Blogroll

Motivational Short Story

Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है।


div dir="ltr" style="text-align: left;" trbidi="on">

Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है।






नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आपने अक्सर बहुत से लोगों को ये कहते सुना होगा की हे भगवान यह समय एक बार फिर मुझे लौटा दे। मैं सब कुछ बदल कर रख दूँगा। मगर ऐसा नहीं होता क्योकि कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है। जो व्यक्ति इन मौको को पहचान लेता है। वह सफल हो जाता है और जो नहीं पहचान पाता। वह अपनी जिंदगी में सफलता से दूर हो जाता है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Storyसुनाता हूँ। Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है।


एक बार की बात है। एक गाँव में एक गरीब व्यक्ति रहता था। एक दिन एक महात्मा उसके घर आये। महात्मा जी ने उस व्यक्ति से कहा – मुझे भूख लगी है। क्या तुम्हारे पास कुछ खाने के लिए है। उस गरीब व्यक्ति ने उसे खाना खिलाया और पुरे मन से उसकी सेवा की। महात्मा उस व्यक्ति का आदर सत्कार देखकर बहुत खुश हुए।


महात्मा ने उसे अपने पास बुलाया और कहा – मैं तुम्हारी सेवा से प्रसन्न हूँ। मैं तुम्हे ७ दिनों के लिए यह पारस पत्थर दे रहा हूँ। तुम इसकी मदत से लोहे को सोने में बदल सकते हो। मैं ७ दिन बाद फिर आउँगा और इस पत्थर को तुमसे वापस ले लूँगा। इतना कहकर महात्मा वहाँ से चले गये।
अगले दिन वह व्यक्ति बाजार से लोहा लेने के लिए गया। उसने बाजार में लोहे का भाव पूछा। उसे लोहा काफी महंगा लगा। उसने दुकानदार से पूछा – लोहा कब तक सस्ता हो जायेगा। दुकानदार ने कहा – एक या दो दिन बाद लोहा सस्ता हो सकता है। वह व्यक्ति घर वापस आ गया। दो दिन बाद वह फिर से बाजार गया।
उसने फिर से लोहे का भाव पूछा। लोहा आज भी उसी दाम पर बिक रहा था। वह फिर से घर वापस आ गया। उसने सोचा – शायद कल तक लोहा फिर से सस्ता हो जायेगा। अगले दिन वह फिर से बाजार में गया। उस दिन लोहा कुछ सस्ता था। उसने सोचा कुछ लोहा खरीद लेना चाहिए। तभी उसके मन में विचार आया की इस लोहे को घर तक पहुँचाने में भी खर्चा होगा। क्यों ना कुछ दिनों बाद जब लोहा सस्ता हो जाएगा। तब खरीदा जाये।

div style="background-color: white; border: 0px; box-sizing: border-box; color: #3d3d3d; font-family: "Titillium Web", sans-serif; font-size: 14px; margin-bottom: 20px; outline: 0px; padding: 0px; vertical-align: baseline;"> कुछ दिनों बाद वह लोहा खरीदने के लिए घर से बाहर निकला। घर से बाहर महात्मा जी खड़े थे। महात्मा ने उस व्यक्ति को देखा तो उन्हें बहुत ही आश्चर्य हुआ। क्योकि अभी तक उस व्यक्ति की स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं आया था। महात्मा ने उस व्यक्ति से इसका कारण पूछा। उसने कहा – लोहा अभी भी बहुत महंगा है।
महात्मा ने कहा – अरे मुर्ख लोहा कितना भी महंगा हो। लेकिन सोने से तो की गुना सस्ता है। अगर तुम लोहा खरीदते तो आज वह सोने में बदल चुका होता। आज ७ दिन पुरे हो गए है। मैं तुमसे वह पारस पत्थर वापस लेने आया हूँ। वह व्यक्ति उस महात्मा के सामने गिड़गिड़ाने लगा और बोला – मुझे ७ दिन का ओर समय दे दो।

उस महात्मा ने उस व्यक्ति से कहा – ऐसे मौके जीवन में बार बार नहीं मिलते। तुमने इस मौके की अहमियत को नहीं समझा और इसे हाथ से गवा दिया। इतना कहकर उस महात्मा ने पारस पत्थर को लिया और वहाँ से चले गये।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की हमें हमारे जीवन में बहुत से ऐसे अवसर मिलते है। जो हमारी जिंदगी को बदलकर रख सकते है। जो व्यक्ति इन अवसरों को पहचान लेते है। उन्हें आसानी से सफलता मिल जाती है और जो व्यक्ति इन्हे पहचान नहीं पाते। उन्हें सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। Opportunities Motivational Story कुछ मौके जीवन में एक बार ही मिलते है









No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com