Blogroll

Motivational Short Story

Hindi Story । अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आपका विश्वास करना छोड़ देंगे । प्रेरक कहानियां


Hindi Story । अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आपका विश्वास करना छोड़ देंगे । प्रेरक कहानियां








Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आपका विश्वास करना छोड़ देंगे, और साथ ही साथ लोगो की नजरों में आपकी अहमियत भी कम हो जायेगी। अगर लोगो ने आप पर विश्वास करना छोड़ दिया तो अगर किसी दिन आप सच भी बोलेंगे तो भी लोग आपका विश्वास नहीं करेंगे। ये ही बात आपको अच्छे तरीके से समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Today Hindi Story अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आपका विश्वास करना छोड़ देंगे।

एक लड़का जंगल में अपनी भेड़े चराने जाया किया करता था। एक दिन उसने शरारत करने की सोची और जोर जोर से चिल्लाने लगा। बचाओ, बचाओ शेर आया। सभी गाँव वाले उसकी आवाज सुनते ही उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। जब सभी गाँव वाले जंगल पहुँचे तो उन्होंने देखा की वहाँ पर शेर नहीं था। गाँव वालो ने लड़के से पूछा की शेर कहाँ है।



यह सुनकर वह लड़का उन सब पर हॅसने लगा। वे सभी लोग गाँव वापस चले गये। उस लड़के को ये सब करके बहुत मजा आया। उसने अगले दिन फिर से ऐसा ही किया। सभी गाँव वाले उस लड़के की मदत करने के लिए फिर से जंगल पहुँच गये। लेकिन वहाँ पर कोई शेर नहीं था।



एक दिन जब लड़का जंगल में भेड़े चरा रहा था तो सचमुच वहाँ पर एक शेर आ गया। उस लड़के ने मदत के लिए चिल्लाना शुरू किया। सभी गाँव वालो को उस की आवाज सुनाई दे रही थी। लेकिन उसकी मदत के लिए उस दिन जंगल कोई भी नहीं गया। क्योकि सभी ने सोचा की वह लड़का आज भी मजाक कर रहा है। वह लड़का जोर जोर से चिल्लाता रहा और शेर ने उसकी बहुत से भेड़ो को मार डाला।



दोस्तों इस Hindi Moral Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आप पर विश्वास करना छोड़ देंगे, और एक दिन ऐसा आयेगा जब आपको उनकी मदत की सच में जरूरत होगी। लेकिन तब आप कितना भी सच बोलते रहो। कोई भी आपका विश्वास नहीं करेगा। Hindi Story । अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आपका विश्वास करना छोड़ देंगे । प्रेरक कहानियां

0

Does Your Road Leads To Success Motivational Story? क्या आपका रास्ता सफलता की ओर जाता है।


Does Your Road Leads To Success Motivational Story? क्या आपका रास्ता सफलता की ओर जाता है।







Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आपने जो रास्ता चुना है क्या वो सच में सफलता की ओर जाता है। कई बार अनजाने में हम ऐसा रास्ता चुन लेते है। जो हमें सफलता दिलाने के बजाय सफलता से दूर कर देता है आप किस रास्ते पर चल रहे है। ये बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Today Story is Does Your Road Leads to Success Motivational Story? क्या आपका रास्ता सफलता की ओर जाता है।

एक बार एक चिड़िया जंगल में खाने की खोज कर रही थी। तभी उसने एक किसान को एक संदूक ले जाते हुए देखा। वह चिड़िया किसान के पास गयी और किसान से पूछा की तुम कहाँ जा रहे हो और इस संदूक में क्या है।


किसान ने कहा इस संदूक में कीड़े है। मैं इन कीड़ो को बाजार में बेचकर इनके बदले पंख खरीदूँगा। चिड़िया ने कहा की मुझे रोज खाने के लिए कीड़ो को ढूँढ़ना पड़ता है। अगर ये कीड़े तुम मुझे दे दो तो मैं तुम्हे इसके बदले अपना पंख दे दूँगी।

जब चिड़िया के पास देने के लिए एक भी पंख नहीं बचा। जिसके कारण वह उड़ नहीं सकती थी, और न ही अपने लिए कीड़े खोज सकती थी। कुछ दिनों बाद वह मर गयी।


                                  दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की आपको कोई भी रास्ता चुनने से पहले अच्छे तरीके से सोच लेना चाहिए। कई बार हम आसान रास्ते चुन लेते है और ये सोचकर खुश हो जाते है की हमें सफलता मिल गयी।
लेकिन बाद में वे आसान रास्ते ही हमारे लिए मुसीबत बन जाते है। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर अच्छे तरीके से सोच विचार कर लेना चाहिए।




