Blogroll

Motivational Short Story

सफलता कैसे प्राप्त करे – Very Short Story In Hindi


सफलता कैसे प्राप्त करे – Very Short Story In Hindi




नमस्कार दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारी जिंदगी में मुसीबतों के बहुत से ऐसे तूफान आते है। जो हमे चारो तरफ से घेर लेते है। हमें इन तुफानो से बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नजर नहीं आता। मगर सच कुछ ओर ही है। हमारे पास रास्ता हमेशा होता है। लेकिन उस पर चलने के लिए हमें धैर्य और साहस की जरूरत होती है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। सफलता कैसे प्राप्त करे – Very Short Story in Hindi







एक बार एक परिवार कार में घूमने के लिए कही जा रहा था। लड़का गाडी चला रहा था, और उसके पिता उसके पास वाली सीट पर बैठे थे। वे घर से कुछ ही दूर गए थे। तभी रास्ते में एक भयंकर तूफान आ गया। तूफान में कार चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। तूफान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। वह ओर भी भयंकर होता जा रहा था। लड़के ने पिता से कहा – पिताजी तूफान बहुत तेज है। अब हम क्या करे। पिता जवाब दिया। तुम रुको मत कार चलाते रहो।




थोड़ा आगे चलने पर लड़के ने देखा। बहुत से लोग तूफान की वजय से अपने वहानों को रोक कर खड़े थे। और तूफान के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। लड़के ने फिर से अपने पिता से पूछा – क्या करे। पिता ने जवाब दिया। तुम रुको मत बीएस गाडी चलाते रहो। लड़के ने पिता से कहा – पिताजी मुझे सब कुछ धुँधला दिख रहा है। यहाँ पर सभी लोगों ने अपनी कार भी रोक रखी है। हमे भी अपनी कार रोक देनी चाहिए।
पिता ने फिर से कहा – तुम इन लोगों पर ध्यान मत दो। बस कार चलाते हुए आगे बढ़ते रहो। कुछ देर बाद लड़के को सब कुछ साफ दिखने लगा। उसने देखा की तूफान थम गया है। और सूरज निकल गया है। अब उसके पिता ने कहा – तुम अपनी गाडी रोक दो। लड़के ने पूछा – अब क्यों? अब तो हम तूफान से बाहर आ चुके है।



पिता ने कहा – एक मिनट के लिए रुको और पीछे मूड़ कर देखो। जो लोग रास्ते में रुक गये थे। वे अभी भी तूफान में फसे हुए है। तुम बिना रुके अपनी कार चलाते रहे इसलिए तुम तूफान से बाहर आ पाये हो। अगर तुम भी उन लोगों की तरह वही पर ही रुक जाते। तो तुम भी अभी तक तूफान में ही फँसे होते।



दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की कठिन समय हर किसी इंसान की जिंदगी में आता है। अगर आपने कठिन समय में अपने साहस और धैर्य को तोड़ दिया। तो आप उसमे ही फस कर रह जाओगे। लेकिन आपने अपने साहस और धैर्य को बनाये रखा। तो आप हर कठिन समय को पार कर लोंगे। सफलता कैसे प्राप्त करे – Very Short Story in Hindi

0

सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories In Hindi


सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories In Hindi




नमस्कार दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारी सफलता में हमारी सोच और मेहनत का बहुत ही बड़ा हाथ होता है। हम अपने बारे में क्या सोचते है। ये हमारी जिंदगी में बहुत ही मायने रखता है। अगर आपको मेरी इस बात पर यकीन ना हो। तो आप एक बार अपनी सोच बदल कर देखिये। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories 



एक छोटे से गाँव में एक लड़का रहता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर थी। क्योकि जब वह छोटा था। तब ही उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। उसकी माँ घर घर जाकर बर्तन मांज कर और सिलाई करके किसी न किसी तरह अपने घर का गुजारा करती थी। वह लड़का अक्सर चुप चुपचाप ही बैठा रहता था। एक दिन उसके अध्यापक ने उसे एक पत्र देते हुए कहा – तुम इसे अपनी माँ को दे देना। उसने घर आकर वह पत्र अपनी माँ को दे दिया।

