Blogroll

Motivational Short Story

सिकंदर महान की कहानी – Motivational Story Of Alexander The Great



सिकंदर महान की कहानी – Motivational Story Of Alexander The Great








नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हर इंसान के पास कुछ न कुछ गुण होते है। लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी होते है। जो अपने उन गुणों पर घमंड करने लगते है। क्या आपको नहीं लगता हमें हमारे गुणों की अच्छी समझ होना बहुत ही जरुरी है। ये ही बात आपको अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। सिकंदर महान की कहानी – Motivational Story of Alexander the Great


आप सभी ने सिकंदर के बारे में तो सुना ही होगा। सिकंदर जब भारत आया तो उसे एक महात्मा के बारे में पता चला। उसने उस महात्मा से मिलने की सोची। एक दिन सिकंदर उससे मिलने उसके आश्रम चला गया। सिकंदर को अपनी ओर आता देख वह महात्मा जोर जोर से हँसने लगा। यह देखकर सिकंदर मन ही मन में सोचने लगा की यह तो मेरा बहुत ही बड़ा अपमान है।

उसने उस महात्मा से कहा – तुम अपनी मौत को बुलावा दे रहे हो। क्या तुम नहीं जानते की तुम किस पर हँस रहे हो। अगर तुम नहीं जानते हो तो मैं तुम्हे बता दू की मैं वही सिकंदर महान हूँ। जिसने पूरी दुनियाँ को जीत लिया है। यह सुनते ही वह महात्मा ओर भी जोर जोर से हँसने लगा। कुछ समय बाद उसने सिकंदर से कहा – मुझे तो तुम्हारे अंदर कोई महानता नजर नहीं आती।

मुझे तो तुम बड़े ही दीन और दरिद्र दिखाई पड़ते हो। सिकंदर ने उससे कहा – तुम्हे दिखाई नहीं देता की मैंने पूरी दुनिया जीत ली है। यह सुनकर महात्मा ने कहा – तुम कल भी साधारण थे। आज भी साधारण हो और हमेशा साधारण ही रहोगें। अगर अब भी तुम अपने आप को महान कहते हो तो तुम मेरे एक सवाल का जवाब दो।

अगर किसी दिन तुम एक रेगिस्तान में फँस गये, और तुम्हे जोरो से प्यास लगी हो। तुम्हे दूर दूर तक कहि भी हरियाली दिखाई न दे और न ही तुम्हें पीने के लिए पानी मिले। ऐसी अवस्था में तुम एक गिलास पानी के लिए अपने राज्य में से क्या दे सकते हो। सिकंदर ने कुछ देर के लिए सोचा और उसके बाद उस महात्मा से कहा – मैं एक गिलास पानी के लिए अपना आधा राज्य दे दूँगा।
यह सुनकर वह महात्मा बोला – अगर मैं आधे राज्य के लिए न मानु तो तुम क्या करोंगे। यह सुनकर सिकंदर ने उस महात्मा से कहा – इतनी बुरी हालत में मैं अपना पूरा राज्य दे दूँगा। सिकंदर के ये बात सुनकर वह महात्मा फिर से हँसने लगा।

कुछ देर बाद उसने सिकंदर से कहा – तुम बेकार में ही इस राज्य पर घमंड कर रहे हो क्योकि तुम्हारे इस राज्य की कुल कीमत एक गिलास पानी है। हे सिकंदर महान मेरी बात को ध्यान से सुनो अगर वक्त के समय जाल ने तुम्हे जकड लिया तो एक गिलास पानी के लिए भी तुम्हारा राज्य छोटा पड़ जायेगा।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की आप अपने जिस गुण पर घमंड कर रहे है। बुरा वक्त आने पर आपका वो गुण किसी भी काम नहीं आएगा। इसलिए कभी भी घमंड के नशे में चूर मत रहो। आप सभी ने महारथी कर्ण का नाम तो सूना ही होगा। ऐसा कहा जाता है की महारथी कर्ण को अपनी विद्या और सामर्थ्य पर बहुत ही घमंड था। लेकिन जिस वक्त उन्हें अपनी विद्या की सबसे ज्यादा जरुरत थी। उसी वक्त वे अपनी सारी विद्या भूल गये थे। अब फैसला आपको करना है। सिकंदर महान की कहानी – Motivational Story of Alexander the Grea