0

Motivational Stories in Hindi । जो खतरा आने पर आप को अकेला छोड़ दे ऐसे दोस्त से दूर रहो।



Motivational Stories in Hindi । जो खतरा आने पर आप को अकेला छोड़ दे ऐसे दोस्त से दूर रहो।





Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों मुझे आप सभी को ये बात बताने की जरूरत नहीं की दोस्ती की नीव विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है। अगर किसी दोस्ती में ना तो विश्वास है, और ना ही भरोसा तो वह दोस्ती दोस्ती नहीं है। वह तो बस एक समझौता है। इसी बात को अच्छे तरीके से समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Motivational Stories in Hindi । जो खतरा आने पर आप को अकेला छोड़ दे ऐसे दोस्त से दूर रहो।

एक बार की बात है दो दोस्त जंगल से गुजर रहे थे। तभी अचानक उन्होंने देखा की वहां पर एक भालू आ गया। उनमें से एक दोस्त तो तुरंत ही पेड़ पर चढ़ गया। दूसरे ने भी पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की मगर वह चढ़ नहीं पाया।


उसके पास बचने का कोई भी रास्ता नहीं था। इसलिए वह जमीन पर मुर्दे की तरह लेट गया।
भालू उसके पास आया और उसे सूंघने लगा। भालू उसे मुर्दा समझ कर वहां से चला गया। पेड़ पर बैठा हुआ दोस्त नीचे उतरा और उससे पूछा की भालू ने तुमसे क्या कहाँ। उसने जवाब दिया कि भालू ने मुझसे कहा कि ऐसे दोस्त का विश्वास मत करो जो खतरा आने पर अपनी जान बचाने के लिए तुम्हे अकेला छोड़ दे।


दोस्तों इस कहानी से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अगर हम किसी दोस्त की खुशी का हिस्सा बन सकते है तो हम उसी दोस्त के गम का हिस्सा बनने से क्यों पीछे हट जाते है। जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखना जो लोग आसमान साफ होने पर आप को छाता उधार दे देते है।


लेकिन बारिस होने पर उसे वापिस ले लेते है। ऐसे लोगों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग मुसीबत आने पर आप का साथ नहीं देंगे। Motivational Stories in Hindi । जो खतरा आने पर आप को अकेला छोड़ दे ऐसे दोस्त से दूर रहो।

0

Motivational Story For Students In Hindi – जो करोंगे सो भरोंगे

Motivational Story For Students In Hindi – जो करोंगे सो भरोंगे



Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमे जिंदगी में वही मिलता है जो हम करते है। अगर आप किसी से नफरत करेगे तो आप को भी नफरत ही मिलेगी। अगर आप किसी से प्यार करेंगे तो बदले में आप को भी प्यार ही मिलेगा। नीम का पेड़ लगाकर आम के फल की इच्छा करना बेकार होता है। इसी बात को अच्छे तरीके से समझाने के लिए मैं आप को एक Motivational Story सुनाता हूँ। (जो करोंगे सो भरोंगे – Motivational Story for Students in Hindi)

एक बार एक छोटा बच्चा किसी बात पर अपनी माँ से नाराज हो जाता है। वो अपनी माँ से कहता है की मैं तुम से नफरत करता हूँ। उसकी माँ उसे डांटती है, वह डर जाता है और डर के कारण घर से भाग जाता है। वह पहाड़ियों के पास जाकर चीखने चिल्लाने लगता है।
मैं तुमसे नफरत करता हूँ। पहाड़ होने के कारण आवाज गूँजने लगती है, और उसे return में उसी की आवाज की गूँज सुनाई देने लगती है। मैं तुमसे नफरत करता हूँ, मैं तुमसे नफरत करता हूँ।
मैं तुमसे नफरत करता हूँ। पहाड़ होने के कारण आवाज गूँजने लगती है, और उसे return में उसी की आवाज की गूँज सुनाई देने लगती है। मैं तुमसे नफरत करता हूँ, मैं तुमसे नफरत करता हूँ

उसने ऐसी गूँज पहली बार सुनी थी। वह डर जाता है और अपने बचाव के लिए अपनी माँ के पास भाग जाता है। वह अपनी माँ से कहता है की पहाड़ी के पास एक बहुत ही बुरा बच्चा है, जो चिल्लाता है, मैं तुमसे नफरत करता हूँ।
उसकी माँ सारी बात समझ जाती है, और उसे बोलती है की तुम फिर से उसी पहाड़ पर जाओ और चिल्लाकर कहो की मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
छोटा बच्चा अपनी माँ की बात मानकर फिर से वहाँ गया और चिल्लाकर मैं तुमसे प्यार करता हूँ, मैं तुमसे प्यार करता हूँ। और return में उसे उसी की आवाज की गूँज वापस सुनाई देती है। इस घटना के बाद बच्चा समझ जाता है की हम दुसरो के साथ जो करते है। वैसा ही वे हमारे साथ करते है