मेरे पास EMAIL ID नहीं है। इसलिए मैं अरबपति हूँ। MORAL STORIES FOR CHILDRENS IN HINDI



उसकी माँ उस पत्र को पढ़कर मन ही मन मुस्कुराने लगी। बेटे ने अपनी माँ से पूछा – माँ इस पत्र में क्या लिखा है। माँ ने मुस्कुराते हुए कहा – बेटा इसमें लिखा है की आपका बेटा कक्षा में सबसे होशियार है। इसका दिमाग सभी बच्चो से तेज है। हमारे पास ऐसे अध्यापक नहीं है। जो आपके बच्चे को पढ़ा सके। इसलिए आप इसका एडमिशन किसी ओर स्कूल में करवा दीजिए।


यह सुनकर वह लड़का खुश हो गया। और साथ ही साथ उसका कॉन्फिडेंस बहुत ही बढ़ गया। वह मन ही मन सोचने लगा की उसके पास कुछ खाश है। जिसके कारण वह इतना बुद्धिमान और तीव्र बुद्धि वाला है। अगले ही दिन उसकी माँ ने उसका एडमिशन दूसरे स्कूल में करवा दिया। उस लड़के ने मन लगाकर पढाई की और एक दिन अपनी मेहनत के दम पर सिविल सर्विसेज का एग्जाम पास कर लिया।

लालच दुःख देता है। GREED GIVES GRIEF MOTIVATIONAL STORY IN HINDI



उसकी माँ बूढी हो चुकी थी। और एक बीमारी से ग्रस्त होने के कारण। एक दिन अचानक ही उसकी मृत्यु हो गयी। उस लड़के को अपनी माँ से बहुत ही लगाव था। वह बहुत ही रोया। तभी अचानक उसने अपनी माँ की अलमारी खोली, और उसके सामानो को देखने लगा। तभी उसकी नज़र एक पत्र पर पड़ी। यह व्ही पत्र था जो उसकी टीचर ने उसकी माँ को देने के लिए दिया था। जब उसने उस पत्र को पढ़ा तो उसके होश उड़ गए।


उस पत्र में लिखा था की आपको ये बताते हुए हमे बहुत दुःख है। की आपका बेटा पढ़ाई – लिखाई में बहुत ही कमजोर है। यह खेल कूद में भी इतना अच्छा नहीं है। जिस तरह से इसकी उम्र बढ़ रही है। उस तरह से इसकी बुद्धि का विकास नहीं हो रहा है। इसलिए हम इसे स्कूल से निकाल रहे है। आप इसका डमीशन किसी दूसरे स्कूल में करवा दीजिये। नहीं तो घर रहकर इसे पढ़ाइये।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की जिस प्रकार पत्र पढ़कर उसकी माँ ने अपने बेटे की सोच बदल दी। ठीक उसी प्रकार आप भी अपनी सोच बदल सकते है। मैं आपसे फिर से कहूँगा – हम अपने बारे में क्या सोचते है। ये हमारी जिंदगी में बहुत मायने रखता है। इसलिए कुछ अच्छा और positive सोचिये। सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories in Hindi
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

0

कुछ समय के लिए रुको – Very Short Hindi Moral Stories



कुछ समय के लिए रुको – Very Short Hindi Moral Stories




नमस्कार दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों कभी कभी हम अपनी जिंदगी में किसी काम को लेकर बहुत मेहनत करते है। लेकिन फिर भी हमे हमारी इच्छा के अनुसार फल नहीं मिल पाता। अब सवाल ये उठता है की ऐसे समय पर हमे क्या करना चाहिए। इसी बात को समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। कुछ समय के लिए रुको – Very Short Hindi Moral Stories


