Blogroll

Motivational Short Story

यह एक तोता है। This is a Parrot Motivational Story in Hindi


यह एक तोता है। This is a Parrot Motivational Story in Hindi






नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में दो बार बच्चा बनता है या फिर ये कहे की दो बार बच्चो की तरह बर्ताव करता है। फली बार – जब वह पैदा होता है। दूसरी बार – जब वह बूढ़ा हो जाता है। यहाँ एक बड़ा सवाल उठता है। क्या दोनों ही परिस्थितियों में उस इंसान के साथ समान व्यहवार होता है या नहीं। यही बात अच्छी तरह समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। यह एक तोता है। This is a Parrot Motivational Story in Hindi

एक बार की बात है। एक बूढ़ा पिता अपने बेटे के साथ नदी के किनारे घूम रहा था। घूमते घूमते उसकी नजर सामने खड़े हुए पेड़ पर पड़ी। उस पेड़ पर एक पक्षी बैठा हुआ था। उस बूढ़े व्यक्ति ने उस पक्षी की ओर इशारा करते हुए अपने बेटे से पूछा – वह कौन सा पक्षी है



बेटे ने उस पक्षी की ओर देखा और कहा – वह तोता है। बूढ़े पिता ने फिर से पूछा – वह कौन सा पक्षी है। बेटे ने कहा – मैंने आपको अभी अभी ही बताया है की वह एक तोता है। बूढ़े पिता ने के बार फिर पूछा – वह कौन सा पक्षी है। इस बार बेटे को गुस्सा आ गया। उसने गुस्से में कहा – मैं आपको कितनी बार बता चुका हूँ की वह एक तोता है। आपकी समझ में क्यों नहीं आ रहा है।
बूढ़े पिता ने अपने बेटे की ओर देखा और मुस्कुराते हुए कहा – मेरे प्यारे बेटे जब तुम ४ साल के थे। तब तुमने यही प्रश्न मुझसे १०० बार पूछा था, और मैंने हर बार मुस्कुराते हुए। तुम्हे एक किस करते हुए बताया था की वह एक तोता है। मैंने तो तुमसे अभी ३ बार ही पूछा है और तुम इतने गुस्से में आ गए हो। इतना कहकर बूढ़े पिता वहाँ से चले गये।




दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में बच्चो की तरह व्यहवार करता है। जब इंसान एक बच्चे के रूप में जन्म लेता है तो उसके माँ – बाप उसका ख्याल रखते है। इसलिए जब उसके माँ – बाप बूढ़े हो जायेगे और बच्चो की तरह व्यहवार करने लगेंगे। उस समय उस इंसान को उनका ख्याल रखना चाहिए

0

लोग आपकी गलती की प्रतीक्षा करते है। People Wait For Your Mistake Story



लोग आपकी गलती की प्रतीक्षा करते है। People Wait For Your Mistake Story




नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आज समय बदल गया है। इंसानो की पहचान उनके बुरे कामों से हो रही है। इंसानो के अच्छे कामो पर कोई ध्यान ही नहीं देता। इंसानो के अच्छे कामों को देखकर लोग उनकी प्रशंसा नहीं करते। लेकिन उसी इंसान से गलती हो जाने पर उसकी बुराई करने में लोग पीछे नहीं हटते। इसी बात को अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। लोग आपकी गलती की प्रतीक्षा करते है। People Wait for Your Mistake Story

एक बार की बात है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने अपने अध्यापक से कहा – आज उनका पढ़ने का मन नहीं है। अध्यापक ने खा – ठीक है। आज मैं तुम्हे नहीं पढ़ाऊंगा। आज मैं तुम्हे कुछ ऐसा सिखाऊँगा। जो जिंदगी भर तुम्हारे काम आयेगा। अध्यापक ने ब्लैक बोर्ड पर 7 का टेबल लिखा।


7 * 1 = 5
7 * 2 = 14
7 * 3 = 21

7 * 4 = 28
7 * 5 = 35
7 * 6 = 42
7 * 7 = 49
7 * 8 = 56
7 * 9 = 63

7 * 10 = 70

कक्षा में मौजूद सभी छात्र हँसने लगे, क्योकि उस अध्यापक ने पहली ही लाइन गलत लिखी थी। सभी बच्चे अलग – अलग बाते कर रहे थे। कोई कह रहा था। इसे कुछ नहीं आता। कोई हँस रहा था। कोई कह रहा था। पहले खुद पढ़ हमे बाद में पढ़ाना।