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की आप जैसे बीज बोते है वैसी ही फसल भी काटते है। अगर आपने नीम का पेड़ लगाया है तो आप उस पर मीठे आम के फल की इच्छा नही रख सकते। आप दुसरो के साथ जैसा व्यहवार करते है। दूसरे भी आप के साथ वैसा ही व्यवहार करते है। इसलिए दुसरो से अच्छा व्यवहार और प्रेम करना सीखिये। Motivational Story for Students in Hindi – जो करोंगे सो भरोंगे

0

Protect Your Dreams अपने सपनों की सुरक्षा करे



Protect Your Dreams अपने सपनों की सुरक्षा करे




दोस्तों आप सभी जानते है की हमारा मन कितना चंचल होता है। क्या आपने कभी इस चंचल मन की आवाज को सुना है। जैसे – जैसे आप बड़े होते जाते हो। वैसे – वैसे आपके दिमाग में कुछ सपने जन्म ले लेते है। या फिर हम ये कह सकते है की एक विधार्थी अपनी जिंदगी में कुछ नया करने की सोचता है।

जब भी कोई विधार्थी ऐसा करता है। तब उसे दो तरह के लोग मिलते है। पहले वे लोग जो उसकी मदत करना चाहते है यानी की उसे सफलता के रास्ते पर ले जाते है। दूसरे वे लोग जो उस विधार्थी को पीछे की ओर खींचते है। यानी की उसे असफलता के रास्ते पर ले जाते है।


ये दोनों इंसान आपको कुछ न कुछ देते है। पहले आपको आपके सपनो को पूरा करने के लिए सकारात्मकता देते है। दूसरे आपको आपके सपनो से दूर करने के लिए नकारात्मकता देते है। आज मैं आपको इन्ही दोनों के बारे में बताऊँगा।
पहले हम बात करते है। उन लोगो की जो आपको आपके सपने पूरा करने में मदत करते है। ऐसे लोगो से आपको हमेशा संपर्क बनाये रखना चाहिए क्योकि जब भी आपके अंदर आपके सपने को लेकर कोई भी नकारात्मक विचार जन्म ले लेता है। ऐसे समय में ये लोग आपको अच्छी सलाह देते है।


जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही साथ आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आपके अंदर से आवाज आती है की मैं कर सकता हूँ।


दूसरे वे लोग होते है। जो नहीं चाहते की आप अपने सपनो को पूरा करे। ऐसे लोग आपको हमेशा बताते रहते है की आप इस काम को नहीं कर सकते क्योकि अपने समय में वे भी इस काम को नहीं कर पाये।
में आपसे ये कहूँगा – जब भी आपको ऐसे लोग मिले तो उनसे दूरी बना ले क्योकि अगर इस दुनिया में कुछ है। जो किसी इंसान ने किया है तो आप भी उसे कर सकते है। आपके पास दुनिया का सबसे बेहतर दिमाग है। आप जो चाहे वो कर सकते है।


लेकिन मेरी एक शर्त है। अपने सपने को पूरा करते समय आपको अपने आप पर भरोसा होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए की आप बस लगे हुए है। ना तो कोई दिशा है और ना ही कोई लक्ष्य है।
अगर आपका कोई सपना है। उसे हिस्सों में तोड़िये और बारी – बारी से एक – एक हिस्से को प्राप्त कीजिये। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको अपने आप पर भरोसा भी होगा।

मैं आपको फिर से कहूँगा – जो लोग आपको पकड़कर पीछे की ओर खींच रहे है। ऐसे लोगो से दूर रहो क्योकि ऐसे लोग खुद प्राप्त नहीं कर पाए इसलिए वे आपको बता रहे है की आप भी प्राप्त नहीं कर सकते लेकिन आपको अपने गुण और क्षमता पर भरोसा रखते हुए। आगे बढ़ना है।



0

Good Morning Motivation काश तुम खूबसूरत होते


Good Morning Motivation काश तुम खूबसूरत होते


दोस्तों हमेशा से ही हर इंसान की खूबसूरत बनने की चाह रही है। इस बात को सुनकर आप सभी के मन में बहुत से सवाल चल रहे होंगे। जैसे की क्या खूबसूरत दिखना जरुरी है। क्या खूबसूरती ही एक इंसान की पहचान होती है। इन सब बातो को समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Good Morning Motivation काश तुम खूबसूरत होते