एक लकड़हारा कुछ सालों से एक कंपनी में काम कर रहा था। लेकिन फिर भी उसकी तरक्की नहीं हुई थी। उसी कंपनी ने कुछ समय बाद एक लकड़हारे को नौकरी पर रखा। और उसे एक साल के अंदर ही तरक्की मिल गयी। पहले लकड़हारे को बहुत ही बुरा लगा। इसलिए उसने इस बात का विरोद्ध किया।


वह अपने मालिक के पास गया। और अपनी समस्या उन्हें बता दी। उसके मालिक ने उससे कहा – तुम अभी भी उतने ही पेड़ काटते हो। जितने की कुछ साल पहले काटते थे। लेकिन वो दुसरा लकड़हारा तुमसे अधिक पेड़ काटता है। अगर तुम चाहते हो की तुम्हारी तरक्की हो। तो तुम्हे भी पहले से अधिक पेड़ काटने होंगे।
लकड़हारे ने कहा – ठीक है और उसने अधिक देर तक काम करना शुरू कर दिया। लेकिन फिर भी वह अधिक पेड़ नहीं काट पाया। वह फिर से अपने मालिक के पास गया और उन्हें सारी बात बताई। उसके मालिक ने उससे कहा – तुम्हे मेरे पास नहीं बल्कि उस लकड़हारे के पास जाना चाहिए। क्योकि वो कुछ ऐसा जानता है जो हम दोनों नहीं जानते।


वह अपने मालिक के पास गया। और अपनी समस्या उन्हें बता दी। उसके मालिक ने उससे कहा – तुम अभी भी उतने ही पेड़ काटते हो। जितने की कुछ साल पहले काटते थे। लेकिन वो दुसरा लकड़हारा तुमसे अधिक पेड़ काटता है। अगर तुम चाहते हो की तुम्हारी तरक्की हो। तो तुम्हे भी पहले से अधिक पेड़ काटने होंगे।
लकड़हारे ने कहा – ठीक है और उसने अधिक देर तक काम करना शुरू कर दिया। लेकिन फिर भी वह अधिक पेड़ नहीं काट पाया। वह फिर से अपने मालिक के पास गया और उन्हें सारी बात बताई। उसके मालिक ने उससे कहा – तुम्हे मेरे पास नहीं बल्कि उस लकड़हारे के पास जाना चाहिए। क्योकि वो कुछ ऐसा जानता है जो हम दोनों नहीं जानते।


अब तुम अपने आप से पूछो – तुमने अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज कब की थी। वह लकड़हारा अब सारी बात समझ चुका था। उसने भी ऐसा ही किया। कुछ ही दिनों बाद वह भी अधिक पेड़ काटने लगा। अधिक पेड़ काटने के कारण एक साल के अंदर ही उसकी भी तरक्की हो गयी।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की जब भी आपको आपकी मेहनत का फल न मिले तो समझ लेना चाहिए की कुछ तो गड़बड़ है। ऐसी अवस्था में आपको भी उसी लकड़हारे की तरह अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज करने की जरुरत है। कुछ समय के लिए रुको – Very Short Hindi Moral Stories
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You


0

मेरे पास Email Id नहीं है। इसलिए मैं अरबपति हूँ। Moral Stories For Childrens In Hindi



मेरे पास Email Id नहीं है। इसलिए मैं अरबपति हूँ। Moral Stories For Childrens In Hindi





Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों जो लोग हर वक्त अपनी तुलना किसी दूसरे इंसान से करते रहते है। वे कभी भी अपनी जिंदगी में बड़े नहीं बन पाते। क्योकि ऐसे लोग जितना नहीं बल्कि दुसरो को हराना चाहते है। ऐसे लोग अपना अधिकतर समय दूसरे लोगों से तुलना करके खुद को सर्वश्रेष्ट बताने में बिताते है। ऐसे लोगो से मेरा एक सवाल है। अगर आप दुसरो से इतने ही बेहतर है। तो आप अपनी जिंदगी में कामयाब क्यों नहीं है। इन सब बातों को समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। मेरे पास email id नहीं है। इसलिए मैं अरबपति हूँ। Moral Stories for Childrens in Hindi



