Blogroll

Motivational Short Story

Motivational Stories For Work धैर्य रखो, सब कुछ मिलेगा



Motivational Stories For Work धैर्य रखो, सब कुछ मिलेगा




दोस्तों जिन लोगों के पास धैर्य नहीं होता। ऐसे लोग अच्छे और बड़े मौकों को अपने हाथ से गवा देते है। एक अच्छी और बड़ी सफलता के लिए आपके पास धैर्य होना बहुत ही जरुरी है। ये ही बात आपको अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Motivational Stories for Work धैर्य रखो, सब कुछ मिलेगा

एक धनवान राजा था। जब भी वह मंदिर जाता था। उस मंदिर के बाहर उसे दो भिकारी मिलते थे। राजा को देखकर उनमे एक भिखारी कहता था। हे भगवान तुमने इस राजा को बहुत कुछ दिया है। मुझे भी दे दे। दुसरा भिखारी कहता था – हे राजन, भगवान ने तुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे भी कुछ दे दे।

एक दिन दोनों भिखारी आपस में बाते करने लगे। भगवान से माँगने वाला बोला – तुझे भगवान से माँगना चाहिए। भगवान सब की सुनता है। सब को देता है। राजा से माँगने वाला बोला – चुप कर बेवकूफ। इतने सालो से भगवान ने नहीं सुनी। जो भी सामने दिखे उस से माँगो।


एक दिन राजा ने अपने मंत्री को बुलाया और उससे कहा – मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों में से एक भगवान से माँगता है। भगवान उसकी जरूर सुनेगा लेकिन दुसरा भिखारी मुझसे माँगता है। तुम एक काम करो। एक बड़े बर्तन में खीर भरकर उसमे सोने के सिक्के दाल दो और उस भिखारी को दे दो।
मंत्री ने ऐसा ही किया। खीर मिलते ही वह भिखारी मजे से उसे खाने लगा। खीर खाते खाते वह दूसरे भिखारी को चिढ़ाने लगा। बड़ा आया भगवान से माँगने वाला, माँगते – माँगते पूरी जिंदगी गुजर गयी। भगवान् ने तुझे क्या दिया। राजा से माँगने पर मुझे खीर मिली।

बड़ा बर्तन होने की वजय से खीर ज्यादा थी। जब उसका पेट भर गया तो उसने खीर का बर्तन दूसरे भिखारी को देते हुए कहा – ले मेरा पेट भर गया। अब बचा हुआ तू खा ले।

अगले दिन राजा फिर से मंदिर गया। राजा ने देखा, भगवान से माँगने वाला भिखारी गायब था लेकिन राजा से माँगने वाला भिखारी अभी भी वही बैठा था। राजा ने चौंकते हुए उससे पूछा – क्या तुम्हे खीर का बर्तन नहीं मिला।
भिखारी बोला – महाराज मिला था। खीर बहुत ही स्वादिष्ट थी। मैंने पेट भरकर खायी। राजा ने पूछा – फिर क्या हुआ। भिखारी बोला – महाराज खीर ज्यादा थी। मैंने बची हुई खीर यहाँ बैठे हुए भिखारी को दे दी। वह बेवकूफ हमेशा ही कहता रहता था। भगवान देगा – भगवान देगा।


राजा ने मुस्कुराते हुए कहा – बेवकूफ वह नहीं तुम हो। भगवान ने उसकी सुन भी ली और उसे दी भी दिया।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अच्छे और बड़े मौके मिलने में समय लगता है इसलिए धैर्य रखो। बड़े मौके, बड़ी सफलता दे सकते है। यह सब आपको सिर्फ और सिर्फ धैर्य से ही मिल सकता है।



0

Motivational Success Stories In Hindi | बड़ी सफलता


Motivational Success Stories In Hindi | बड़ी सफलता




दोस्तों जब हम दूसरे लोगों को सफल होते हुए देखते है। ऐसी स्थिति में हमारा अपने आपसे विश्वास उठ जाता है। जिसके कारण हम डगमगाने लगते है। साथ ही साथ हमारी हिम्मत भी चूर – चूर हो जाती है। ऐसे समय में आपको क्या करना चाहिए। ये बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Success Story सुनाता हूँ। Motivational Success Stories in Hindi | बड़ी सफलता

