Blogroll

Motivational Short Story

४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions Will Change Life Motivational Story



४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions Will Change Life Motivational Story



नमस्कार दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आज की हमारी Motivational Story चार सवालों पर आधारित है। ये चार सवाल चार इंसान के व्यक्तित्व को बताते है। इसलिए इन सवालों को और इनके जवाबो को अच्छे तरिके से समझना। ४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions will Change Life Motivational Story



एक दिन राजा ने अपने मंत्री को बुलाया और उसने अपने मंत्री से चार सवाल पूछे। पहला सवाल – “जो यहाँ हो लेकिन वहाँ न हो” दुसरा सवाल – “यहाँ न हो लेकिन वहाँ हो” तीसरा सवाल – “जो यहाँ भी ना हो और वहाँ भी ना हो” चौथा सवाल – “यहाँ भी हो और वहाँ भी हो” मंत्री ने राजा से कहा – महाराज इन सवालों का हल ढूँढ़ने के लिए मुझे कुछ समय दीजिए।


कुछ दिनो के बाद वह मंत्री चार व्यक्तियों को लेकर राजदरबार में पहुँचा। उसने रहा से कहा – महाराज हमारे ग्रंथो में कहा गया है। मनुष्य को उसके कर्मो के अनुसार या तो स्वर्ग भेजा जाता है या फिर नरक भेजा जाता है। उसने एक इंसान की ओर इसारा करते हुए राजा से कहा – आप इस इंसान को देखिये। यह भर्ष्टाचारी है।

यह यहाँ तो अपने गलत कामो से धन इकट्ठा कर लेगा और सुखी जीवन जियेगा लेकिन यह वहाँ सुखी नहीं होगा। इसके बाद उसने दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा – यह व्यक्ति ईमानदार है। यहाँ तो यह कष्टों से भरी जिंदगी जी रहा है। लेकिन इसे स्वर्ग में सुख मिलेगा।
अब उसने तीसरे व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा – यह व्यक्ति एक भिखारी है। यह व्यक्ति ना तो यहाँ सुखी रहेगा और ना ही वहाँ सुखी रहेगा। राजा ने उस से पूछा की यह चौथा व्यक्ति कौन है। मंत्री ने राजा से कहा – यह एक धनी इंसान है। इसने अपने जीवन में बहुत दान पुण्य किये है। इसी कारण यह यहाँ भी सुखी रहेगा और वहाँ भी सुखी रहेगा।


दोस्तों इस Motivational Story में पूछे गये चार सवाल और उन सवालों के जवाब आप अच्छी तरह से समझ गये होंगे। अब आपको भी अपने आपसे एक सवाल पूछना है। की इन चारों व्यक्ति में से आप कौन बनना चाहते है। ४ सवाल बदल देंगे जिंदगी। 4 Questions will Change Life Motivational Story
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You


No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com