Blogroll

Motivational Short Story

लालच दुःख देता है। Greed Gives Grief Motivational Story in Hindi



लालच दुःख देता है। Greed Gives Grief Motivational Story in Hindi




एक गाँव में एक बहुत ही गरीब इंसान रहता था। वह अपनी गरीबी से इतना परेशान था की एक दिन वह आत्महत्या करके के लिए नदी के किनारे पहुँच गया। वह आत्महत्या करने ही वाला था। एक महात्मा ने उसे रोक लिया। महात्मा ने उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा – उसने कहा – मैं बहुत ही गरीब हूँ और अपनी गरीबी के कारण बहुत ही परेशान हूँ।


यह सुनकर महात्मा ने कहा – मेरे पास एक जादुई घड़ा है। इस जादुई घड़े से जो भी माँगा जाता है। ये दे देता है। लेकिन अगर किसी कारण से ये घड़ा फुट गया तो जो कुछ भी इसने दिया है वो तुरंत ही गायब हो जायेगा। महात्मा ने कहा – मैं तुम्हे वो घड़ा दे सकता हूँ। इस घड़े को प्राप्त करने के लिए तुम्हे मेरी दो साल तक सेवा करनी होगी।
अगर तुम मेरी दो साल तक सेवा करोगे तो मैं तुम्हे वो जादुई विद्या भी दूँगा। जिससे तुम घड़े को फूटने पर फिर से जोड़ सकते हो। उस इंसान ने सोच विचार करके महात्मा से कहा – मैं आपकी दो साल तक सेवा करुँगा। मुझे तो जल्दी से जल्दी वो घड़ा चाहिए। घड़ा मिलने पर मैं उसे सभांल कर रखूँगा। मैं उसे कभी भी फूटने ही नहीं दूँगा।


वह इंसान उस महात्मा की सेवा में लग गया। जब दो साल हो गए उस महात्मा ने उसे वो जादुई घड़ा दे दिया। उस घड़े को लेकर वह घर आ गया। उसने लालच के नशे में चूर होकर। उस घड़े के सामने अपनी इच्छाएँ रखी। उस घड़े ने उसकी सारी इच्छाओं को पूरा कर दिया। उसने उस घड़े से गाडी, बँगला, नौकर – चाकर सब कुछ माँग लिया।

इसके बाद उसने विलासिता का जीवन जीना और मदिरापान करना शुरू कर दिया। एक दिन शराब के नशे में वह उस घड़े को अपने सर के ऊपर रखकर नाच रहा था। अचानक घड़ा उसके हाथ से छूट गया। घड़ा तुरंत ही जमीन पर गिरकर फुट गया। घड़े के फूटते ही जो कुछ भी उसने उस घड़े से माँगा था। वह सब कुछ तुरंत ही गायब हो गया।


अब वह इंसान सोचने लगा। अगर लालच के कारण उसने जल्दबाजी न की होती तो वह उस महात्मा की पाँच साल तक सेवा करके वह विद्या भी प्राप्त कर सकता था। जो घड़े को पुन जोड़ सकती थी। घड़ा फूटने के बाद वह फिर से गरीब बन चुका था। क्योकि जो कुछ भी उसने उस घड़े से माँगा था। वह सब कुछ गायब हो चुका था।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की हमे लालच में आकर किसी भी काम को जल्दबाजी के साथ नहीं करना चाहिए। हमे आराम से समय लेकर और लालच को दूर रखकर। उस काम के बारे में सोचना चाहिए। इसके बाद ही कोई फैसला करना चाहिए। लालच में आकर लिए गए फैसले आपको दुःख के अलावा कुछ भी नहीं दे सकते है। लालच दुःख देता है। Greed Gives Grief Motivational Story in Hindi





No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com