Blogroll

Motivational Short Story

Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे


Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे



दोस्तों जो लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल किए बिना, दूसरों के बताये हुए रास्ते पर चलते है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में कुछ खाश नहीं कर पाते। दुसरो के दिमाग से चलते हुए उन्हें कभी – कभी ऐसे नुकसान उठाने पड़ते है। जिनकी भरपाई वे जिंदगी भर भी नहीं कर पाते। इसी बात को हम एक Motivational Kahani in Hindi से समझते है। Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे





एक गाँव में एक व्यक्ति मजे से अपनी जिंदगी जी रहा था। एक दिन किसी कारण से उसकी एक आँख फुट गयी। एक आँख न होने के कारण लोग उसे काना कहकर चिढ़ाने लगे। वह लोगो की बाते सुनकर बहुत ही परेशान हो गया और उसने सभी को सबक सिखाने का सोचा।
उसने एक योजना बनाई और अपनी दूसरी आँख भी फोड़ ली और पुरे गाँव में चिल्लाता हुआ दौड़ने लगा की मुझे भगवान दिखाई दे रहे है। गाँव वालो ने उससे पूछा – ऐसा कैसे हो सकता है। उसने सभी को बताया।




रात को सोते समय, उसे सपने में एक आवाज सुनाई दी। जो उसे कह रही थी की अगर तुमने अपनी दूसरी आँख भी फोड़ ली तो तुम्हे भगवान के दर्शन होंगे। गाँव के सरपंच ने ये सारी बाते सुनी और कहा – मुझे भी भगवान के दर्शन करने है।
यह सुनकर वह अंधा बोला – अगर आप भी मेरी तरह अपनी दोनों आँखे फोडोंगे तो आपको भी भगवान के दर्शन हो जाएंगे। उस गाँव के सरपंच ने अपनी दोनों आँखे फोड़ ली। आँखे फोड़ने के बाद उसे कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
उसने अंधे के कान में कहा – भगवान तो बहुत दूर की बात है। मुझे तो कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। यह सुनकर अंधा बोला – चुप – चाप सभी को यह बताओ की आपको भगवान के दर्शन हो गए।




अगर आपने ऐसा नहीं किया तो लोग आपको मुर्ख बोलेंगे। इतना सुनते ही सरपंच ने भी जोर – जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अब गाँव वालो को भी यकीन होने लगा की सच में भगवान दिखाई दे रहे है।
फिर क्या था, सभी गाँव वाले भगवान के दर्शन करने के चककर में बारी – बारी से अपनी आँख फोड़ने लगे और मुर्ख न बोले जाने के कारण अभी बोलने लगे। हमे भी भगवान दिख रहे है।

दोस्तों इस Motivational Kahani in Hindi से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आपको अपने फैसले अपने दम पर, अपने हुनर के भरोसे लेने चाहिए न की किसी दूसरे के भरोसे।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com