एक बार की बात है। एक गाँव में एक गरीब लड़का रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने लिए दो वक्त का खाना जुटा लेता था। एक दिन उसने अखबार में चपरासी की नौकरी के लिए विज्ञापन देखा। वह उस नौकरी के लिए कंपनी में interview देने चला गया। वह सभी लोगो को बहुत पसंद आया। आखिर में जब उससे पूछा गया। की तुम्हारी email id क्या है


उसने कहा – मेरे पास email id नहीं है। यह सुनकर एक व्यक्ति बोला – आज दुनिया इतने आगे निकल गयी है, और तुम्हारे पास एक email id नहीं है। मैं तुम्हे नौकरी पर नहीं रख सकता। वह लड़का मायूस होकर कंपनी से बाहर निकला। उसने अपनी जेब में हाथ डाला। उसमे १०० रूपये पड़े थे। उसकी समझ में नहीं आ रहा था। की अब क्या किया जाए। उसने उन १०० रुपयों से २ किलो सेब खरीदे।

वह उन सेबों को घर घर जाकर बेचने लगा। ऐसा करके उसे उस दिन 40 रूपये का फायदा हुआ। आप सभी ने सूना ही होगा। डूबते को तिनके का सहारा। अब वह लड़का रोज सेब खरीदकर उन्हें घर घर जाकर बेचने लगा। धीरे धीरे करके उस लड़के ने एक दूकान खरीद ली। कुछ सालो बाद उसने एक कंपनी खोली। जहाँ से वह दूर दूर तक सेबो की सप्लाई करने लगा।
उस लड़के ने अब पीछे मुड़कर नहीं देखा। और अपने बिज़नेस को दूर दूर तक फैलाने में लग गया। अब वह लड़का सड़कछाप से एक अरबपति बन चुका था। उसकी success को देखकर media उसका इंटरव्यू लेने पहुंची। इंटरव्यू के आखिर में जब उससे पूछा गया। सर तुम्हारी email id क्या है
लडके ने कहा – मेरे पास email id नहीं है। ये सुनकर सभी लोग चौक गए की एक अरबपति इंसान के पास email id नहीं है। एक आदमी ने पूछा – सर क्या आपको email id की जरूरत नहीं पड़ती। यह सुनकर लड़के ने हंसकर जवाब दिया। मेरे पास email id नहीं है। इसलिए आज मैं एक अरबपति हूँ। अगर मेरे पास email id होती तो आज मैं एक चपरासी होता।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ skills और talent होता है। इसलिए भीड़ के पीछे भागना बंद करो। और अपने talent और skills को पहचानो। दुसरो से अपनी तुलना मत करो। कुछ लोग सोचते रहते है की उनके पास वो है। मेरे पास नहीं है। मैं आपसे ये ही कहूँगा – जो कुछ तुम्हारे पास है। उसे लेकर आगे बढ़ो। अगर आपने ऐसा किया तो दुनिया की कोई ताकत तुम्हे सफल होने से नहीं रोक सकती। मेरे पास email id नहीं है। इसलिए मैं अरबपति हूँ। Moral Stories for Childrens in Hindi
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

0

इन दो सवालों के जवाब आपको Successful बना देंगे। Best Hindi Moral Story



इन दो सवालों के जवाब आपको Successful बना देंगे। Best Hindi Moral Story






Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों ऐसा क्यों होता है कि कोई इंसान अपनी सफलताओं की कहानियाँ लगातार लिखता जाता है। जभी दूसरे लोग तैयारी ही करते रह जाते है।
ऐसा क्यों होता है की कोई इंसान एक के बाद दूसरी रुकावटों को पार करता हुआ। अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। जबकि दूसरे लोग संघर्ष ही करते रह जाते है। और कहि नहीं पहुँच पाते।