0

खुश रहने का राज क्या है। Happy Life Hindi Motivational Story



खुश रहने का राज क्या है। Happy Life Hindi Motivational Story



नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों इस दुनिया में हर कोई खुश रहना चाहता है। लेकिन अधिकतर लोग ये नहीं जानते की खुश कैसे रहा जा सकता है। ऐसे लोग खुशी के कारण तो ढूंढ़ते रहते है। लेकिन उन्हें एक भी कारण दिखाई नहीं देता। इसलिए आज मैं आपको खुश रहने का रास्ता एक Motivational Story से समझाऊँगा। खुश रहने का राज क्या है। Happy Life Hindi Motivational Story




एक गाँव में एक महात्मा रहते थे। वे अपने विचारों के लिए दूर दूर तक जाने जाते थे। जिसके कारण लोग उन्हें बहुत ही पसंद करते थे। इतना ही नहीं लोग दूर दूर से अपनी समस्याएँ लेकर उस महात्मा के पास आते थे। और महात्मा उनकी समस्या का समाधान करके उनका मार्गदर्शन करते थे।


एक दिन एक आदमी उस महात्मा के पास आया और उनसे पूछा – हे महात्मा, मैं खुश रहने का राज जानना चाहता हूँ। उस महात्मा ने कहा – मैं तुम्हे खुश रहने का राज बता दूँगा लेकिन उस से पहले हम कुछ समय के लिए बाहर घूमने चलते है। कुछ समय बाद दोनों घूमने के लिए निकल गये। वे दोनों कुछ दूर ही चले थे। रास्ते में बहुत सारे पत्थर पड़े थे।
उस महात्मा ने उस आदमी से कहा – एक पत्थर उड़ा लो। यह सुनते ही उस आदमी ने एक पत्थर को उठा लिए और फिर वह उस महात्मा के पीछे चल दिया। कुछ समय बाद उस आदमी के हाथ में दर्द होने लगा। लेकिन फिर भी वह चुपचाप चलता रहा। अब दर्द धीरे धीरे बढ़ने लगा था। उस आदमी ने महात्मा से कहा – मुझे इस पत्थर के कारण दर्द हो रहा है।
यह सुनकर महात्मा बोले – ठीक है, इस पत्थर को नीचे रख दो। महात्मा ने उस आदमी से पूछा – अब तुम्हे कैसा महसूस हो रहा है। उस आदमी ने कहा – मुझे बड़ी राहत महसूस हो रही है। महात्मा ने मुस्कुराते हुए कहा – तुम खुश होने का राज जानना चाहते थे ना। यही है खुश रहने का राज। उस आदमी ने कहा – मुझे कुछ भी समझ में नहीं आया।

महात्मा ने कहा – जिस तरह इस पत्थर को थोड़े समय तक उठाने पर थोड़ा दर्द हुआ और अधिक समय तक उठाने पर ज्यादा दर्द हुआ। ठीक उसी प्रकार दुखो के बोझ को जितने समय तक उठाये रखोगे। उतना ही ज्यादा दुखी और निराश रहोगे। अगर तुम खुश रहना चाहते हो तो इस दुःख रूपी पत्थर को नीचे रख दो।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की यह आप पर निर्भर करता है। आप दुखो के बोझ को कुछ समय तक उठाये रखना चाहते है या फिर जिंदगी भर उठाये रखना चाहते है। अगर आप अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहते है तो आपको दुःख रूपी पत्थर को नीचे रखना सीखना होगा और अगर हो सके तो आप उस दुःख रूपी पत्थर को उठाओ ही नहीं। खुश रहने का राज क्या है। Happy Life Hindi Motivational Story




0

बुरे वक्त में इस एक चीज को मत छोड़ना। Hindi Motivational Story for Success in Life



बुरे वक्त में इस एक चीज को मत छोड़ना। Hindi Motivational Story for Success in Life



नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हर इंसान की जिंदगी में बुरा वक्त आता है और अच्छा वक्त भी आता है। आपके बुरे वक्त में आपको दूर दूर तक कोई भी दिखाई न दे। चारो तरफ अन्धेरा ही अन्धेरा दिखाई दे। ऐसी परिस्थिति में आपको क्या करना चाहिए। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। बुरे वक्त में इस एक चीज को मत छोड़ना। Hindi Motivational Story for Success in Life





एक बार की बात है। एक कमरे में चार मोमबत्ती जल रही थी। चारो में अच्छी दोस्ती थी। वे हमेशा ही एक दूसरे से अपने दिल की बात करती रहती थी। उनमे से एक मोमबत्ती बोली – मैं शांति हूँ। मैं अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूँ। क्योकि चारो तरफ धोखा – धड़ी और लूट – मार चल रही है। इतना कहकर कुछ देर बाद वह बुझ गयी।


कुछ समय बाद दूसरी मोमबत्ती बोली – मैं विश्वास हूँ। आज के समय में लोग एक दूसरे पर विश्वास ही नहीं करते। इस दुनिया में विश्वास की ना तो कोई कीमत है और ना ही जरुरत है। इसलिए मैं भी इस दुनिया से जा रही हूँ। कुछ देर बाद वह मोमबत्ती भी बुझ गयी।
समय धीरे धीरे बीत रहा था। तीसरी मोमबत्ती ने कहा – मैं प्रेम हूँ। आज लोग अपने कामो में इतने व्यस्त है की उनके पास एक दूसरे के लिए भी समय नहीं है। लोग एक दूसरे से प्रेम करना ही भूल गए है। इसलिए मैं भी इस दुनिया से जा रही हूँ। यह कहकर वह भी बुझ गयी। तीनो मोमबत्ती बुझ चुकी थी। लेकिन चौथी मोमबत्ती अभी भी जल रही थी।


तभी एक व्यक्ति कमरे में दाखिल हुआ। उसने चौथी मोमबत्ती से पूछा – ये तीनो मोमबत्ती कैसे बुझ गयी। उसने सब कुछ बता दिया। उस व्यक्ति ने फिर से पूछा – तुम क्यों जल रही हो। उस मोमबत्ती ने मुस्कुराते हुए कहा – मैं आशा हूँ। मैं आखिर तक जलूँगी। इतना ही नहीं मैं इन तीनो को भी आशा के बल पर फिर से जला दूँगी।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की जब आपका बुरा वक्त आये। आपको अपने भी पराये लगने लगे। ऐसी परिस्थिति में हार मत मानना। अपने अंदर आशा की किरण को जगाये रखना क्योकि इसमें वक्त को बदलने की ताकत है। यह आपको हर वो चीज लौटा सकती है। जो आप खो चुके हो। बुरे वक्त में इस एक चीज को मत छोड़ना। Hindi Motivational Story for Success in Life

Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You


0

Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है।


div dir="ltr" style="text-align: left;" trbidi="on">

Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है।






नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आपने अक्सर बहुत से लोगों को ये कहते सुना होगा की हे भगवान यह समय एक बार फिर मुझे लौटा दे। मैं सब कुछ बदल कर रख दूँगा। मगर ऐसा नहीं होता क्योकि कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है। जो व्यक्ति इन मौको को पहचान लेता है। वह सफल हो जाता है और जो नहीं पहचान पाता। वह अपनी जिंदगी में सफलता से दूर हो जाता है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Storyसुनाता हूँ। Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है।


एक बार की बात है। एक गाँव में एक गरीब व्यक्ति रहता था। एक दिन एक महात्मा उसके घर आये। महात्मा जी ने उस व्यक्ति से कहा – मुझे भूख लगी है। क्या तुम्हारे पास कुछ खाने के लिए है। उस गरीब व्यक्ति ने उसे खाना खिलाया और पुरे मन से उसकी सेवा की। महात्मा उस व्यक्ति का आदर सत्कार देखकर बहुत खुश हुए।