अध्यापक ने मुस्कुराते हुए। बच्चो से कहा – मैं तुम्हे कुछ सिखाना चाहता था इसलिए मैंने यह गलती जान – बुझ कर की है। मेरी बात को ध्यान से समझो। मैंने ९ लाइने सही लिखी लेकिन आप में से किसी ने भी मेरी प्रशंसा नहीं की। जैसे ही मैंने एक लाइन गलत लिखी। आप सभी लोग मेरी हँसी उड़ाने में लग गये।
आज कल लोग आपकी एक गलती का इंतज़ार करते रहते है। आप कितने भी अच्छे और सही काम कर ले। आपको इतना प्रशंसा नहीं मिलेगी लेकिन अगर एक भी गलती हो गयी तो तुम हँसी के पात्र बन जाओंगे। अब यहाँ एक सबसे बड़ा सवाल उठता है की ऐसा क्यों होता है।

दोस्तों लोग आपके बारे में कुछ अच्छा सुनके शक करने लगते है लेकिन बुरा सुनने पर तुरंत ही यकीं कर लेते है। हम इस बात को एक उदाहरण से समझते है।
एक बार कुछ दोस्त आपस में बाते कर रहे थे। पहला बोला – हमारे बचपन के दोस्त राम की एक बड़ी कंपनी में नौकरी लग गयी है और उसकी तनखा एक लाख रूपये है। तभी दुसरा बोला – मुझे लगता है की वह झूट बोल रहा है। बड़ी कंपनी में नौकरी लगना इतना आसान नहीं है। तीसरा बोला – तुम सही कह रहे हो। कल ही मैंने उसे बीएस से जाते हुए देखा। अगर उसकी एक लाख तनखा होती तो वह कार से जाता।

अभी हमने एक पहलू को देखा। जिसमे राम ने एक अच्छी निकरि करते हुए। इतना सब कुछ सूना। किसी ने भी विश्वास नहीं किया। अब हम दूसरे पहलू को भी देखते है।
कुछ दिनों बाद फिर वे सभी आपस में बाते कर रहे थे। पहला बोला – राम को नौकरी से निकाल दिया गया है। दुसरा बोला – मुझे तो पहले ही पता था की वह नौकरी नहीं कर पायेगा। तीसरा बोला – तुम सही कह रहे हो। उसे पढ़ना लिखना नहीं आता था। ना जाने कैसे उसकी नौकरी लग गयी
दोस्तों इन दोनों उदाहरण और इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अगर आप किसी इंसान के अच्छे कामो को भूलाकर। उसकी किसी एक गलती को पकड़कर उसकी हँसी उड़ाओगे तो उस इंसान का आत्मविश्वास गिर जायेगा।

ऐसी स्थिति में आपको ऐसे इंसानो का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए न की गिराना चाहिए। साथ ही साथ किसी भी इंसान के अच्छे काम करने पर उसकी प्रशंसा करो। उसके बारे में कुछ भी गलत सुनने पर पहले उसके पीछे का सच जानो की उसने ऐसा क्यों किया। उसके बाद कोई फैसला लो। लोग आपकी गलती की प्रतीक्षा करते है। People Wait for Your Mistake Story
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

0

रहने दो तुमसे ना हो पायेगा New Year Resolutions



रहने दो तुमसे ना हो पायेगा New Year Resolutions




नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों नया साल आने वाला है। इस दिन हम हमेशा की तरह अपने आप से कुछ वाडे करेंगे। जैसे – बुरी आदते छोड़ने के, अपनी जिंदगी के नई शुरुआत करने के और भी बहुत कुछ। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से हम, अपनी उन्ही बुरी आदतों के साथ जीना शुरू कर देंगे। अब आपके मन में एक सवाल चल रहा होगा की क्या कोई ऐसा तरीका भी है। जिसकी मदत से हम नए साल पर किये गए वादों को निभा सके। मैं आपसे कहूँगा – हाँ, एक तरीका है। उसे मैं आपको एक Motivational Story से समझाता हूँ। रहने दो तुमसे ना हो पायेगा New Year Resolutions


