Blogroll

Motivational Short Story

New Moral Story In Hindi | बुरे समय में ऐसा करो



New Moral Story In Hindi | बुरे समय में ऐसा करो




दोस्तों समय – समय का खेल है। समय अच्छा हो तो आपकी गलती भी मजाक लगती है और समय खराब हो तो मजाक भी गलती बन जाती है। बुरे समय में सबसे जरुरी है। साहस और हिम्मत इसी के डीएम पर बुरे समय में इंसान की परीक्षा होती है। यही बात अच्छे तरीके से समझाने के लिए मैं आपको एक Moral Story सुनाता हूँ। New Moral Story in Hindi | बुरे समय में ऐसा करो





एक बार जंगल में एक गधा मजे से घूम रहा था। अचानक वहाँ पर एक भेड़िया आया। उस गधे को देखकर वह मन ही मन सोचने लगा। अगर मैं इस गधे का शिकार कर लू तो मेरा दो से तीन दिन के खाने का काम चल जायेगा। वह गधे के पास जाकर बोला – अब तेरे जीने के दिन ख़त्म हो गए है।


यह सुनकर गधा घबरा जाता है। कहते है बुरा वक़्त सबका आता है, कोई निखर जाता है कोई बिखर जाता है। इस मुश्किल घड़ी में गधे ने साहस के साथ भेड़िये से कहा – मैं आपका ही इंतज़ार कर रहा था। कल रात मेरे सपने में भगवान ने आकर बताया था की कोई दयालु और बुद्धिमान जानवर कल तुम्हारा शिकार करेगा।

आपको देककर लगता है की आप ही वह दयालू और बुद्धिमान जानवर है। यह सुनकर भेड़िया बहुत ही खुश हो गया। इसके बाद गधे ने कहा – अगर आप मेरी आखिरी इच्छा पूरी कर देते तो मुझे बहुत ही ख़ुशी होती।


भेड़िया खुश था। उसने गधे से पूछा – बता तेरी आखिरी इच्छा क्या है। गधा बोला – मेरे पिछले पैर में एक छोटा सा पत्थर फस गया है। क्या आप उसे निकाल देंगे। भेड़िया बोला – यह तो बहुत ही छोटा सा काम है। मैं अभी कर देता हूँ।
पत्थर कहाँ है। यह बोलता हुआ, भेड़िया गधे के पीछे चला गया। जैसे ही वह गधे के पैर के पास गया। गधे ने पैर उठाकर उसको बहुत ही तेजी से लात मार दी। लात लगते ही भेड़िया बहुत ही दूर जाकर पड़ा। ऐसा करने से गधे को समय मिल गया और वह तेजी के साथ वहाँ से भाग गया।

बुरे समय में गधे ने साहस, हिम्मत और अपनी बुद्धि का परिचय देते हुए। अपनी जान बचा ली।
दोस्तों इस Moral Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की बुरा समय जीवन की ऐसी चीजों से सामना करवाता है। जिनके बारे में आपने अच्छे समय में सपने में भी नहीं सोचा था। केवल साहस और हिम्मत ही ऐसी चीज है। जो आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकती है। New Moral Story in Hindi | बुरे समय में ऐसा करो

1 comment:

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com