Blogroll

Motivational Short Story

Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो



Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो



दोस्तों आज का समय ऐसा हो गया है की इंसान ढाई अक्सर पढ़ने के बाद अपने आपको समझदार समझने लगता है। कम पढ़ा लिखा इंसान उसे बेवकूफ नजर आने लगता है लेकिन किस इंसान में कितनी बुद्धि होती है। इसका फैसला हम बाद में करेंगे। पहले मैं आपको एक Motivational Kahani सुनाता हूँ। Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो


ये Motivational Kahani है लाल बहादुर शास्त्री जी की। आप लोग यह तो जानते ही होंगे की लाल बहादुर शास्त्री जी एक साधारण जिंदगी जीने वाले इंसान थे। आज मैं आपको उनके बारे में एक ऐसी बात बताने वाला हूँ। जो आप नहीं जानते होंगे।

जब भी लाल बहादुर शास्त्री जी किसी भी काम को करते थे। वे अपने आस – पास के लोगो से राय जरूर लेते थे। वह यह नहीं देखते थे की यह नौकर है या कोई सहयोगी है।

दूसरे लोग यह देखकर सोचते थे की इतने बड़े देश का प्रधानमंत्री, जिसके पास सलाहकार है, फिर भी वह आम लोगो से सलाह क्यों लेते है।
एक दिन शास्त्री जी के पास बड़ा मुद्दा आया और उन्होंने इसे हल करते समय अपने नौकर की सलाह ली। यह देखकर एक सलाहकार बोला – सर आप एक बात बताइये। आप देश – विदेश के मुद्दों पर चर्चा कर रहे होते है और एक नौकर से पूछ लेते है।
यह नौकर आपको क्या सलाह देगा। यह तो ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं है। शास्त्री जी मुस्कुराते हुए बोले – मैं तुम्हे एक छोटा सा किस्सा सुनाता हूँ। उसके बाद तुम सब समझ जाओंगे।


यह किसा है न्यूटन का, जिसके दिमाग और बुद्धि की तारीफ़ आज भी की जाती है। उनके पास एक बिल्ली थी और उस बिल्ली ने दो बच्चो को जन्म दिया। उन बच्चो और बिल्ली को जब भी घर से बाहर जाना होता था। तब वे दरवाजे के पास जाकर उछल – कूद करने लगते थे।

एक दिन न्यूटन ने अपने नौकर को बुलाया और उससे कहा – इस दरवाजे में दो छेद कर दो। एक बड़ा बिल्ली के निकलने के लिए और एक छोटा, बच्चो के निकलने के लिए।

यह सुनकर नौकर बोला – हमे दो छेद करने की जरूरत नहीं है। बड़े ही छेद से बिल्ली भी निकल जायेगी और बच्चे भी। यह सुनकर न्यूटन उस नौकर का मुँह देखते रह गए और सोचने लगे की यह बात उनके दिमाग में क्यों नहीं आयी।
जैसे ही शास्त्री जी ने इस किस्से को ख़त्म किया। वह सलाहकार सब कुछ समझ गया।
दोस्तों इस Motivational Kahani से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की इस दुनिया में हर इंसान बुद्धिमान होता है लेकिन अगर आप एक मछली को इस बात से जज करेंगे की वह पेड़ पर नहीं चढ़ सकती तो आप गलत कर रहे है।
जिंदगी में हर इंसान की कीमत होती है। हर इंसान के अंदर ऐसे गुण होते है। जिनके डीएम पर वह इस दुनिया को बदल सकता है इसलिए किसी भी इंसान को कम मत समझो। Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो

Motivational Kahani | बड़ा बनना है तो प्रधानमंत्री की बात मान लो


No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com