Blogroll

Motivational Short Story

Comedian Success Story In Hindi – Motivational Success Story



Comedian Success Story In Hindi – Motivational Success Story


दोस्तों अगर आप किसी भी काम को बेहतर तरीके से करना चाहते है तो दो बाते कभी भी मत सोचो। पहली अगर मैं हार गया तो क्या होगा। दूसरी अगर में जीत गया तो क्या होगा क्योकि अगर आपने पहली वाली बात के बारे में सोचा तो आप कभी भी जीत नहीं पायेंगे। दूसरी वाली बात आपको जीत के लिए motivate भी कर सकती है और demotivate भी कर सकती है। ये आप पर निर्भर करता है की आप उस बात को किस तरिके से सोच रहे है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Comedian Success Story in Hindi | लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे है







एक बार की बात है। एक हास्य अभिनेता की लोकप्रियता लोगो के बीच तेज्जि से बढ़ रही थी। उसके जोक इतने मजेदार होते थे की लोग हँसते – हँसते पागल हो जाते थे। उसकी लोकप्रियता को देखते हुए। एक दिन अखबार वाले उसका इंटरव्यू लेने उसके पास गये।

इंटरव्यू के समय उससे बहुत से सवाल किये गये। आखिर में पूछे गए सवाल ने उसकी जिंदगी बदल कर रख दी। सवाल था – क्या आप कोई रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है। यह सुनकर वह हास्य अभिनेता चुपचाप बैठा रहा क्योकि उसके मन में कभी भी ऐसा कुछ करने का विचार ही नहीं आया।


उस समय इंटरव्यू ले रहे व्यक्ति ने फिर से पूछा – दुनिया में ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है। जो आप तोड़ना चाहते है। अचानक वह हास्य अभिनेता बोला – मैं एक मिनट में सबसे ज्यादा शब्द बोलने का रोएक्योर्ड बनाना चाहता हूँ।
यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी। उस ही दिन न्यूज़ चैनल से उस हास्य अभिनेताke पास फ़ोन आया। उन्होंने कहा – सर हम आज ही आपको लाइव शो में एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा शब्द बोलने का मौका दे रहे है।

उस हास्य अभिनेता की समझ में नहीं आ रहा था की अब क्या किया जाए। उस हास्य अभिनेता की ना तो कोई तैयारी थी और ना ही उसने ऐसा सोचा था की यह बात इतनी तेजी से फैलेगी। अब क्या होगा। यह सोचकर वह अंदर ही अंदर डरने लगा था।

शाम को टीवी चैनल वालो की गाडी उसे लेने आ गयी। जब वह दफ्तर पहुँच गया। तब उसके मन में दो सवाल आये। पहला – अगर मैं हार गया तो क्या होगा। उसने इस सवाल के बारे में गहराई से सोचा।
उसने अपने आप से पूछा – अगर मैं हार गया तो मेरे साथ बुरे से बुरा क्या हो सकता है। लोग बोलेंगे – ये तो फेकू निकला। कुछ लोग मेरे शो में आना बंद कर देंगे। लोग मुझे शायद लूज़र भी बोलेंगे। हारने के बाद मैं अंदर से टूट सकता हूँ।
इसके बाद उसके मन में दुसरा सवाल आया। अगर मैं जीत गया तो क्या होगा। मुझे लोगो का प्यार मिलेगा। मेरा शो देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा होगी। हर कोई मुझे एक विजेता की नजरो से देखेगा।


कुछ समय बाद लाइव शो शुरु हुआ और उस हास्य अभिनेता ने एक मिनट में सबसे ज्यादा शब्द बोलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की इस दुनिया में ज्यादातर लोग यही सोचकर हार जाते है की अगर मैं इस काम को नहीं कर पाया तो क्या होगा। सिर्फ एक बार यह सोचकर देखो की अगर आप इस काम को कर पाये तो क्या – क्या हो सकता है। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। Comedian Success Story in Hindi | लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे है




No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com