Blogroll

Motivational Short Story

Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो



Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो




नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आप अपनी सोच से जो फैसले लेते है। वे ही आपको आपकी जिंदगी में सफल और असफल बनाते है। ये सोच या तो किसी दूसरे के द्वारा आपके अंदर डाली जाती है या फिर आप अपने आप ही सोचते है। उस सोच से आप एक फैसले पर पहुंचते है और ये फैसला ही आपके लिए सफलता और असफलता के दरवाजे खोलता है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो

एक बार की बात है। कुछ दोस्त एक मैदान में खेल रहे थे। अचानक वे आपस में बहस करने लगे। सभी यह दावा कर रहे थे की मैं सबसे बहतर हूँ। एक बुजुर्ग व्यक्ति वहाँ से गुजर रहा था। उसने बच्चो को बहस करते हुए देखा। उसने बच्चो से बोला – तुम सभी में से जो भी मैदान में लगे। इस खम्बे के ऊपर सबसे पहले पहुँच जायेगा। वह ही सबसे बेहतर होगा


सभी बच्चे उस खम्बे के पास पहुँच गये। यह नजारा बहुत ही अद्भुत था। उस गाँव के बहुत से लोग इस अद्भुत खेल को देखने के लिए उस मैदान के चारो तरफ इकट्ठा हो गये। सभी बच्चे उस खम्बे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन कोई भी नहीं चढ़ पाया। क्योकि वह खम्बा बहुत ही चिकना था।

मैदान के चारों तरफ खड़े लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे की यह काम बहुत ही मुश्किल है क्योकि इतने चिकने खम्बे पर चढ़ना नामुमकिन है। जैसे ही बच्चो ने यह सुना। उसी वक़्त कुछ बच्चो ने हार मान ली। लेकिन कुछ बच्चे अभी भी कोशिश कर रहे थे। वे कुछ ऊपर जाते और फिर गिर जाते। कुछ समय बाद उनकी भी हिम्मत टूट गयी और उन्होंने भी मान लिया की यह काम बहुत ही मुश्किल है।
सभी बच्चे उस खम्बे पर चढ़ने का प्रयास छोड़ चुके थे। लेकिन एक बच्चा अभी भी उस खम्बे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह बार बार उछलकर उस खम्बे को पकड़ता और फिर निचे गिर जाता। कुछ समय बाद उसकी कोशिश रंग लायी और वह उस खम्बे के ऊपर तक पहुँच गया


सभी बच्चों ने उसे घेर लिया और पूछने लगे की यह तुमने कैसे किया। यह तो बहुत ही असंभव था। इस चिकने खम्बे पर तो चढ़ा भी नहीं जा सकता था। वह लड़का कुछ नहीं बोला। वह चुपचाप खड़ा रहा। तभी पीछे से उस बुजुर्ग व्यक्ति की आवाज आयी। उसने कहा – उससे क्या पूछ रहे हो। उसे तो कुछ सुनाई ही नहीं देता। वह बहरा है।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अक्सर हमारे अंदर अपना लक्ष्य प्राप्त करने की काबिलियत होती है। लेकिन हम अपने चारो तरफ मौजूद नकारात्मकता के कारण खुद को कम आँक बैठते है। यानी की हमारे चारो तरफ बहुत से ऐसे लोग होते है। जो हमे पकड़कर पीछे खींचते रहते है और साथ ही साथ हमे बताते रहते है की यह काम करना असंभव है और हम उनकी बातो में आकर उस काम को छोड़ देते है।




मैं आपसे ये कहूँगा – अगर आपको विश्वास है की आप इस काम को कर सकते है। तो आपको उस बच्चे की तरह बहरा बनना होगा। आपके कानों के अंदर सिर्फ वो ही आवाज जानी चाहिए। जो आपकी सफल होने में मदत करे। हर नकारात्मक आवाज के लिए अपने कान के दरवाजे बंद कर लो। अगर आपने ऐसा किया तो आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता। Be Successful बड़ा बनना है तो इन लोगों की मत सुनो
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

2 comments:

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com