एक बार की बात है। एक हथनी और एक बिल्ली में गहरी मित्रता थी। दोनों साथ – साथ जंगल में घुमा करती थी। कुछ समय बाद दोनों की दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हो गयी। लगभग तीन महीने बाद बिल्ली ने अपने बच्चो को जन्म दिया।
हथनी अभी भी प्रेग्नेंट थी। लगभग ६ महीने बाद बिल्ली ने फिर से गर्भ धारण किया और अपने बच्चो को जन्म दिया लेकिन हथनी अभी भी गर्भ अवस्था में थी। लगभग ९ महीने बाद बिल्ली ने गर्भ धारण करके अपने बच्चो को जन्म दिया।




वह हथनी अभी भी गर्भ अवस्था में थी। एक दिन दोनों की दोनों नदी के किनारे घूम रही थी। तभी बिल्ली उस हथनी की हँसी उड़ाते हुए बोली – हम दोनों ने एक साथ ही गर्भ धारण किया था। मैं इतने बच्चो को जन्म दे चुकी हूँ लेकिन तूने अभी तह एक भी बच्चे को जन्म नहीं दिया।

क्या तुम सच में गर्भ अवस्था में हो या फिर मजाक कर रही हो। यह कहते हुए बिल्ली जोर – जोर से हँसने लगी। यह बात उस हथनी को दिल पर लगी।
उसने बिल्ली से कहा – बहन मेरे गर्भ में बिल्ली जैसा छोटा बच्चा नहीं है। इसमें ऐसा बच्चा है। जो बड़ा होकर विशाल रूप लेगा। मैं दो साल में एक ही बच्चे को जन्म देती हूँ। लेकिन जब मेरा बच्चा जमीन पर पैर रखता है तो जमीन हिल जाती है। मानो भूकंप आ गया हो।
जब यह बच्चा सड़क पार करेगा। तब लोग इसकी विशालता को देखते हुए पीछे हैट जायेंगे। मेरे इस एक ही पुत्र की विशालता को लोग आश्चर्य के साथ देखेंगे। यह सुनते ही बिल्ली की आँखे शर्म से झुक गयी और वह कुछ नहीं बोली।
दोस्तों इस Motivational Success Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की जब दूसरे लोग आपसे जल्दी सफल हो रहे हो। यह देखकर घबराइये नहीं। अगर दूसरे लोगो की प्रार्थना भगवान आपसे जल्दी सुन रहे है तो निराश मत होइये क्योकि हो सकता है। भगवान आपको कुछ बड़ा देना चाहते हो। कुछ ऐसा जिसे लोग हमेशा याद रखे।
आप बस अपना काम ईमानदारी से करते रहो। ये मत सोचो की दूसरे लोग सफल होते जा रहे है। मैं क्यों नहीं हो रहा। अगर आप अपने काम के प्रति ईमानदार है तो भगवान आपको अच्छे रिजल्ट जरूर देगा। Motivational Success Stories in Hindi | बड़ी सफलता



शैतान को मार दो। KILL THE DEVIL HINDI MORAL STORY

Hindi Story on Extravagance / फिजूलखर्ची पर हिंदी कहानी

MICHAEL JORDAN SUCCESS STORY गरीब लोग भी इतिहास रच सकते है।

झटक कर आगे बढ़ जाएं

 

 5 चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए और क्यों?

 


CHILD STORY IN HINDI | आज से आपका समय बदलेगा

 

डाकू अंगुलिमाल और महात्मा बुद्ध Buddha Angulimal Story in Hindi





0

Motivational Stories In Hindi For Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है


Motivational Stories In Hindi For Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है






दोस्तों एक मिनट के लिए सोचो। क्या आप इस दुनिया में एक भीड़ का हिस्सा बने हुए है या फिर एक लीडर बनकर उस भीड़ को अपने हिसाब से चला रहे है। दुनिया में १% लोग ही कामयाब है और उन सभी ने अपने रास्ते अपने आप ही बनाये है। वे कभी भी भीड़ के पीछे नहीं चले। उदाहरण के लिए बिल गेट्स, जो की बहुत बार इस दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूचि में रह चुके है। स्टीव जॉब्स, धीरु भाई अम्बानी, रतन टाटा आदि। Motivational Stories in Hindi for Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है

