Blogroll

Motivational Short Story

Motivational Stories In Hindi For Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है


Motivational Stories In Hindi For Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है






दोस्तों एक मिनट के लिए सोचो। क्या आप इस दुनिया में एक भीड़ का हिस्सा बने हुए है या फिर एक लीडर बनकर उस भीड़ को अपने हिसाब से चला रहे है। दुनिया में १% लोग ही कामयाब है और उन सभी ने अपने रास्ते अपने आप ही बनाये है। वे कभी भी भीड़ के पीछे नहीं चले। उदाहरण के लिए बिल गेट्स, जो की बहुत बार इस दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूचि में रह चुके है। स्टीव जॉब्स, धीरु भाई अम्बानी, रतन टाटा आदि। Motivational Stories in Hindi for Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है

मैं आपको यह बता देना चाहता हूँ की अब समय आ गया है। अगर आप जिंदगी में कुछ अलग नहीं कर पा रहे है तो आपको अपनी संगति और सोच दोनों बदल लेनी चाहिए। आपकी संगति और सोचा का आप पर किस तरह फर्क पड़ता है। यह बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ।

एक बार की बात है। एक शेरनी अपने बच्चे के साथ शिकार पर निकली। कुछ ही दुरी पर उसे भेड़ो का एक झुण्ड दिखाई दिया। उसने मौका देखते ही उस झुण्ड पर हमला कर दिया और एक भेद को अपने दाँतों से पकड़कर जंगल की ओर चल दी।


इस बीच उसने अपने बच्चे पाए बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया। शिकार करते समय बच्चा भेड़ो के बीच ही छूट गया। उन भेड़ो ने उस मासूम से बच्चे को अपने साथ ही रख लिया। वह उन्ही के साथ ही बड़ा होने लगा और उन्ही के जैसा बन गया।

एक दिन वह भेड़ों के झुण्ड के साथ घूम रहा था। अचानक ही एक शेर ने उन भेड़ों पर हमला कर दिया। हमला करते समय उस शेर ने देखा की भेड़ों के झुण्ड में एक ओर शेर है। जो की उससे डरकर भेड़ो के साथ ही दौड़ रहा है। उस शेर को कुछ अजीब लगा।

वह शेर भेड़ों को छोड़कर उस शेरनी के बच्चे के पीछे ही दौड़ने लगा। वह दौड़ते – दौड़ते उस शेर की बराबर में आ गया और उसे पकड़ लिया। उसके बाद उसने पूछा – तुम मुझसे डरकर क्यों भाग रहे हो। वह शेर तुरंत ही चिल्लाने लगा। मुझे छोड़ दो। मुझ पर हमला मत करना। मुझे मत खाना।


उस शेर ने उस शेरनी के बच्चे को नदी किनारे ले जाकर पानी में झाँकने को कहा और पूछा बताओ। हम दोनों में क्या फर्क है। शेरनी का बच्चा अपनी असलियत जानकार हैरान था। उसने अपनी शक्ति और ताकत को पहचान लिया था। इसके बाद उसने एक जोर की दहाड़ मारी जिससे पूरा जंगल हिल गया।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आप जिस तरह के लोगों के साथ रहते है। आप वैसे ही बनते चले जाते है। यही कारण है की अमीर लोग गरीब लोगो की बजाय अमीरों से दोस्ती करना पसंद करते है। अगर आप भीड़ का हिस्सा बनोंगे तो जिंदगी में ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाओंगे।

अगर आप भी दुनिया के 1% कामयाब लोगो में शामिल होना चाहते है तो आपको अपने रास्ते अपने आप बनाने होंगे। बिल गेट्स भीड़ का हिस्सा बनकर अमीर नहीं बना। वह भीड़ का लीडर बनकर अमीर बना। Motivational Stories in Hindi for Employees | 1% लोग ही कामयाब क्यों है



No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com