एक बार की बात है। एक शराबी अपनी शराब पीने की आदत से बहुत परेशान था। एक दिन वह एक महात्मा के पास गया और बोला – मैं शराब पीने की आदत से बहुत दुःखी हूँ। इसके कारण मेरा घर बर्बाद हो गया है। मेरे बच्चे भूख से मर रहे है। मेरे घर की शांति नष्ट हो गयी है। आप ही बताइये। अब मैं क्या कँरु।




महात्मा ने कहा – अगर तुम्हें शराब से इतनी परेशानी है। तुम इसे छोड़ क्यों नहीं देते। उस आदमी ने कहा – मैं शराब को छोड़ना चाहता हूँ लेकिन ये मुझे नहीं छोड़ रही है। महात्मा ने मुस्कुराते हुए कहा – ठीक है। तुम कल आना। मैं तुम्हे शराब को छोड़ने का तरीका बता दूँगा।

अगले दिन वह आदमी फिर से उस महात्मा के पास पहुँचा। उस आदमी को देखते ही महात्मा खड़े हुए और पास के ही एक पेड़ से चिपक गये। वह आदमी चुप चाप खड़े होकर उस महात्मा को देखता रहा। जब काफी समय बीत गया तो उस आदमी ने महात्मा से कहा – अपने इस पेड़ को क्यों पकड़ रखा है। महात्मा ने कहा – मैंने इस पेड़ को नहीं पकड़ रखा है बल्कि इस पेड़ ने मुझे ही पकड़ रखा है।
उस आदमी ने आश्चर्य के साथ उस महात्मा से कहा – मैं शराबी हूँ, मुर्ख नहीं। इस पेड़ ने आपको नहीं पकड़ रखा है बल्कि आपने ही पेड़ को पकड़ रखा है। आप जब चाहे इसे छोड़ सकते है। यह सुनते ही उस महात्मा ने पेड़ को छोड़ दिया।


उस महात्मा ने कहा – जिस तरह मुझे पेड़ ने नहीं पकड़ा हुआ था। ठीक उसी तरह शराब ने तुम्हे नहीं पकड़ रखा है बल्कि तुमने ही शराब को पकड़ रखा है। तुम जब चाहो इसे छोड़ सकते हो।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की इस नए साल पर आप अपनी बुरी आदतों की जो लिस्ट बनाने वाले है। अगर आप चाहे तो आप उन्हें आसानी से छोड़ सकते है। मैं आपसे ये कहूँगा – अगर कोई भी इंसान कुछ भी करने का दृढ़ संकल्प कर ले तो वह उसे आसानी से कर सकता है। ये तो केवल छोटी छोटी आदते ही है। मैं भगवान से प्रार्थना करुँगा की इस साल आपको हर वो चीज मिले। जिसके लिए आप मेहनत कर रहे है। रहने दो तुमसे ना हो पायेगा New Year Resolutions




1

Fearless Motivation आपको आगे बढ़ने से कौन रोक रहा है।



Fearless Motivation आपको आगे बढ़ने से कौन रोक रहा है।




दोस्तों क्या आपने कभी सोचा की आपको आगे बढ़ने से कौन रोक रहा है। ये ओर कोई नहीं। ये आपके अंदर मौजूद डर है। यह डर आपकी हर हिम्मत को तोड़ देता है। जिसके कारण जिंदगी में कुछ करने के ज्यादातर मौके आपके हाथ से निकल जाते है। यह डर आपको अंदर ही अंदर खोखला बना देता है। ये ही बात आपको अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Fearless Motivation आपको आगे बढ़ने से कौन रोक रहा है।


एक बार की बात है। एक इंसान के पास दस भेड़े थी। वह रोज अपनी भेड़ो को चराने ले जाता था और चराने के बाद वापस लाकर बाड़े में बंद कर देता था। एक दिन जब वह व्यक्ति भेड़े निकाल रहा था। तब उसने देखा की एक भेद कम है।