मैं आपको यह बता देना चाहता हूँ की अब समय आ गया है। अगर आप जिंदगी में कुछ अलग नहीं कर पा रहे है तो आपको अपनी संगति और सोच दोनों बदल लेनी चाहिए। आपकी संगति और सोचा का आप पर किस तरह फर्क पड़ता है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ।

एक बार की बात है। एक शेरनी अपने बच्चे के साथ शिकार पर निकली। कुछ ही दुरी पर उसे भेड़ो का एक झुण्ड दिखाई दिया। उसने मौका देखते ही उस झुण्ड पर हमला कर दिया और एक भेद को अपने दाँतों से पकड़कर जंगल की ओर चल दी।


इस बीच उसने अपने बच्चे पाए बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया। शिकार करते समय बच्चा भेड़ो के बीच ही छूट गया। उन भेड़ो ने उस मासूम से बच्चे को अपने साथ ही रख लिया। वह उन्ही के साथ ही बड़ा होने लगा और उन्ही के जैसा बन गया।

एक दिन वह भेड़ों के झुण्ड के साथ घूम रहा था। अचानक ही एक शेर ने उन भेड़ों पर हमला कर दिया। हमला करते समय उस शेर ने देखा की भेड़ों के झुण्ड में एक ओर शेर है। जो की उससे डरकर भेड़ो के साथ ही दौड़ रहा है। उस शेर को कुछ अजीब लगा।

वह शेर भेड़ों को छोड़कर उस शेरनी के बच्चे के पीछे ही दौड़ने लगा। वह दौड़ते – दौड़ते उस शेर की बराबर में आ गया और उसे पकड़ लिया। उसके बाद उसने पूछा – तुम मुझसे डरकर क्यों भाग रहे हो। वह शेर तुरंत ही चिल्लाने लगा। मुझे छोड़ दो। मुझ पर हमला मत करना। मुझे मत खाना।


उस शेर ने उस शेरनी के बच्चे को नदी किनारे ले जाकर पानी में झाँकने को कहा और पूछा बताओ। हम दोनों में क्या फर्क है। शेरनी का बच्चा अपनी असलियत जानकार हैरान था। उसने अपनी शक्ति और ताकत को पहचान लिया था। इसके बाद उसने एक जोर की दहाड़ मारी जिससे पूरा जंगल हिल गया।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आप जिस तरह के लोगों के साथ रहते है। आप वैसे ही बनते चले जाते है। यही कारण है की अमीर लोग गरीब लोगो की बजाय अमीरों से दोस्ती करना पसंद करते है। अगर आप भीड़ का हिस्सा बनोंगे तो जिंदगी में ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाओंगे।

अगर आप भी दुनिया के 1% कामयाब लोगो में शामिल होना चाहते है तो आपको अपने रास्ते अपने आप बनाने होंगे। बिल गेट्स भीड़ का हिस्सा बनकर अमीर नहीं बना। वह भीड़ का लीडर बनकर अमीर बना। Motivational Stories in Hindi for Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है



0

Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है



Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है





दोस्तों ज्यादातर लोगों के पास एक सामान्य समस्या होती है। जो है – उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है। इस बारे मैं सिर्फ इतना कहूँगा – समय से पहले और नसीब से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। इसी बात को अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है


एक बार एक व्यक्ति को पता चला कि अगर सच्चे मन से भगवान को याद किया जाये तो उनके दर्शन हो जाते है। इसी इच्छा के साथ वह व्यक्ति हिमालय की ओर चल दिया। हिमालय पहुँचने के बाद उसने सच्चे मन से भगवान को याद किया।
भगवान ने उस व्यक्ति की प्रार्थना सुन ली और उसे दर्शन दिये। भगवान से मिलकर वह व्यक्ति बहुत ही खुश हुआ। कुछ समय बाद ही उसका मन लालच की ओर झूक गया। वह मन ही मन सोचने लगा की भगवान उसे खाली हाथ नहीं जाने देंगे। अब वह भगवान से कुछ भी माँग सकता है।


उस व्यक्ति के मन की सभी बाते भगवान समझ चुके थे। भगवान ने उससे पूछा – कहो, तुमने मुझे क्यों याद किया। उसने भगवान से पूछा – हे प्रभु, करोड़ो साल आपके लिए कितने समय के बराबर होते है