अगर किसी भी इंसान को इन दोनों सवालों के जवाब मिल जाये। तो उसकी पूरी जिंदगी बदल सकती है। सफलता इत्तफाक से नहीं मिलती। यह हमारे नजरिये का नतीजा होती है। और अपना नजरिया हम खुद ही चुनते है। यही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ।

Best Hindi Moral Story

एक पुजारी कार से कहीं जा रहा था। रास्ते में उसने बहुत ही सुंदर खेत देखा। वह कार रोककर बाहर आया और उस खेत के किनारे खड़ा होकर। उसकी फसलों की तारीफ करने लगा। उस खेत का मालिक उस खेत में काम कर रहा था। पुजारी को देखकर वह उसके पास आया।

पुजारी ने उससे कहा – ईश्वर ने तुम्हे बहुत ही सुंदर खेत दिया है। तुम्हे उसका अहसानमंद होना चाहिए। किसान ने जवाब दिया। हाँ ईश्वर ने मुझे बहुत ही सुंदर खेत दिया है, और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। लेकिन आपको इसे उस समय देखना चाहिए था। जब सारा खेत ईश्वर ने अपने हाथों में रखा हुआ था।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की ज्यादातर नाकामयाब लोग कोई बड़ी लौटरी लगने का इंतजार करते रहते है, और ऐसे लोगो की वो लौटरी कभी भी नहीं लगती। कोई भी व्यक्ति सिर्फ तुम्हे रास्ता दिखा सकता है। उस रास्ते पर तुम्हे खुद ही चलना होगा। इतना ही नहीं उस रास्ते पर आने वाली मुशिबतों का सामना भी तुम्हें खुद ही करना होगा।

Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You



0

लालच दुःख देता है। Greed Gives Grief Motivational Story in Hindi



लालच दुःख देता है। Greed Gives Grief Motivational Story in Hindi




एक गाँव में एक बहुत ही गरीब इंसान रहता था। वह अपनी गरीबी से इतना परेशान था की एक दिन वह आत्महत्या करके के लिए नदी के किनारे पहुँच गया। वह आत्महत्या करने ही वाला था। एक महात्मा ने उसे रोक लिया। महात्मा ने उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा – उसने कहा – मैं बहुत ही गरीब हूँ और अपनी गरीबी के कारण बहुत ही परेशान हूँ।


यह सुनकर महात्मा ने कहा – मेरे पास एक जादुई घड़ा है। इस जादुई घड़े से जो भी माँगा जाता है। ये दे देता है। लेकिन अगर किसी कारण से ये घड़ा फुट गया तो जो कुछ भी इसने दिया है वो तुरंत ही गायब हो जायेगा। महात्मा ने कहा – मैं तुम्हे वो घड़ा दे सकता हूँ। इस घड़े को प्राप्त करने के लिए तुम्हे मेरी दो साल तक सेवा करनी होगी।
अगर तुम मेरी दो साल तक सेवा करोगे तो मैं तुम्हे वो जादुई विद्या भी दूँगा। जिससे तुम घड़े को फूटने पर फिर से जोड़ सकते हो। उस इंसान ने सोच विचार करके महात्मा से कहा – मैं आपकी दो साल तक सेवा करुँगा। मुझे तो जल्दी से जल्दी वो घड़ा चाहिए। घड़ा मिलने पर मैं उसे सभांल कर रखूँगा। मैं उसे कभी भी फूटने ही नहीं दूँगा।


वह इंसान उस महात्मा की सेवा में लग गया। जब दो साल हो गए उस महात्मा ने उसे वो जादुई घड़ा दे दिया। उस घड़े को लेकर वह घर आ गया। उसने लालच के नशे में चूर होकर। उस घड़े के सामने अपनी इच्छाएँ रखी। उस घड़े ने उसकी सारी इच्छाओं को पूरा कर दिया। उसने उस घड़े से गाडी, बँगला, नौकर – चाकर सब कुछ माँग लिया।