उसने इधर उधर ढूँढा बाड़ा पूरी तरह सुरक्षित था। ना तो वह कही से टूटा था और कंटीले तार होने की वजय से कोई जानवर अंदर भी नहीं आ सकता था। उस व्यक्ति ने अपनी भेड़ो से पूछा – क्या तुम में से कोई जानता है की एक भेद कहाँ है। किसी की भी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।


उस व्यक्ति ने सभी भेड़ो को चराने के बाद फिर से बाड़े में बंद कर दिया। अगली सुबह फिर से एक भेड़ गायब थी। उस व्यक्ति की कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। ऐसा रोज चलता रहा। रोज एक भेड़ गायब होती रही। एक दिन ऐसा भी आया की बाड़े में बीएस अब दो भेड़े ही बची थी।
वह व्यक्ति पूरी तरह से निराश हो चुका था। उसने दोनों भेड़ो को बाड़े में बंद किया और चल दिया। तभी पीछे से आवाज आयी। रुको रुको मुझे अकेला मत छोड़ो नहीं तो यह भेड़िया आज रात मुझे भी खा जायेगा।


उस व्यक्ति ने पीछे मुड़कर देखा और चिल्लाया। भेड़िया कहाँ है। उस भेड़ ने इशारा करते हुए कहा – यह भेड़ नहीं भेड़िया है। इसने भेड़ की खाल पहन रखी है। यह सुनते ही वह भेड़िया भागने लगा। उस व्यक्ति ने लाठी मारकर उसे वही मार गिराया।


उसने भेड़ से पूछा – तुम्हे कैसे पता चला की ये भेड़ नहीं भेड़िया है। उसने बताया जब पहली भेड़ गायब हुई। मैं डर की वजय से रातभर सोई नहीं। आधी रात को मैंने देखा की इस भेड़िये ने अपनी खाल उतारी और एक भेड़ को मारकर खा गया।

यह सुनकर उस व्यक्ति को बहुत ही गुस्सा आया। उसने कहा – अगर तुम यह बात मुझे पहले बता देती तो इतनी भेड़े नहीं मरती। भेड़ ने कहा – मैं पूरी तरह से डरी हुई थी। जिसके कारण मेरी सच बोलने की हिम्मत नहीं हुई। मैं सोच रही थी की यह भेड़ियाँ एक दो भेड़ खाने के बाद चला जायेगा लेकिन आज मेरी जान पर बात आ गयी इसलिए मेरे पास कोई दुसरा रास्ता नहीं था।
उस व्यक्ति ने कहा – तुम्हारे इस डर ने इतनी भेड़ो की जान ले ली। अगर तुमने थोड़ी सी भी हिम्म्मत दिखाई होती तो आज सब कुछ अच्छा होता।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की जिंदगी आपको बार – बार मौके नहीं देगी। आपको अपने अंदर मौजूद डर का सामना करके थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी। आपकी थोड़ी सी भी हिम्म्मत आगे आने वाले समय को बदलकर रख सकती है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो मुशीबत के समय यह डर आपको पूरी तरह से जकड़ लेगा। जिसके कारण आपको हार का सामना करना पड़ेगा। Fearless Motivation आपको आगे बढ़ने से कौन रोक रहा है।

0

Mom Story in Hindi | क्या आप अपनी माँ से प्यार नहीं करते



Mom Story in Hindi | क्या आप अपनी माँ से प्यार नहीं करते




उस लड़के ने एक दिन अपनी माँ से मना कर दिया। उसने कहा – मुझे छोड़ने स्कूल मत आया करो और हो सके तो मुझसे दूर रहा करो। अब उसने अपनी माँ को साथ ले जाना छोड़ दिया था।