महात्मा ने उसे अपने पास बुलाया और कहा – मैं तुम्हारी सेवा से प्रसन्न हूँ। मैं तुम्हे ७ दिनों के लिए यह पारस पत्थर दे रहा हूँ। तुम इसकी मदत से लोहे को सोने में बदल सकते हो। मैं ७ दिन बाद फिर आउँगा और इस पत्थर को तुमसे वापस ले लूँगा। इतना कहकर महात्मा वहाँ से चले गये।
अगले दिन वह व्यक्ति बाजार से लोहा लेने के लिए गया। उसने बाजार में लोहे का भाव पूछा। उसे लोहा काफी महंगा लगा। उसने दुकानदार से पूछा – लोहा कब तक सस्ता हो जायेगा। दुकानदार ने कहा – एक या दो दिन बाद लोहा सस्ता हो सकता है। वह व्यक्ति घर वापस आ गया। दो दिन बाद वह फिर से बाजार गया।
उसने फिर से लोहे का भाव पूछा। लोहा आज भी उसी दाम पर बिक रहा था। वह फिर से घर वापस आ गया। उसने सोचा – शायद कल तक लोहा फिर से सस्ता हो जायेगा। अगले दिन वह फिर से बाजार में गया। उस दिन लोहा कुछ सस्ता था। उसने सोचा कुछ लोहा खरीद लेना चाहिए। तभी उसके मन में विचार आया की इस लोहे को घर तक पहुँचाने में भी खर्चा होगा। क्यों ना कुछ दिनों बाद जब लोहा सस्ता हो जाएगा। तब खरीदा जाये।

div style="background-color: white; border: 0px; box-sizing: border-box; color: #3d3d3d; font-family: "Titillium Web", sans-serif; font-size: 14px; margin-bottom: 20px; outline: 0px; padding: 0px; vertical-align: baseline;"> कुछ दिनों बाद वह लोहा खरीदने के लिए घर से बाहर निकला। घर से बाहर महात्मा जी खड़े थे। महात्मा ने उस व्यक्ति को देखा तो उन्हें बहुत ही आश्चर्य हुआ। क्योकि अभी तक उस व्यक्ति की स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं आया था। महात्मा ने उस व्यक्ति से इसका कारण पूछा। उसने कहा – लोहा अभी भी बहुत महंगा है।
महात्मा ने कहा – अरे मुर्ख लोहा कितना भी महंगा हो। लेकिन सोने से तो की गुना सस्ता है। अगर तुम लोहा खरीदते तो आज वह सोने में बदल चुका होता। आज ७ दिन पुरे हो गए है। मैं तुमसे वह पारस पत्थर वापस लेने आया हूँ। वह व्यक्ति उस महात्मा के सामने गिड़गिड़ाने लगा और बोला – मुझे ७ दिन का ओर समय दे दो।

उस महात्मा ने उस व्यक्ति से कहा – ऐसे मौके जीवन में बार बार नहीं मिलते। तुमने इस मौके की अहमियत को नहीं समझा और इसे हाथ से गवा दिया। इतना कहकर उस महात्मा ने पारस पत्थर को लिया और वहाँ से चले गये।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की हमें हमारे जीवन में बहुत से ऐसे अवसर मिलते है। जो हमारी जिंदगी को बदलकर रख सकते है। जो व्यक्ति इन अवसरों को पहचान लेते है। उन्हें आसानी से सफलता मिल जाती है और जो व्यक्ति इन्हे पहचान नहीं पाते। उन्हें सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है









0

४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions Will Change Life Motivational Story



४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions Will Change Life Motivational Story



नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आज की हमारी Motivational Story चार सवालों पर आधारित है। ये चार सवाल चार इंसान के व्यक्तित्व को बताते है। इसलिए इन सवालों को और इनके जवाबो को अच्छे तरिके से समझना। ४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions will Change Life Motivational Story



एक दिन राजा ने अपने मंत्री को बुलाया और उसने अपने मंत्री से चार सवाल पूछे। पहला सवाल – “जो यहाँ हो लेकिन वहाँ न हो” दुसरा सवाल – “यहाँ न हो लेकिन वहाँ हो” तीसरा सवाल – “जो यहाँ भी ना हो और वहाँ भी ना हो” चौथा सवाल – “यहाँ भी हो और वहाँ भी हो” मंत्री ने राजा से कहा – महाराज इन सवालों का हल ढूँढ़ने के लिए मुझे कुछ समय दीजिए।