इसके बाद उसने विलासिता का जीवन जीना और मदिरापान करना शुरू कर दिया। एक दिन शराब के नशे में वह उस घड़े को अपने सर के ऊपर रखकर नाच रहा था। अचानक घड़ा उसके हाथ से छूट गया। घड़ा तुरंत ही जमीन पर गिरकर फुट गया। घड़े के फूटते ही जो कुछ भी उसने उस घड़े से माँगा था। वह सब कुछ तुरंत ही गायब हो गया।


अब वह इंसान सोचने लगा। अगर लालच के कारण उसने जल्दबाजी न की होती तो वह उस महात्मा की पाँच साल तक सेवा करके वह विद्या भी प्राप्त कर सकता था। जो घड़े को पुन जोड़ सकती थी। घड़ा फूटने के बाद वह फिर से गरीब बन चुका था। क्योकि जो कुछ भी उसने उस घड़े से माँगा था। वह सब कुछ गायब हो चुका था।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की हमे लालच में आकर किसी भी काम को जल्दबाजी के साथ नहीं करना चाहिए। हमे आराम से समय लेकर और लालच को दूर रखकर। उस काम के बारे में सोचना चाहिए। इसके बाद ही कोई फैसला करना चाहिए। लालच में आकर लिए गए फैसले आपको दुःख के अलावा कुछ भी नहीं दे सकते है। लालच दुःख देता है। Greed Gives Grief Motivational Story in Hindi





0

दिल की चाबी – Short Hindi Stories With Moral Values



दिल की चाबी – Short Hindi Stories With Moral Values






नमस्कार दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों कुछ लोगों में सब्र नहीं है और वे अपना काम बनाने के लिए शक्ति का प्रयोग करते है। और मैं आपको ये बता देना चहता हूँ की शक्ति से कोई काम नहीं बनता। अगर आप शक्ति की बजाय काम को बनाने के लिए दिल का प्रयोग करेंगे तो काम जल्दी बन जाएगा। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। दिल की चाबी – Short Hindi Stories with Moral Values



किसी गाँव में एक ताले वाले की दूकान थी। ताले वाला रोज बहुत से ताले और चाबियाँ बनाया करता था। इन्हे बनाने के लिए वह हथौड़े का प्रयोग किया करता था। हथौड़ा लोहे का बना होने के कारण बहुत ही मजबूत और शक्तिशाली था। हथौड़ा रोज देखता था की चाबी ताले को आसानी से खोल देती थी। जबकि हथौड़े को उसे तोड़ने के लिए बहुत ही मेहनत लगती थी।

एक दिन हथौड़े ने चाबी से पूछ ही लिया कि मैं लोहे का बना होने के कारण बहुत ही शक्तिशाली हूँ। लेकिन फिर भी मुझे ताला खोलने में बहुत ही शक्ति और समय लगाना पड़ता है। तुम मुझ से बहुत ही कम शक्तिशाली हो फिर भी तुम आसानी से इतने मजबूत ताले को कैसे खोल देती हो।


चाबी ने मुस्कुराते हुए कहा – तुम अपनी शक्ति का प्रयोग करके ताले को तोड़ने की कोशिश करते हो। लेकिन मैं दिल का प्रयोग करके ताले के अंतर्मन में झांकर। उससे विनम्र निवेदन करती हूँ। इसी कारण ताला आसानी से खुल जाता है।



दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की आप कितने भी शक्तिशाली और ताकतवर क्यों न हो। आप अपनी शक्ति के दम पर हर काम को नहीं बना सकते, और ना ही आपकी शक्ति देखकर लोग आपकी इज्जत करेंगे। बस वे आपसे डर तो सकते है। एक बात हमेशा याद रखिये हथौड़े की शक्ति और ताकत से ताला खुलता नहीं है बल्कि टूट जाता है। आपको लोगो के दिल की चाबी बनना होगा। दिल की चाबी – Short Hindi Stories with Moral 


1

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com