Blogroll

Motivational Short Story

Bill Gates Biography And Success Story In Hindi



Bill Gates Biography And Success Story In Hindi


दोस्तों इस दुनिया में हर इंसान अमीर बनना चाहता है लेकिन ऐसे बहुत ही कम इंसान है। जो अपने इस सपने को पूरा कर पाते है। उन्ही में से एक इंसान का नाम है Bill GatesBill Gates ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल सफलता के शिखर को छुआ है बल्कि वह इतना प्रसिद्ध है की हर इंसान उनके बारे में जानता है। इतना ही नहीं हर इंसान उनके जैसी जिंदगी जीने का सपना भी देखता है। आप अभी ने Microsoft जैसी बड़ी कंपनी का नाम तो सूना ही होगा। इस कंपनी की नीव रखने वाला इंसान बिल गेट्स ही है। आज मैं आपको Bill Gates की Success Story के बारे में बताने वाला हूँ।





  • शुरुआती जीवन – Bill Gates Biography and Success Story in Hindi

Bill Gates का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन में स्थित सिऐटल नाम के स्थान पर हुआ था। इनके पिता अपने समय में एक प्रसिद्ध वकील हुआ करते थे। इनके पिता का नाम विलियम एच गेट्स है।
इनकी माता भी बैंक में व्यवथापक मंडल की सदस्य थी। इनकी माता का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स है। बिल गेट्स के माता – पिता चाहते थे की ये भी के वकील की पढाई करे। क्रिस्टी और लिब्बी नाम की Bill Gates की दो बहने है। क्रिस्टी नाम बड़ी बहन का है और लिब्बी नाम छोटी बहन का है।

Bill Gates की शुरुआती शिक्षा लेकसाइड नाम के स्कूल में हुई। जब वे आठवीं कक्षा में थे। उस समय उनके विद्यालय में बहुत से रद्दी सामान पड़े थे। उनके विद्यालय ने सभी रद्दी सामानो को बेचकर ऐएसआर – 33 दूरटंकण टर्मिनल और जनरल इलेक्ट्रिक एक प्रोग्राम बच्चो के लिए खरीदा। Bill Gates ने जनरल इलेक्ट्रिक प्रोग्राम में रुचि दिखाई।
उनके स्कूल के कुछ अध्यापक भी उनकी इस प्रोग्राम के प्रति लगन को देख सकते थे इसलिए उन्हें स्कूल में कुछ कक्षा न करने की छूट दे दी गयी। इसी मशीन की मदत से उन्होंने टिक-टैक-टो (tic-tac-toe) नाम का अपना पहला प्रोग्राम लिखा। उन्हें यह मशीन बहुत ही अच्छी लगती थी। वे अक्सर सोचते रहते थे की यह मशीन किस प्रकार अपना काम करती है।



Bill Gates अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपना अधिकतर समय कंप्यूटर लैब में बिताया करते थे। इतना ही नहीं वे लैब में रखे कंप्यूटर के साथ छेड़छाड़ किया करते थे। इससे स्कूल वालो को काफी प्रॉब्लम होने लगी। जिसके कारण स्कूल वालो ने बिल गेट्स और उनके दोस्तों को कंप्यूटर लैब में जाने से मना कर दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें कंप्यूटर लैब प्रोग्राम्स में से error निकालने के लिए लैब में जाने की अनुमति मिल गयी।

इस समय के दौरान ही Bill Gates ने स्कूल के टाइम टेबल के लिए एक प्रोग्राम लिखा। Bill Gates ने सन 1970 में केवल 15 साल की उम्र में ही अपने दोस्त के साथ मिलकर एक प्रोग्राम लिखा। जिसका नाम था – ट्राफ-ओ-डाटा (Intel 8008) यह प्रोग्राम किसी भी शहर के ट्रैफिक पर नजर रख सकता था।
सन 1973 में Bill Gates ने लेकसाइड स्कूल को अलविदा कह दिया क्योकि वे उस स्कूल से पास हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने सात की परीक्षा देकर 1600 में से 1590 अंक प्राप्त किये। 1973 में ही उन्हें Harvard College में एडमिशन मिल गया।
Harvard College में Bill Gates का पढाई में मन ही नहीं लग रहा था। उस समय उनकी समझ में ही नहीं आ रहा था की क्या किया जाये। इसे के चलते 1975 में Bill Gates ने बिना ग्रेजुएशन किये कॉलेज छोड़ दिया।