कुछ दिनो के बाद वह मंत्री चार व्यक्तियों को लेकर राजदरबार में पहुँचा। उसने रहा से कहा – महाराज हमारे ग्रंथो में कहा गया है। मनुष्य को उसके कर्मो के अनुसार या तो स्वर्ग भेजा जाता है या फिर नरक भेजा जाता है। उसने एक इंसान की ओर इसारा करते हुए राजा से कहा – आप इस इंसान को देखिये। यह भर्ष्टाचारी है।

यह यहाँ तो अपने गलत कामो से धन इकट्ठा कर लेगा और सुखी जीवन जियेगा लेकिन यह वहाँ सुखी नहीं होगा। इसके बाद उसने दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा – यह व्यक्ति ईमानदार है। यहाँ तो यह कष्टों से भरी जिंदगी जी रहा है। लेकिन इसे स्वर्ग में सुख मिलेगा।
अब उसने तीसरे व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा – यह व्यक्ति एक भिखारी है। यह व्यक्ति ना तो यहाँ सुखी रहेगा और ना ही वहाँ सुखी रहेगा। राजा ने उस से पूछा की यह चौथा व्यक्ति कौन है। मंत्री ने राजा से कहा – यह एक धनी इंसान है। इसने अपने जीवन में बहुत दान पुण्य किये है। इसी कारण यह यहाँ भी सुखी रहेगा और वहाँ भी सुखी रहेगा।


दोस्तों इस Motivational Story में पूछे गये चार सवाल और उन सवालों के जवाब आप अच्छी तरह से समझ गये होंगे। अब आपको भी अपने आपसे एक सवाल पूछना है। की इन चारों व्यक्ति में से आप कौन बनना चाहते है। ४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions will Change Life Motivational Story
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You


0

Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो



Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो




नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आप अपनी सोच से जो फैसले लेते है। वे ही आपको आपकी जिंदगी में सफल और असफल बनाते है। ये सोच या तो किसी दूसरे के द्वारा आपके अंदर डाली जाती है या फिर आप अपने आप ही सोचते है। उस सोच से आप एक फैसले पर पहुंचते है और ये फैसला ही आपके लिए सफलता और असफलता के दरवाजे खोलता है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो

एक बार की बात है। कुछ दोस्त एक मैदान में खेल रहे थे। अचानक वे आपस में बहस करने लगे। सभी यह दावा कर रहे थे की मैं सबसे बहतर हूँ। एक बुजुर्ग व्यक्ति वहाँ से गुजर रहा था। उसने बच्चो को बहस करते हुए देखा। उसने बच्चो से बोला – तुम सभी में से जो भी मैदान में लगे। इस खम्बे के ऊपर सबसे पहले पहुँच जायेगा। वह ही सबसे बेहतर होगा


सभी बच्चे उस खम्बे के पास पहुँच गये। यह नजारा बहुत ही अद्भुत था। उस गाँव के बहुत से लोग इस अद्भुत खेल को देखने के लिए उस मैदान के चारो तरफ इकट्ठा हो गये। सभी बच्चे उस खम्बे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन कोई भी नहीं चढ़ पाया। क्योकि वह खम्बा बहुत ही चिकना था।

मैदान के चारों तरफ खड़े लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे की यह काम बहुत ही मुश्किल है क्योकि इतने चिकने खम्बे पर चढ़ना नामुमकिन है। जैसे ही बच्चो ने यह सुना। उसी वक़्त कुछ बच्चो ने हार मान ली। लेकिन कुछ बच्चे अभी भी कोशिश कर रहे थे। वे कुछ ऊपर जाते और फिर गिर जाते। कुछ समय बाद उनकी भी हिम्मत टूट गयी और उन्होंने भी मान लिया की यह काम बहुत ही मुश्किल है।
सभी बच्चे उस खम्बे पर चढ़ने का प्रयास छोड़ चुके थे। लेकिन एक बच्चा अभी भी उस खम्बे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह बार बार उछलकर उस खम्बे को पकड़ता और फिर निचे गिर जाता। कुछ समय बाद उसकी कोशिश रंग लायी और वह उस खम्बे के ऊपर तक पहुँच गया