भगवान ने कहा – करोड़ों साल मेरे लिए केवल एक मिनट के बराबर होते है। उसने भगवान से फिर पूछा – हे प्रभु, करोड़ों रुपये आपके लिए कितने रुपयों के बराबर होते है। भगवान ने कहा – करोड़ों रुपये मेरे लिए एक रुपये के बराबर है।
यह सुनकर वह व्यक्ति बोला – हे प्रभु, क्या मुझे के रुपया मिल सकता है। यह सुनते ही भगवान मुस्कुराने लगे और बोले – क्यों नहीं, बस तुम एक मिनट रुको।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की समय से पहले और नसीब से ज्यादा ना तो कभी किसी को मिला है और ना ही कभी मिलेगा। जिस काम के लिए जो समय निर्धारित हुआ है। वह काम उसी समय पर होगा। आप बस अपना काम करते रहो।
अगर आपने बीज लगाया है तो कुछ समय बाद वह अंकुरित होगा। समय गुजरने के साथ – साथ वह एक पेड़ का रुप लेगा। इसके बाद ही उस पर फल लगेंगे। अगर आप अपना काम समय पर कर रहे है तो आपको आपकी मेहनत का फल जरुर मिलेगा। Life Changing Hindi Stories | क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है



0

Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे


Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे



दोस्तों जो लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल किए बिना, दूसरों के बताये हुए रास्ते पर चलते है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में कुछ खाश नहीं कर पाते। दुसरो के दिमाग से चलते हुए उन्हें कभी – कभी ऐसे नुकसान उठाने पड़ते है। जिनकी भरपाई वे जिंदगी भर भी नहीं कर पाते। इसी बात को हम एक Motivational Kahani in Hindi से समझते है। Motivational Kahani in Hindi | 99% लोग इसे अनदेखा करेंगे





एक गाँव में एक व्यक्ति मजे से अपनी जिंदगी जी रहा था। एक दिन किसी कारण से उसकी एक आँख फुट गयी। एक आँख न होने के कारण लोग उसे काना कहकर चिढ़ाने लगे। वह लोगो की बाते सुनकर बहुत ही परेशान हो गया और उसने सभी को सबक सिखाने का सोचा।
उसने एक योजना बनाई और अपनी दूसरी आँख भी फोड़ ली और पुरे गाँव में चिल्लाता हुआ दौड़ने लगा की मुझे भगवान दिखाई दे रहे है। गाँव वालो ने उससे पूछा – ऐसा कैसे हो सकता है। उसने सभी को बताया।




रात को सोते समय, उसे सपने में एक आवाज सुनाई दी। जो उसे कह रही थी की अगर तुमने अपनी दूसरी आँख भी फोड़ ली तो तुम्हे भगवान के दर्शन होंगे। गाँव के सरपंच ने ये सारी बाते सुनी और कहा – मुझे भी भगवान के दर्शन करने है।
यह सुनकर वह अंधा बोला – अगर आप भी मेरी तरह अपनी दोनों आँखे फोडोंगे तो आपको भी भगवान के दर्शन हो जाएंगे। उस गाँव के सरपंच ने अपनी दोनों आँखे फोड़ ली। आँखे फोड़ने के बाद उसे कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
उसने अंधे के कान में कहा – भगवान तो बहुत दूर की बात है। मुझे तो कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। यह सुनकर अंधा बोला – चुप – चाप सभी को यह बताओ की आपको भगवान के दर्शन हो गए।




अगर आपने ऐसा नहीं किया तो लोग आपको मुर्ख बोलेंगे। इतना सुनते ही सरपंच ने भी जोर – जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अब गाँव वालो को भी यकीन होने लगा की सच में भगवान दिखाई दे रहे है।
फिर क्या था, सभी गाँव वाले भगवान के दर्शन करने के चककर में बारी – बारी से अपनी आँख फोड़ने लगे और मुर्ख न बोले जाने के कारण अभी बोलने लगे। हमे भी भगवान दिख रहे है।

दोस्तों इस Motivational Kahani in Hindi से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आपको अपने फैसले अपने दम पर, अपने हुनर के भरोसे लेने चाहिए न की किसी दूसरे के भरोसे।




