Blogroll

Motivational Short Story

Hindi Short Stories with Moral | अपने आप पर काम करना ना भूलो


Hindi Short Stories with Moral | अपने आप पर काम करना ना भूलो


दोस्तों आपने लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना होगा की मैं इस काम के बारे में अच्छे तरिके से जानता था लेकिन अब मैं भूल गया हूँ। ये ही नहीं अगर आपके पास कोई भी गुण या हुनर है और आप उस पर काम नहीं कर रहे है तो आपको क्या नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बात को अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Hindi Short Stories with Moral | अपने आप पर काम करना ना भूलो





आप सभी गिद्ध के बारे में तो जानते ही होंगे। गिद्ध हमेशा झुंड में रहते है। ये ज्यादातर काम एक साथ करते है। जैसे उड़ान भरना, शिकार करना आदि। एक बार इन गिद्धों का झुण्ड उड़ते – उड़ते एक टापू पर पहुँच गया।
टापू पर पहुँचने के बाद सभी गिद्ध खुशी से झूम उठे क्योकि उस टापू पर उनके रहने के लिए सभी सुविधाये थी। खाने के लिए बहुत सी मछली और मेंढ़क थे। इतनी सुख सुविधाये देखकर सभी बोले – हमें इसी टापू पर रहना चाहिए।



यहाँ हमें ना तो शिकार करने जाना पड़ेगा। हमें यही पर रोज शिकार मिल जायेगा और ना ही हमें मेहनत करनी पड़ेगी। सभी ने इस बात की सहमति करते हुए। वही पर रहना शुरू कर दिया।
गिद्ध वहाँ पर मजे से रह रहे थे। ना तो वे शिकार करते थे और ना ही उड़ान भरते थे और ना ही कोई काम करते थे। बस वे अभी आलस में पड़े रहते थे। उनका माना था की हमारे पास मछली और मेंढ़क है।
इनके सहारे हम अपना जीवन आराम से बीता सकते है इसलिए हमें काम करनी की कोई जरुरत है ही नहीं। उस झुण्ड में एक समझदार गिद्ध भी था। वह काफी बूढ़ा हो चुका था। उसे इन गिद्धों का दुःख से भरा भविष्य नजर आने लगा था।

उसने सभी गिद्धों से कहा – हम ऊँची उड़ान भरने वाले पक्षी है। हम शिकारी है। अगर हम ऐसे ही आराम करते रहेंगे तो भविष्य में हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हमे जंगल वापिस चलना चाहिए और ऊँची उड़ान भरकर अपने शिकार की तलाश करनी चाहिए




यह सुनकर सब लोग उस बूढ़े गिद्ध पर हँसने लगे। उनमें से एक गिद्ध बोला – कोई बेवकूफ ही होगा। जो इतनी आराम की जिंदगी छोड़कर मेहनत करेगा। हमें तो जंगल वापिस नहीं जाना। तुम जाना चाहते हो तो जाओ।
वह बूढ़ा गिद्ध जंगल लौट गया। मरने से पहले उसने सोचा – अपने दोस्तों और लोगो से आखिरी बार मुझे मिलना चाहिए। यह सोचते हुए उसने ऊँची उड़ान भरी और उस टापू पर पहुँच गया।
टापू पर पहुँचने के बाद वह हैरान रह गया क्योकि टापू पर चारो तरफ गिद्धों की लाशें पड़ी थी। अचानक उसकी नजर एक घायल गिद्ध पर पड़ी। बूढ़े गिद्ध ने उसके पास जाकर पूछा – ये क्या हुआ और कैसे हुआ




उसने बताया – कुछ दिन पहले ही यहाँ चीतों का झुण्ड आया। हम सभी ने सोचा उड़ लेते है लेकिन हम उड़ नहीं पाये। इसके बाद हमने सोचा – अपने पंजो से हमला करते है लेकिन हमारे शरीर में पहले जैसी ताकत ही नहीं रही।
जिसके कारण हम उनका मुकाबला नहीं कर पाये। चीतों के झुण्ड ने सभी गिद्धों को एक – एक करके मार डाला। आप सही कह रहे थे। हमने आप की बात न मानकर बहुत बड़ी गलती की।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की अगर आप अपनी skills और qualities पर काम नहीं कर रहे है तो कुछ समय बाद आप उन्हें भूल जायेंगे। जिसके कारण आपको भविष्य में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी skills और qualities को रोज कुछ न कुछ समय देना चाहिए। Hindi Short Stories with Moral | अपने आप पर काम करना ना भूलो






No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com