Blogroll

Motivational Short Story

Morning Motivation मैंने वो किया जो किसी ने नहीं किया



Morning Motivation मैंने वो किया जो किसी ने नहीं किया




दोस्तों अगर आप भीड़ से हटकर चलते है और सफल होते है। तो आपकी सफलता और आपको युगो युगो तक याद रखा जाता है। जिंदगी तो हर कोई जीता है .क्या आपने कभी भी अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ किया है। जो किसी न किया हो। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Morning Motivation मैंने वो किया जो किसी ने नहीं किया

एक बार की बात है एक गाँव में एक भविष्यवक्ता ने भविष्वाणी की .उसने कहा – अगले ७ साल तक इस गाँव में बारिश नही होगी। यह बात सुनकर सभी लोग बहुत परेशान हो गये क्योकि उस व्यक्ति के द्वारा की गई भविष्वाणी कभी भी गलत नहीं हुई थी।



उस गाँव के सभी किसान आपस में बाते करने लगे। वे एक दूसरे से कह रहे थे की हमे खेती नहीं करनी चाहिए क्योकि बिना पानी के फसल नहीं होगी। इसलिए सभी किसान अपने अपने सामान उठाकर घर वापस आ गये। धीरे – धीरे जमीने सूखने लगी और बंजर बन गयी।


कुछ दिनों बाद एक किसान ने सोचा। अगर मैं ७ साल बाद खेती करना भूल गया तो मेरा क्या होगा। इसलिए उसने अपना हल उठाया और खेत की ओर चल दिया। रास्ते में कुछ लोग मिले। उन्होंने पूछा –
ये हल लेकर कहाँ जा रहे हो। उस किसान ने कहा – मैं खेती करूँगा, क्योकि ७ साल बहुत लम्बा समय होता है। ये भी हो सकता है की ७ साल बाद मैं खेती करना भूल जाऊ। यह सुनकर सभी लोग हंसने लगे



वह किसान खेत पहुँच गया और खेती करने लगा। ऊपर आसमान से बादल गुजर रहा था। उसने किसान को खेती करते हुए देखा। उसने किसान से कहा – अरे मुर्ख क्या तुम्हे नहीं पता। अगले ७ साल तक बारिश नहीं होगी। किसान ने कहा – मुझे पता है। मैं तो खेती इसलिए कर रहा हूँ ताकि ७ साल बाद भी मैं खेती करना ना भूलू।



यह सुनकर बादल को बहुत ही आश्चर्य हुआ। वह सोचने लगा। अगर ७ साल बाद मैं भी बरसना भूल गया इसलिए उसने तुरंत ही बरसना शुरू कर दिया। उस किसान की फसलों को पानी मिल गया बाकी सभी किसान एक दूसरे का मुँह दखते रह गये।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अगर आपके पास कोई भी हुनर है तो आपको उस पर काम करते रहना चाहिए क्योकि अगर आप उस पर काम नहीं करेंगे तो कुछ समय बाद आप उसे भूल जायेगे। ये भी हो सकता की उस हुनर पर काम करते समय आपके सामने कुछ रुकावटें आये। ऐसी स्थिति में आपको वो करना है। जो किसी ने नहीं किया। Morning Motivation मैंने वो किया जो किसी ने नहीं किया



No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com