0

Best Success Story in Hindi | मुझे अच्छा आदमी क्यों नहीं मिलता


Best Success Story in Hindi | मुझे अच्छा आदमी क्यों नहीं मिलता



दोस्तों क्या आपको आपकी जिंदगी में बार – बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी कभी आपके मन में ये भी विचार आता होगा की सारी की सारी समस्याये मेरे ही पास क्यों आती है। आपको क्या लगता है की गलती कहाँ हो रही है। आज मैं आपको कुछ बताने वाला हूँ। इसे समझने के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जायेगी। Best Success Story in Hindi | मुझे अच्छा आदमी क्यों नहीं मिलता




मेरी मानो तो गलती सिर्फ और सिर्फ एक जगह हो रही है। आप अपने आपको नहीं बदल पा रहे है। जिसके कारण आपको लगता है की लोग गलत है या फिर मेरी किस्मत ही खराब है। सब कुछ सही है। गलती कही न कही आपसे ही हो रही है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक Success Story सुनाता हूँ।


एक बार की बात है। एक औरत के बार – बार तलाक हो रहे थे। वह जब भी शादी करती थी। कुछ दिनों के बाद ही उसका तलाक हो जाता था। उसकी अब तक ८ से ९ शादियाँ हो चुकी थी। साथ ही साथ सभी से तलाक भी हो चुका था।

कुछ समय बाद वह एक बुद्धिमान आदमी से मिली। उस आदमी को अपनी समस्याये बताते हुए उस औरत ने कहा – मैं हर बार यह सोचती हूँ की पहले वाली गलती को नहीं दोहराऊंगी और जिस तरह के आदमी को मैंने पहले चुना था। अगली बार मैं वैसे आदमी को नहीं चुनूंगी।



मैं कितनी भी कोशिश क्यों न कर लू फिर भी मैं ये ही गलती कर बैठती हूँ। मेरी इतनी सावधानी बरतने के बाद भी मुझे अच्छा आदमी नहीं मिल पाता और मेरा तलाक हो जाता है।
यह सुनकर वह बुद्धिमान आदमी बोला – हर बार आदमी चुनने का काम कौन करता है। उस औरत ने कहा – मैं ही करती हूँ। यह सुनने के बाद उस आदमी ने कहा – गलती दूसरों में नहीं, गलती आपके अंदर ही है।


आप अपने लिए पति मत चुनो क्योकि जब भी आप चुनते हो आप अपने जैसा ही चुन लेते हो। आपके तलाक इसलिए नहीं होते की सामने वाला गलत है। आपके तलाक इसलिए होते है की आप उन्ही चीजों को बार – बार चुन रही हो। इस बार आप अपने पीटीआई को चुनने की जिम्मेदारी किसी ओर को दो और फिर देखो। ऐसा करने के बाद उसका कभी भी तलाक नहीं हुआ।




दोस्तों इस Success Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की गलती कही न कही आपके अंदर ही है। जिसके कारण आपकी जिंदगी में समस्याये बनी रहती है। अपनी गलतियाँ पहचानकर उन्हें सही करो। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। कबीर दास जी ने कहा है –
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।



 – कबीर दास
इसका अर्थ है – जब मैं इस संसार में बुराई खोजने चला तो मुझे कोई बुरा न मिला। जब मैंने अपने मन में झाँक कर देखा तो पाया की मुझसे बुरा कोई नहीं है। Best Success Story in Hindi | मुझे अच्छा आदमी क्यों नहीं मिलता



0

Comedian Success Story In Hindi – Motivational Success Story



Comedian Success Story In Hindi – Motivational Success Story


दोस्तों अगर आप किसी भी काम को बेहतर तरीके से करना चाहते है तो दो बाते कभी भी मत सोचो। पहली अगर मैं हार गया तो क्या होगा। दूसरी अगर में जीत गया तो क्या होगा क्योकि अगर आपने पहली वाली बात के बारे में सोचा तो आप कभी भी जीत नहीं पायेंगे। दूसरी वाली बात आपको जीत के लिए motivate भी कर सकती है और demotivate भी कर सकती है। ये आप पर निर्भर करता है की आप उस बात को किस तरिके से सोच रहे है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Comedian Success Story in Hindi | लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे है