वह लड़का पढाई पूरी करने के बाद शहर चला गया। उसने व्ही पर नौकरी कर ली। वह अपनी माँ के लिए लौटकर कभी भी नहीं आया। कुछ दिनों बाद उसने शादी भी कर ली। उसके बच्चे अब बड़े होने लगे थे।
गाँव में रह रही, उसकी माँ को किसी ने उसके बेटे की शादी और बच्चो के बारे में बताया। वह उनसे मिलने शहर पहुँच गयी। उसने घर की घंटी बजाई। इसके पोते ने दरवाजा खोला और उस पर हँसने लगे
बेटे ने बाहर जाकर देखा तो उसकी एक आँख वाली माँ दरवाजे पर खड़ी थी। उसने गुस्से में अपनी माँ से कहा – माँ आप मेरा पीछा करते – करते
यहाँ भी आ गयी। मेरा इतना मजाक बनवाकर भी आपका मन नहीं भरा।
माँ नहीं बोल पायी की उसका उसके बेटे और पोते को देखने का मन कर रहा था। वह चुप – चाप उलटे कदमो के साथ गाँव लौट गयी। कुछ दिनों बाद रीयूनियन के लिए उस लड़के के पास खत आया।
वह लड़का रीयूनियन के लिए अपने गाँव पहुँच गया। रीयूनियन के बाद उसने सोचा एक बार घर जाकर अपनी माँ को भी देख लू। जब वह घर पहुँचा तो घर पर ताला लगा था। पड़ोस में पूछने पर पता चला की उसकी माँ कुछ दिन पहले ही गुजर गयी।
उन्होंने ये भी खा था की अगर कोई मेरे बारे में पूछने आये तो उसे यह खत दे देना। लड़के ने खत खोलते हुए देखा। उसमे लिखा था।

बेटा मुझे मालुम था की एक दिन तुम मुझसे मिलने जरुर आओंगे। मैं भी तुमसे मिलना चाहती थी लेकिन मैं बीमार होने के कारण आ न सकी। माँ ने आगे लिखते हुए कहा – बेटा तुम्हे एक आँख वाली माँ से हमेशा परेशानी रही।

मैंने तुम्हे यह बात कभी भी नहीं बताई। जब तुम छोटे थे। तब एक एक्सीडेंट में तुम्हारी एक आँख चली गयी थी और मैंने अपनी एक आँख तुम्हे दे दी थी। मैं नहीं चाहती थी की लोग तुम पर हँसे।
दोस्तों आपके माँ – बाप आपके लिए कितना त्याग करते है। इस बात को शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता। मैं तो बीएस यह कहूँगा –
उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता,

दुनिया साथ दे ना दे पर माँ का प्यार कभी कम नहीं होता।
                                                                         – Unknown


1

Life Changing Stories In Hindi | समस्या का हल



Life Changing Stories In Hindi | समस्या का हल



दोस्तों ज्यादातर लोगों की जिंदगी में समस्याएँ खत्म ही नहीं होती। वे किसी न किसी तरह से एक समस्या का हल निकालते है की दूसरी समस्या उनके सर पर आकर बैठ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Life Changing Stories in Hindi | समस्या का हल





एक गाँव में एक गरीब किसान रहता था। वह दिनभर खेतो में मेहनत करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उस किसान के माता – पिता भी गरीब थे और वह भी अपना जीवन गरीबी में ही बिता रहा था। बच्चों की उम्र के साथ – साथ उनका खर्चा भी बढ़ रहा था।
वह अक्सर सोचता रहता था की जीवन जीना कितना कठिन है। एक समस्या खत्म होने का नाम नहीं लेती। उससे पहले दूसरी समस्या सर पर आकर बैठ जाती है। मेरी पूरी जिंदगी तो इन समस्याओ को हल ही करने में निकल जायेगी।


उसके गाँव में एक प्रसिद्ध महात्मा रहते थे। उसने सोचा क्यों न उस महात्मा के पास जाकर, उसे अपनी परेशानी बताई जाये। एक दिन वह उस महात्मा के पास गया। उसने उस महात्मा को अपनी सभी परेशानियाँ बताई।

सब कुछ सुनने के बाद महात्मा हँसने लगे। कुछ देर बाद महात्मा ने कहा – तुम मेरे साथ चलो। मैं तुम्हे तुम्हारी सभी परेशानियों का हल बता दूँगा। वह महात्मा उस किसान को लेकर नदी के किनारे पहुँच गया।
वहाँ जाकर वह रुक गया और किसान से कहा – मैं नदी की दूसरी तरफ पहुँचते ही। तुम्हे तुम्हारी सभी परेशानियों का हल बता दूँगा। किसान ने कहा – ठीक है। दोनों को नदी किनारे खड़े – खड़े बहुत ही देर हो गयी।


