Blogroll

Motivational Short Story

Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल


Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल




एक राजा के १०० पुत्र थे। अब समय आ गया था की राजा अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दे। नियम के अनुसार सबसे बड़ा पुत्र ही उत्तराधिकारी होता है लेकिन राजा इस नियम से हटके एक ऐसे पुत्र को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। जो उसके सम्मान और प्रतिष्ठा को ओर भी अधिक बढ़ाये।
अब राजा के सामने एक सवाल था की १०० पुत्रो में से एक पुत्र का चुनाव कैसे करे। राजा को एक विचार आया। उसने अपने १०० के १०० पुत्रो को बुलाया और उनसे कहा – मैंने तुम्हारे लिए एक भोज रखवाया है।

अगले दिन भोज के समय सभी राजकुमार वहाँ पहुँच गए। सभी को खाना परोसा गया। उनके खाना खाने से पहले ही राजा के आदेश पर शिकारी कुत्तो को छोड़ दिया गया। शिकारी कुत्तो को देखकर कुछ राजकुमार डर के कारण भाग खड़े हुए।
कुछ राजकुमार उन शिकारी कुत्तों से लड़ने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े लेकिन एक राजकुमार मजे से भोजन खा रहा था। अगले दिन राजा ने घोषणा करवा दी की मैंने अपने उत्तराधिकारी का चुनाव कर लिया है। कल राज्य सभा में उसका नाम बताया जाएगा।
सभी लोगो के मन में एक सवाल था की राजा ने अपने उत्तराधिकारी का चुनाव कैसे किया होगा। यह बात जानने के लिए सभी के सभी राज्य सभा पहुँच गए। राजा ने सभी राजकुमारों से पूछा – तुम में से किस – किस ने भोजन किया था।
उन सभी में से एक राजकुमार ने कहा – मैंने भोजन खाया और भोजन काफी स्वादिष्ट था। राजा ने बाकी सभी से पूछा – तुम सभी ने भोजन क्यों नहीं खाया। जितने भी राजकुमार शिकारी कुत्तो से डरकर भाग खड़े हुए। वे चुपचाप खड़े रहे। बाकी सभी बोले – हम शिकारी कुत्तो का शिकार कर रहे थे।


जिस राजकुमार ने भोजन किया था। राजा ने उसे आगे बुलाया और उससे कहा – हम सभी को बताओ। तुमने भोजन कैसे किया। वह राजकुमार बोला – पिताजी मेरे चारो तरफ स्वादिष्ट पकवानो से भरी हुई थालियाँ रखी हुई थी। जैसे ही कोई शिकारी कुत्ता मेरे पास आता था।
मैं उसके सामने पकवानों से भरी हुई थाली रख देता था। वह शिकारी कुत्ता उसे खाने में लग जाता और मैं आराम से भोजन कर लेता। यह सुनकर राजा ने उसे साभासी दी और उसकी समझदारी को देखते हुए। राजा ने उसे अपना उत्तराधिकारी बना दिया। Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल
दोस्तों इस Motivational Kahani से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की सभी लोगो की जिंदगी में मुशीबतें आती है। कुछ लोग उन्हें देखकर भाग खड़े होते है। कुछ लोग उनसे लड़ने में लग जाते है। मगर समझदार लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके अपने काम को न छोड़ते हुए। उन मुसीबतो का हल निकालते है।
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com