एक बार की बात है। एक हास्य अभिनेता की लोकप्रियता लोगो के बीच तेज्जि से बढ़ रही थी। उसके जोक इतने मजेदार होते थे की लोग हँसते – हँसते पागल हो जाते थे। उसकी लोकप्रियता को देखते हुए। एक दिन अखबार वाले उसका इंटरव्यू लेने उसके पास गये।

इंटरव्यू के समय उससे बहुत से सवाल किये गये। आखिर में पूछे गए सवाल ने उसकी जिंदगी बदल कर रख दी। सवाल था – क्या आप कोई रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है। यह सुनकर वह हास्य अभिनेता चुपचाप बैठा रहा क्योकि उसके मन में कभी भी ऐसा कुछ करने का विचार ही नहीं आया।


उस समय इंटरव्यू ले रहे व्यक्ति ने फिर से पूछा – दुनिया में ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है। जो आप तोड़ना चाहते है। अचानक वह हास्य अभिनेता बोला – मैं एक मिनट में सबसे ज्यादा शब्द बोलने का रोएक्योर्ड बनाना चाहता हूँ।
यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी। उस ही दिन न्यूज़ चैनल से उस हास्य अभिनेताke पास फ़ोन आया। उन्होंने कहा – सर हम आज ही आपको लाइव शो में एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा शब्द बोलने का मौका दे रहे है।

उस हास्य अभिनेता की समझ में नहीं आ रहा था की अब क्या किया जाए। उस हास्य अभिनेता की ना तो कोई तैयारी थी और ना ही उसने ऐसा सोचा था की यह बात इतनी तेजी से फैलेगी। अब क्या होगा। यह सोचकर वह अंदर ही अंदर डरने लगा था।

शाम को टीवी चैनल वालो की गाडी उसे लेने आ गयी। जब वह दफ्तर पहुँच गया। तब उसके मन में दो सवाल आये। पहला – अगर मैं हार गया तो क्या होगा। उसने इस सवाल के बारे में गहराई से सोचा।
उसने अपने आप से पूछा – अगर मैं हार गया तो मेरे साथ बुरे से बुरा क्या हो सकता है। लोग बोलेंगे – ये तो फेकू निकला। कुछ लोग मेरे शो में आना बंद कर देंगे। लोग मुझे शायद लूज़र भी बोलेंगे। हारने के बाद मैं अंदर से टूट सकता हूँ।
इसके बाद उसके मन में दुसरा सवाल आया। अगर मैं जीत गया तो क्या होगा। मुझे लोगो का प्यार मिलेगा। मेरा शो देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा होगी। हर कोई मुझे एक विजेता की नजरो से देखेगा।


कुछ समय बाद लाइव शो शुरु हुआ और उस हास्य अभिनेता ने एक मिनट में सबसे ज्यादा शब्द बोलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की इस दुनिया में ज्यादातर लोग यही सोचकर हार जाते है की अगर मैं इस काम को नहीं कर पाया तो क्या होगा। सिर्फ एक बार यह सोचकर देखो की अगर आप इस काम को कर पाये तो क्या – क्या हो सकता है। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। Comedian Success Story in Hindi | लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे है




0

Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल


Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल




एक राजा के १०० पुत्र थे। अब समय आ गया था की राजा अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दे। नियम के अनुसार सबसे बड़ा पुत्र ही उत्तराधिकारी होता है लेकिन राजा इस नियम से हटके एक ऐसे पुत्र को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। जो उसके सम्मान और प्रतिष्ठा को ओर भी अधिक बढ़ाये।
अब राजा के सामने एक सवाल था की १०० पुत्रो में से एक पुत्र का चुनाव कैसे करे। राजा को एक विचार आया। उसने अपने १०० के १०० पुत्रो को बुलाया और उनसे कहा – मैंने तुम्हारे लिए एक भोज रखवाया है।

