Blogroll

Motivational Short Story

ये Quality आपको बड़ा बना देगी। Honesty Is The Best Policy Hindi Motivational Story



ये Quality आपको बड़ा बना देगी। Honesty Is The Best Policy Hindi Motivational Story



Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों इस दुनिया में हर इंसान बड़ा बनना चाहता है। किसी भी बड़े इंसान में बहुत सी qualities होती है। उनमे से एक quality है – ईमानदारी। आप सभी ने सुना ही होगा। Honesty is the Best Policyआइये एक Motivational Story से इस बात को अच्छे तरीके से समझते है। (ये Quality आपको बड़ा बना देगी। Honesty is the Best Policy Hindi Motivational Story)







एक बार एक राज्य में अकाल पड़ गया। लोग भूख के कारण मरने लगे। उस राज्य के राजा ने घोषणा करवा दी की राज्य के सभी बच्चो को एक एक रोटी दी जायेगी। अगले ही दिन राज्य के सभी बच्चे राजा के महल के पास इकट्ठे हो गये।
वहाँ पर कुछ रोटी छोटी थी तो कुछ रोटी बड़ी थी। सभी बच्चे बड़ी रोटी पाना चाहते थे। जिसके कारण उनकी आपस में धक्का मुक्की और लड़ाई होने लगी।

राजा ने देखा की एक छोटी सी लड़की चुपचाप खड़ी थी। अंत में एक सबसे छोटी रोटी बची। उस लड़की ने उसे खुशी खुशी लिया और घर चली गयी। दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ। जब रोटी बाँटी जा रही थी तो तब भी उस लड़की को सबसे छोटी रोटी ही मिली। उसने खुशी खुशी रोटी ली और घर चली गयी।

घर जाकर जब वह रोटी खाने लगी तो उसमें से एक सोने का सिक्का निकला। उस लड़की के परिवार वालो ने कहा – यह सोने का सिक्का उस राजा को वापस दे आओ। यह हमारी अमानत नहीं है। वह लड़की दौड़कर राजा के महल पहुँची और राजा से कहा – मेरी रोटी में से यह सोने का सिक्का निकला है। रोटी बनाते वक्त गलती से आटे में गिर गया होगा। आप इसे वापस रख लीजिए।


राजा उस लड़की की ईमानदारी देखकर बहुत प्रसन्न हुआ। राजा की कोई भी बेटी नहीं थी। इसलिए उसने उस लड़की को गोद ले लिया और उसके परिवार वालों को भी अपने ही महल में रख लिया। इतना ही नहीं राजा ने कुछ दिनों बाद अपनी सारी की सारी सम्पत्ति उस लड़की ने नाम कर दी।


Honesty is the Best Policy Hindi Motivational Story

                     दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की ईमानदारी बड़े लोगो की quality में से एक है। ईमानदारी किसी भी व्यक्ति को अच्छाई के रास्ते पर ले जाती है। जिसके कारण उस व्यक्ति को जीवन का वास्तविक आनंद और खुशी प्राप्त होती है। ईमानदार व्यक्ति का मन शांत और स्थिर रहता है। इसलिए मैं कहता हूँ की ये quality आपको बड़ा बना देगी। (ये Quality आपको बड़ा बना देगी। Honesty is the Best Policy Hindi Motivational Story)




No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com