकिन तुम आज एक डॉक्टर हो और मैं कुछ भी नहीं। इस दुनिया में जितने भी गलत काम होते है। वे सभी ८ बजे के बाद ही होते है। शरीफ लोग ज्यादातर ८ बजे से पहले ही घर चले जाते है।


मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ देर रात तक घर से बाहर रहता था। मुझे तरह – तरह के लोग मिलते थे और उन लोगो से ही मुझे दारु, बीड़ी, सिगरेट और नशे की आदत लग गयी। धीरे – धीरे करके मैं गलत संगति में पड़ता चला गया। इन सब में मैं इतना उलझा हुआ था की मैं अपने करियर के बारे में कभी भी सोच ही नहीं पाया।

अब राहुल को सब कुछ समझ में आ गया था की उनके पिता यह क्यों बोलते थे की ८ बजे तक घर आ जाना। आज उसे अपने पिता द्वारा बनाये गए नियमो पर गर्व हो रहा था। वह घर पहुँचा। उसके बच्चे कहि जाने के लिए तैयार हो रहे थे।
राहुल ने उनसे कहा – ८ बजे से पहले घर आ जाना। बच्चो ने जवाब दिया। पिताजी समय बदल गया। हमे हमारी जिंदगी हमारे हिसाब से जीने दो। हम जब चाहेंगे तब घर आयेंगे। राहुल ने ऊँचे स्वर में कहा – समय कभी भी नहीं बदलता। बदलते है तो लोग और उनकी सोच।

अगर अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहते हो तो घर भी अपने ही हिसाब से ढूँढ लेना। मेरे घर में रहना है तो मेरे बनाये गए नियमो के हिसाब से चलना पड़ेगा। ८ बजे से पहले का मतलब ८ बजे से पहले।


दोस्तों इस Motivational True Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की माँ – बाप अपने बच्चो को कभी भी गलत सलाह नहीं देते। उनकी हर बात में उनकी पूरी जिंदगी का तजर्बा छुपा होता है। आप भले hi अपने मन की करो लेकिन एक बार आपके माँ – बाप जो कह रहे है। उस बारे में जरूर सोच लेना। Motivational True Story in Hindi | 8 बजे तक घर आ जाना
आपके जो भी दोस्त ८ बजे के बाद घर आते है। उनके साथ यह article जरूर share कीजियेगा। आपको यह article कैसा लगा मुझे अपने comment के द्वारा जरूर बताइयेगा

0

Fear of Failure Moral Story in Hindi | नया व्यापार डर

<
div dir="ltr" style="text-align: left;" trbidi="on">

Fear Of Failure Moral Story In Hindi | नया व्यापार डर







दोस्तों जब भी हम अपनी जिंदगी में कुछ नया काम शुरू करते है। उस समय लोग हमे डराने के लिए हमारे पास पहुँच जाते है। जैसे – यह काम अच्छा नहीं है। इस काम में आज तक कोई भी सफल नहीं हुआ। इस तरह की बाते सुनकर हमारे मन में नकारात्मक विचार आने लगते है। इसके पीछे की सच्चाई क्या है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक Fear of Failure Moral Story in Hindi सुनाता हूँ। Fear of Failure Moral Story in Hindi नया व्यापार डर
r: #3d3d3d; font-family: "Titillium Web", sans-serif; font-size: 14px;">

एक गाँव में एक गुफा थी। सभी लोग उस गुफा से डरते थे क्योकि उस गुफा में जितने भी लोग गए। वे कभी भी लौटकर नहीं आये इसलिए उस गुफा को लोग मौत की गुफा कहते थे।
उस गाँव में एक व्यक्ति आया। उसे भी उस गुफा के बारे में पता चला। उसने मन ही मन सोचा की वह उस गुफा में जाएगा। इस बात को पूरा करने के लिए वह गुफा के पास पहुँच गया।

सभी गाँव वाले उसे गुफा के अंदर जाने से मना करने लगे लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी और ना ही अपना इरादा बदला। वह गुफा के अंदर चला गया। उस गुफा में बहुत ही अंधेरा था।
वह चलता गया। काफी अंदर जाने के बाद उसे महसूस हुआ की कोई उसका पीछा कर रहा है। अचानक किसी ने उसे धक्का दिया। उस व्यक्ति ने पीछे मुड़कर देखा तो उसके पीछे कुछ आदमी खड़े थे।
उन आदमियों ने उसे पकड़ा और अंदर ले गए। अंदर का नजारा देखते ही उस व्यक्ति की आँखे खुली की खुली रह गयी। उसने देखा गुफा के अंदर सभी सुख सुविधाएँ थी।



इतना ही नहीं जितने भी लोग गुफा के अंदर आये थे। सभी के सभी जीवित थे। उन सभी ने बताया। यहाँ पर इतनी सुख सुविधाएँ थी। जो हमने कभी भी नहीं देखी इसलिए हम सभी यही पर रुक गए।
उस व्यक्ति ने भी सोचा की गाँव में इतनी सुख सुविधाएँ नहीं है इसलिए वह भी व्ही पर रहने लगा। गुफा के बाहर अब गाँव के लोगो को पक्का यकीन हो गया की इस गुफा में जो भी जाएगा। वह कभी भी लौटकर नहीं आएगा। यह एक मौत की गुफा है।
दोस्तों इस Fear of Failure Moral Story in Hindi से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आपको हमेशा दो रास्ते मिलते है। पहला – आप उस रास्ते पर चले। जिस पर आप चल रहे है। जिससे आपकी जिंदगी ऐसे ही चलती रहेगी, जैसे चल रही है।

दुसरा – आप लोगो की बातों पर ध्यान न देते हुए। अपने डर से जीत गए और उस काम को कर लिया। जिसे आप करना चाहते है तो आपकी जिंदगी में आने वाला समय पूरी तरह से बदल जाएगा। Fear of Failure Moral Story in Hindi | नया व्यापार डर




0

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com