अगले दिन भोज के समय सभी राजकुमार वहाँ पहुँच गए। सभी को खाना परोसा गया। उनके खाना खाने से पहले ही राजा के आदेश पर शिकारी कुत्तो को छोड़ दिया गया। शिकारी कुत्तो को देखकर कुछ राजकुमार डर के कारण भाग खड़े हुए।
कुछ राजकुमार उन शिकारी कुत्तों से लड़ने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े लेकिन एक राजकुमार मजे से भोजन खा रहा था। अगले दिन राजा ने घोषणा करवा दी की मैंने अपने उत्तराधिकारी का चुनाव कर लिया है। कल राज्य सभा में उसका नाम बताया जाएगा।
सभी लोगो के मन में एक सवाल था की राजा ने अपने उत्तराधिकारी का चुनाव कैसे किया होगा। यह बात जानने के लिए सभी के सभी राज्य सभा पहुँच गए। राजा ने सभी राजकुमारों से पूछा – तुम में से किस – किस ने भोजन किया था।
उन सभी में से एक राजकुमार ने कहा – मैंने भोजन खाया और भोजन काफी स्वादिष्ट था। राजा ने बाकी सभी से पूछा – तुम सभी ने भोजन क्यों नहीं खाया। जितने भी राजकुमार शिकारी कुत्तो से डरकर भाग खड़े हुए। वे चुपचाप खड़े रहे। बाकी सभी बोले – हम शिकारी कुत्तो का शिकार कर रहे थे।


जिस राजकुमार ने भोजन किया था। राजा ने उसे आगे बुलाया और उससे कहा – हम सभी को बताओ। तुमने भोजन कैसे किया। वह राजकुमार बोला – पिताजी मेरे चारो तरफ स्वादिष्ट पकवानो से भरी हुई थालियाँ रखी हुई थी। जैसे ही कोई शिकारी कुत्ता मेरे पास आता था।
मैं उसके सामने पकवानों से भरी हुई थाली रख देता था। वह शिकारी कुत्ता उसे खाने में लग जाता और मैं आराम से भोजन कर लेता। यह सुनकर राजा ने उसे साभासी दी और उसकी समझदारी को देखते हुए। राजा ने उसे अपना उत्तराधिकारी बना दिया। Best Motivational Kahani in Hindi | मुसीबत का हल
दोस्तों इस Motivational Kahani से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की सभी लोगो की जिंदगी में मुशीबतें आती है। कुछ लोग उन्हें देखकर भाग खड़े होते है। कुछ लोग उनसे लड़ने में लग जाते है। मगर समझदार लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके अपने काम को न छोड़ते हुए। उन मुसीबतो का हल निकालते है।
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

0

Inspirational Stories For Work । क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है।




Inspirational Stories For Work । क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है।





Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि हमें इस दुनिया में पिछले जन्म के कर्मो का फल भोगने के लिए भेजा गया है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है की हम अपनी मेहनत और लगन से उसे बदल सकते है। मैं आपसे पूछना चाहता हूँ की आपने अपनी जिंदगी को बदलने के लिए अब तक क्या किया है। क्या आप जानते है की आपकी जिंदगी की कीमत क्या है। ये सब बातें समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Today story is क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है। Inspirational Stories for Work.




एक दिन एक लड़का नदी में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था नदी में डूबने के कारण वह मदत के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगा। एक आदमी वहाँ से गुजर रहा था। वह लड़के को देखते ही नदी में कूद पड़ा और उसे बचा लिया।

Small Inspirational Stories मैंने वो देखा जो किसी ने भी नहीं देखा
बच्चे ने उसे उसकी जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा। उस आदमी ने लड़के की ओर देखा और कहा, बेटा धन्यवाद की जरुरत नहीं है। जब तुम बड़े हो जाओंगे तो महान और अच्छे काम करके साबित करना की तुम्हारी जिंदगी बचाने लायक थी। यह कहकर वह आदमी वहाँ से चला गया


दोस्तों इस Inspirational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की क्या आपने अपनी जिंदगी के उद्देश्य को पहचान लिया है। अगर नहीं पहचाना तो सोचो की आप जिंदगी क्यों जी रहे है। अभी भी देर नहीं हुई है।
Motivation Hindi Story बड़ा बनना है तो पूछो क्यों, कब, कहाँ, कैसे
सब कुछ बदला जा सकता है। आज से ही नहीं बल्कि अभी से कुछ ऐसे काम करना शुरू कर दीजिए। जो आपको आपकी जिंदगी का उद्देश्य दे सके। क्योकि उद्देश्य के बिना आपकी जिंदगी बेकार है। ये बात आज नहीं तो कल आपकी समझ में आ ही जायेगी। Inspirational Stories for Work । क्या आपने कभी सोचा कि आपको ये जिंदगी क्यों मिली है।