सभी बच्चों ने उसे घेर लिया और पूछने लगे की यह तुमने कैसे किया। यह तो बहुत ही असंभव था। इस चिकने खम्बे पर तो चढ़ा भी नहीं जा सकता था। वह लड़का कुछ नहीं बोला। वह चुपचाप खड़ा रहा। तभी पीछे से उस बुजुर्ग व्यक्ति की आवाज आयी। उसने कहा – उससे क्या पूछ रहे हो। उसे तो कुछ सुनाई ही नहीं देता। वह बहरा है।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अक्सर हमारे अंदर अपना लक्ष्य प्राप्त करने की काबिलियत होती है। लेकिन हम अपने चारो तरफ मौजूद नकारात्मकता के कारण खुद को कम आँक बैठते है। यानी की हमारे चारो तरफ बहुत से ऐसे लोग होते है। जो हमे पकड़कर पीछे खींचते रहते है और साथ ही साथ हमे बताते रहते है की यह काम करना असंभव है और हम उनकी बातो में आकर उस काम को छोड़ देते है।




मैं आपसे ये कहूँगा – अगर आपको विश्वास है की आप इस काम को कर सकते है। तो आपको उस बच्चे की तरह बहरा बनना होगा। आपके कानों के अंदर सिर्फ वो ही आवाज जानी चाहिए। जो आपकी सफल होने में मदत करे। हर नकारात्मक आवाज के लिए अपने कान के दरवाजे बंद कर लो। अगर आपने ऐसा किया तो आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता। Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

2

ये गलती कभी भी न करें। Never Make This Mistake Hindi Motivational Story



ये गलती कभी भी न करें। Never Make This Mistake Hindi Motivational Story





नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हम अक्सर बहुत से कामो को ये कहकर टाल देते है की अभी इस काम को करने के लिए सही समय नहीं है। सही समय आने पर मैं इस काम को करुँगा। मेरा यकीन मानिये आप ऐसा कहकर बहुत बड़ी गलती कर रहे है। इसी बात को अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। ये गलती कभी भी न करें। Never Make This Mistake Hindi Motivational Story

एक दिन की बात है एक व्यक्ति ने सोचा कि क्यों न आज समुद्र में स्नान किया जाये। इसलिए वह समुद्र के पास पहुँच गया। उसने देखा की समुद्र में बहुत ऊँची ऊँची लहरे उठ रही थी। उन लहरों को देखकर वह समुद्र के किनारे ही बैठ गया।

कुछ देर बाद एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे पूछा – अगर तुम समुद्र में स्नान करने आये हो तो किनारे पर क्यों बैठे हो। उस व्यक्ति ने जवाब दिया। अभी समुद्र अशांत है। इसमें ऊँची ऊँची लहरे उठ रही है। मैं अभी सही समय का इंतजार कर रहा हूँ।

जब ये लहरें उठना बंद हो जायेगी। तब मैं स्नान करुँगा। यह बात सुनकर वह व्यक्ति हँसने लगा। उसने कहा – ये लहरें कभी भी नहीं रुकेगी। ये तो हमेशा ही चलती रहेगी। अगर तुम समुद्र में स्नान करना चाहते हो तो तुम्हे इन लहरों के थपेड़ें तो सहने ही पड़ेंगे। नहीं तो समुद्र में स्नान करने की बात को अपने दिमाग से निकल दो।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की सही समय आज है। बल्कि मैं तो ये कहूँगा की अभी है। अगर आप सोच रहे है की एक दिन सब कुछ सही हो जायेगा और आपके जीवन में कोई परेशानी नहीं रहेगी तो आप गलत सोच रहे है।


समुद्र में उठ रही उन ऊँची ऊँची लहरों के समान। हमारे जीवन में भी परेशानियाँ आती रहती है। ये परेशानियाँ किनारे पर बैठकर इंतजार करने से हल नहीं होगी। किसी ने सही ही कहा है की किनाने पर बैठकर दूसरे लोगो को तैरता हुआ देखकर आप तैरना नहीं सीख सकते। आपको सिखने के लिए पानी में कूदना ही पड़ेगा। ये गलती कभी भी न करें। Never Make This Mistake Hindi Motivational Story
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank Yo

0

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com