  • माइक्रोसॉफ्ट का उदय – Bill Gates Biography and Success Story in Hindi

Micro Instrumentation and Telemetry Systems के अध्यक्ष एड रॉबर्ट्स ने बिल गेट्स की एक प्रदर्शनी में उपस्थिति होने की सहमति दे दी और इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने एक अल्टेयर एमुलेटर बनाया। जो एक मिनी कंप्यूटर था। यह प्रदर्शन MITS के कार्यालय में किया गया था। जो पूरी तरह से सफल रहा। इसके बाद दोनों ने एक समझौता कर लिया। और इसके बाद 26 नवंबर 1976 को Microsoft को एक कंपनी के रुप में register किया गया।

Microsoft तेजी के साथ लोगों के बीच में फैल रहा था। सन 1976 में ही Microsoft MITS से पूरी तरह स्वतंत्र हो गया। इसके बाद Microsoft ने वाशिंगटन में अपना नया दफ्तर खोला। Microsoft अपने शुरुआती दिनों में ही सफलता की शिखर को छू रही थी।

  • आईबीएम के साथ साझेदारी – Bill Gates Biography and Success Story in Hindi

सभी लोगों का ध्यान Microsoft की तेजी के साथ बढ़ती सफलता की ओर था। सन १९८० म इसी बात को ध्यान में रखते हुए IBM नाम की कंपनी ने Microsoft के साथ काम करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। उन्होंने Microsoft से अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए बेसिक इंटरप्रेटर बनाने के लिए कहा।


Microsoft ने इस पर काम करना शुरु किया और बहुत सी कठिनाईयो के बाद उन्होंने इसे बना दिया। उन्होंने इसे एक नाम दिया जो था – PC – DOS और इसे $80,000 में बेचा। इसके बाद Microsoft तेजी के साथ आगे बढ़ने लगा।
  • Microsoft Windows – Bill Gates Biography and Success Story in Hindi

25 जून 1981 में Microsoft को पुनर्गठित कर Bill Gates को इसका चेयरमैन और निदेशक मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया। जिसके बाद २० नवंबर १९८५ को Microsoft ने अपना Microsoft Windows का पहला संस्करण पेश किया और अगस्त में कंपनी ने IBM के साथ एक अलग operating system OS/2 विकसित करने का सौदा तय किया।


कुछ दिनों बाद मतभेद होने के कारण 16 मई 1991 में यह साझेदारी ख़त्म हो गयी। Bill Gates ने 1975 से लेकर सन २००६ तक Microsoft के पद पर बहुत ही अच्छा काम किया। उन्होंने अपने दिमाग और फैसलों से इस कंपनी को सफलता की शिखर तक पहुँचा दिया।
  • व्यक्तिगत जीवन (Personal Life) – Bill Gates Biography and Success Story in Hindi

Bill Gates की शादी फ्रांसीसी महिला मेलिंडा के साथ 1 जून 1994 में हुई थी। Bill Gates के तीन बच्चे है। Bill Gates का घर काफी सुंदर है। Bill Gates के पास लियोनार्दो दा विन्ची द्वारा लिखित कोडेक्स लेस्टर भी है। जो Bill Gates ने सन 1994 की एक नीलामी में 308 लाख डॉलर में खरीदा था।

Bill Gates ने कहा है – यदि आप गरीब परिवार में जन्मे है तो यह आप की गलती नहीं है, लेकिन यदि आप गरीब रह कर ही मर जाते है तो यह आप की गलती है। Bill Gates Biography and Success Story in Hindi

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com