0

Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग





Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग


दोस्तों प्यार एक ऐसा एहसास है। जिसे भी यह होता है उसे सब कुछ अच्छा लगने लगता है लेकिन जब वह प्यार में हार जाता है। वह पूरी तरह से टूट जाता है। ऐसी स्थिति में वह रोने के लिए किसी कमरे का एक कोना ढूँढ़ने लगता है। उसे सब कुछ उलझा – उलझा और 

 […]


दोस्तों प्यार एक ऐसा एहसास है। जिसे भी यह होता है उसे सब कुछ अच्छा लगने लगता है लेकिन जब वह प्यार में हार जाता है। वह पूरी तरह से टूट जाता है। ऐसी स्थिति में वह रोने के लिए किसी कमरे का एक कोना ढूँढ़ने लगता है। उसे सब कुछ उलझा – उलझा और अजीब सा लगने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। यह समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Love Storyसुनाता हूँ। Best Motivational Love Story in Hindi | प्यार में हारे लोग


एक बार की बात है। एक बहुत ही प्यारा लड़का था। जो हँसता – खेलता रहता था। वह दुसरो को भी बहुत हँसाता था। सभी बच्चे और अध्यापक उसे पसंद करने लगे थे। सभी की नजरे बस उसे ही ढूँढ़ती रहती थी।
कुछ दिनों तक वह स्कूल नहीं आया और जब आया तो वह बहुत ही उदास लग रहा था। उसकी आँखे सूजी हुई थी। मानो वह किसी कारण से बहुत रोया हो। उसके अध्यापक को अहसास हुआ की इसके साथ कुछ न कुछ तो गलत हुआ है।

उसके अध्यापक ने उसे क्लास के बाद मिलने को कहा। क्लास के बाद अध्यापक ने उससे पूछा – ऐसा क्या हुआ की तुम्हारे चेहरे से हँसी गायब हो गयी। तुम क्लास की रौनक थे। जिसे देखकर हर कोई खिल उठता था। उस लड़के ने बताया – सर मुझे एक लड़की पसंद आ गयी थी और वह मेरा दिल तोड़कर चली गयी।

वह अध्यापक सब कुछ समझ गया। उसने उस लड़के को अगले दिन खाने पर बुलाया। अगले दिन जब वह लड़का उस अध्यापक के घर पहुँचा तो अध्यापक उस लड़के के लिए जूस लेकर आया। उस अध्यापक ने जान – बुझ कर उस जूस में नमक ज्यादा मिला दिया 

लड़के ने जूस पीते ही कहा – सर आपने इसमें नमक ज्यादा मिला दिया है। अध्यापक ने कहा – अगर तुम बोलो तो मैं इस जूस को फेंक देता हूँ और तुम्हारे लिए दुसरा बना देता हूँ। वह लड़का बोला – सर इस जूस को फेंकने की जरुरत नहीं है।

इसमें नमक ज्यादा हो गया है। हम इसमें ज्यादा चीनी मिला देते है। उसके बाद यह पीने लायक हो जायेगा। वह अध्यापक मुस्कुराते हुए बोला – यह बात ही मैं तुम्हे समझाना स चाहता हूँ। तुम्हारी जिंदगी में नमक ज्यादा हो गया है। हम उसे तो कम नहीं कर सकते लेकिन चीनी चीनी ज्यादा डाल सकते है।

दोस्तों इस Motivational Love Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की ऐसी स्थिति में अगर आप अपने अच्छे समय को याद करेंगे तो वह चीनी का काम करेगा। जिससे आपको अहसास होगा की आपकी जिंदगी में इसके अलावा भी बहुत कुछ है। बस एक बार जिंदगी के इस कड़वे रस में थोड़ी सी चीनी तो मिलाकर देखो। सुख और खुशियाँ आपका दामन थाम लेगी।
प्यान का मतलब यह नहीं होता की आपकी कोई girlfriend या boyfriend हो। प्यार का मतलब तो बस यह होता है की आपकी जिंदगी में कोई special हो। जो आपकी फिक्र करे और आप उसकी फिक्र करे। Best Motivational Love Story in Hindi प्यार में हारे लोग







0

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com