उस किसान की समझ में नहीं आ रहा था की हम नदी के किनारे क्यों खड़े हुए है। उसके सब्र का बाँध टूट गया। उसने महात्मा से कहा – अगर हमे दूसरी तरफ जाना ही है तो हमे नदी पार कर लेनी चाहिए। हम नदी के किनारे पर क्यों खड़े हुए है

यह सुनकर उस महात्मा ने कहा – बेटा मैं नदी के सूखने का इंतजार कर रहा हूँ। जब नदी का पानी पूरी तरह से सुख जायेगा। तब हम नदी पारकर कर दूसरी तरफ चले जायेंगे। यह सुनकर वह किसान बोला – नदी का पानी तो कभी भी नहीं सूखेगा।

इस बात को सुनते ही महात्मा हँसने लगे। उन्होंने कहा – यह ही तुम्हारी सभी समस्याओ का हल है। हमारा जीवन इस नदी की तरह ही है और समस्याएँ इस पानी की तरह है। जब तुम जानते हो की नदी का पानी नहीं सुखेगा तो तुम्हे खुद ही प्रयास करके नदी पार करनी होगी।


अगर तुम किनारे पर बैठकर नदी सुखने का इंतजार करते रहोंगे तो तुम्हे जीवन भर किसी भी सुख की प्राप्ति नहीं होगी।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आपके जीवन में समस्याएँ कभी भी खत्म नहीं होगी। समस्याओं से घबराओं नहीं। अगर जिंदगी में कुछ करना है तो आपको इन्ही समस्याओ का सामना करके आगे बढ़ना होगा। आप इस समस्याओ से जितनी दूर भाँगेंगे। ये उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी। इन्हे खत्म करने का एक ही तरीका है। डट कर इनका सामना करो। Life Changing Stories in Hindi | समस्या का हल

0

अंधी जवानी और लंगड़ा बुढ़ापा L Student Hindi Motivational Story



अंधी जवानी और लंगड़ा बुढ़ापा L Student Hindi Motivational Story




नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों अगर आप अपने जीवन को सुख और शांति के साथ बिताना चाहते है तो आपको किसी बड़े के अनुभव की जरुरत होगी। क्योकि बिना किसी अनुभव के जवानी के जोश में इंसान अंधा हो जाता है। जिसके कारण वह ऐसे कुछ गलत फैसले ले लेता है। जो उसे बुढ़ापे में दुःख देते है। किसी का अनुभव आपको किस प्रकार सुख और शांति दे सकता है। ये बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। अंधी जवानी और लंगड़ा बुढ़ापा l Student Hindi Motivational Story





एक बार की बात है। एक गाँव में सभी लोग सुख और शांति से रह रहे थे। एक दिन अचानक उस गाँव में आग लग गयी। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए वहाँ से भाग गये। लेकिन एक अंधा और लंगड़ा उस आग में फस गया। क्योकि अंधा देख नहीं सकता था और लंगड़ा भाग नहीं सकता था।


वे दोनों अपने अच्छे और बुरे समय को याद करके सोच रहे थे की अब उनके मरने का समय आ गया है। तभी लंगड़े ने अंधे से कहा – तुम मुझे अपने कंधे पर बैठा लो। आँख मेरी और पाँव तुम्हारे। दोनों आग से बच जायेगें। अंधे ने लंगड़े को अपने कंधे पर बैठा लिया और दोनों बच गये।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की आज इस दुनिया में चारों तरफ आग लगी हुई है। अगर आप लोगों को इस आग से बचना है तो एक ही रास्ता है। अंधा लंगड़े को अपने कंधे पर बैठा ले। यहाँ अंधे का मतलब जवानी और लंगड़े का मतलब बुढ़ापे से है।
अगर आज अंधी जवानी लंगड़े बुढ़ापे को अपने कंधे पर बैठा ले। चरण हो युवक के और अनुभव की आँख हो वृद्ध की। अगर ऐसा हुआ तो आज भी समाज इस अशांति की आग से बच सकता है। अंधी जवानी और लंगड़ा बुढ़ापा l Student Hindi Motivational Story




0

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com