Blogroll

Motivational Short Story

Child Story in Hindi | आज से आपका समय बदलेगा



Child Story in Hindi | आज से आपका समय बदलेगा






एक लड़का हर रोज सुबह – सुबह नदी किनारे दौड़ने जाया करता था। आते – जाते वह नदी किनारे पर बैठी हुई बड़ी महिला को देखता था। वह हमेशा ही कछुओं की पीठ को आफ करती रहती थी। उस लड़के की कभी भी समझ में नहीं आया की वह ऐसा क्यों करती है।
उस लड़के ने एक दिन इसका कारण जानने की सोची इसलिए वह लड़का उस बूढी महिला के पास चला गया और उससे पूछा – मैं यहाँ रोज सुबह दौड़ने आता हूँ और आपको इन कछुओं की पीठ साफ़ करते हुए देखता हूँ। क्या आप बता सकती है की आप ऐसा क्यों करती है।

शैतान को मार दो। KILL THE DEVIL HINDI MORAL STORY

वह बूढ़ी महिला बोली – मैं जब भी इन कछुओं की पीठ साफ़ करती हूँ। मुझे सुख और शांति का अनुभव होता है क्योकि इनकी पीठ पर कचरा जमने से इनकी अंदर की गर्मी पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है।
जिसके कारण कछुओं को तैरने में मुश्किल होने लगती है। अगर कचरे को न हटाया गया तो धीरे – धीरे इनका कवच भी कमजोर होने लगता है। इसी कारण मैं इनके कवच को साफ़ करती रहती हूँ।

यह सुनकर वह लड़का बोला – इस संसार में बहुत से कछुएं है। जो इनसे भी बुरी हालत में होंगे लेकिन आप सभी की पीठ से कचरा साफ़ नहीं कर सकती। क्या आपको नहीं लगता की आपके इस छोटे से काम से कोई बदलाव नहीं आएगा।
वह बूढी महिला बोली मैं जानती हूँ की मेरे ऐसा करने से कोई बदलाव नहीं आएगा लेकिन मैंने जिस कछुएं की पीठ साफ़ की है। उसकी जिंदगी में तो बदलाव आएगा ना। यह सुनकर वह लड़का सब कुछ समझ गया और वह भी ऐसा ही करने लगा।
दोस्तों इस Child Story in Hindi से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की हमे छोटे बदलाव से ही शुरुआत करनी होगी। फर्क इस बात से नहीं पड़ता की बदलाव कितना बड़ा है। फर्क इस बात से पड़ता है की आपने शुरुआत की या नहीं। कोई भी इंसान बड़े काम करके बड़ा नहीं बनता। वे छोटे – छोटे काम ही होते है। जो उसे बड़ा बना देते है।
जो भी इंसान इस सोच में जीता है की उसकी जिंदगी में एक दिन कुछ बड़ा होगा और वह एक बड़ा आदमी बन जाएगा। ऐसे लोग जिंदगी भर कुछ बड़ा होने का इन्तजार ही करते रहेंगे। सफल हमेशा ऐसे लोग होते है। जो हर काम की जल्दी से जल्दी शुरुआत करते है और फिर आगे बढ़ने के रास्ते ढूँढ़ते है। Child Story in Hindi | आज से आपका समय बदलेगा

 5 चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए और क्यों?

More Stories -- 





 





No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com