Blogroll

Motivational Short Story

Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है



Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है





दोस्तों ज्यादातर लोगों के पास एक सामान्य समस्या होती है। जो है – उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है। इस बारे मैं सिर्फ इतना कहूँगा – समय से पहले और नसीब से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। इसी बात को अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है


एक बार एक व्यक्ति को पता चला कि अगर सच्चे मन से भगवान को याद किया जाये तो उनके दर्शन हो जाते है। इसी इच्छा के साथ वह व्यक्ति हिमालय की ओर चल दिया। हिमालय पहुँचने के बाद उसने सच्चे मन से भगवान को याद किया।
भगवान ने उस व्यक्ति की प्रार्थना सुन ली और उसे दर्शन दिये। भगवान से मिलकर वह व्यक्ति बहुत ही खुश हुआ। कुछ समय बाद ही उसका मन लालच की ओर झूक गया। वह मन ही मन सोचने लगा की भगवान उसे खाली हाथ नहीं जाने देंगे। अब वह भगवान से कुछ भी माँग सकता है।


उस व्यक्ति के मन की सभी बाते भगवान समझ चुके थे। भगवान ने उससे पूछा – कहो, तुमने मुझे क्यों याद किया। उसने भगवान से पूछा – हे प्रभु, करोड़ो साल आपके लिए कितने समय के बराबर होते है

भगवान ने कहा – करोड़ों साल मेरे लिए केवल एक मिनट के बराबर होते है। उसने भगवान से फिर पूछा – हे प्रभु, करोड़ों रुपये आपके लिए कितने रुपयों के बराबर होते है। भगवान ने कहा – करोड़ों रुपये मेरे लिए एक रुपये के बराबर है।
यह सुनकर वह व्यक्ति बोला – हे प्रभु, क्या मुझे के रुपया मिल सकता है। यह सुनते ही भगवान मुस्कुराने लगे और बोले – क्यों नहीं, बस तुम एक मिनट रुको।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की समय से पहले और नसीब से ज्यादा ना तो कभी किसी को मिला है और ना ही कभी मिलेगा। जिस काम के लिए जो समय निर्धारित हुआ है। वह काम उसी समय पर होगा। आप बस अपना काम करते रहो।
अगर आपने बीज लगाया है तो कुछ समय बाद वह अंकुरित होगा। समय गुजरने के साथ – साथ वह एक पेड़ का रुप लेगा। इसके बाद ही उस पर फल लगेंगे। अगर आप अपना काम समय पर कर रहे है तो आपको आपकी मेहनत का फल जरुर मिलेगा। Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है



No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com