एक बार की बात है। सम्राट चंद्रगुप्त ने चाणक्य से कहा – काश तुम खूबसूरत होते। यह सुनकर चाणक्य बोले – राजन, किसी भी इंसान की पहचान उसके रूप से नहीं बल्कि उसके गुणों से होती है। यह सुनकर चन्द्रगुप्त ने चाणक्य से पूछा – क्या तुम कोई ऐसा उदाहरण दे सकते हो। जहाँ गुण के सामने रूप छोटा रह गया हो

चाणक्य ने कहा – राजन मुझे कुछ समय दीजिए। कुछ समय बाद चाणक्य ने चन्द्रगुप्त के सामने दो गिलास पेश किये। जो पानी से भरे हुए थे। चाणक्य ने उन गिलास के पानी को बारी बारी से पीने की विनती की। चन्द्रगुप्त ने दोनों गिलास के पानी को पि लिया।


इसके बाद चाणक्य ने पूछा – आपको कौन से गिलास का पानी अच्छा लगा। चन्द्रगुप्त के कहा – मुझे दूसरे गिलास का पानी अच्छा लगा। यह सुनकर चाणक्य बोले – पहले गिलास का पानी सोने के घड़े के था और दूसरे गिलास का पानी मिट्टी के घड़े का था।


अब आप ही सोचिये। वह सोने का घड़ा किस काम का जो प्यास न बुझा सके। मटकी भले ही कितनी कुरूप हो, लेकिन प्यास मटकी के पानी से ही बुझती है इसलिए रूप नहीं गुण महान होते है।



दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की किसी भी इंसान की पहचान उसके रूप से नहीं होती बल्कि उसके अंदर मौजूद गुणों से होती है। किसी भी इंसान के गुण ही उसे पूजने योग्य बनाते है। किसी भी इंसान का रूप कुछ समय के लिए ही रहता है। लेकिन इंसान के गुण हमेशा उसके साथ ही रहते है। इसलिए रूपवान बनने की कोशिश मत करो। इसके बजाय गुणवान बनने की कोशिश करो। Good Morning Motivation काश तुम खूबसूरत होते


0

क्या आप अकेले सफर करते है Hindi Inspiring Speech



क्या आप अकेले सफर करते है Hindi Inspiring Speech



एक गाँव में एक व्यक्ति रहता था। एक दिन उसे दूर के किसी गाँव में एक काम आ गया। जब वो चलने लगा तो उसकी माँ ने कहा – बेटा तू अकेला मत जा। उसने कहा – माँ तू बेकार में ही घबरा रही है। किसी को साथ में ले जाने की क्या जरुरत है। मुझे इस रास्ते पर कोई परेशानी नहीं होगी। माँ के बहुत समझाने पर भी जब बेटा नहीं माना तो माँ ने कहा – बेटा तू इस केकड़े को ही साथ ले जा। शायद तेरे कुछ काम आ जाये।





माँ का मन रखने के लिए उस व्यक्ति ने उस केकड़े को पकड़कर। एक डिब्बी में बंद कर दिया और अपने सफर पर निकल गया। गर्मी के दिन थे और धूप भी बहुत तेज थी। इसलिए वह रास्ते में एक पेड़ के नीचे रूककर आराम करने लगा और आराम करते करते सो गया।
तभी पेड़ के पास बने एक बिल से एक साँप निकला और उस व्यक्ति की ओर बढ़ने लगा। साँप को उसके बैग से कपूर की गंध आ रही थी और सर्पो को ये गंध बहुत ही अच्छी लगती है। जैसे ही उस साँप ने कपूर की उस डिब्बी को निगलने की कोशिश करने लगा।


तभी उस डिब्बी का ढक्कन खुल गया और उसमे से केकड़े ने बाहर आकर, साँप की गर्दन को पकड़कर उसे मार डाला। इतनी हलचल देखकर उस आदमी की आँखे खुल गयी। जब उसने यह दृश्य देखा तो वह हैरान रह गया। उसे तुरंत ही अपनी माँ की कहि हुई बात याद आ गयी की अकेले नहीं जाना चाहिए।


दोस्तों इस Inspiring Speech से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की आपको सफर करते समय किसी हमसफर को जरूर ढूँढ लेना चाहिए। आप सुरक्षित भी रहेंगे और आपका सफर भी आराम से कट जायेगा। क्या आप अकेले सफर करते है Hindi Inspiring Speech
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

0

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com