Blogroll

Motivational Short Story

सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories In Hindi


सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories In Hindi




नमस्कार दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारी सफलता में हमारी सोच और मेहनत का बहुत ही बड़ा हाथ होता है। हम अपने बारे में क्या सोचते है। ये हमारी जिंदगी में बहुत ही मायने रखता है। अगर आपको मेरी इस बात पर यकीन ना हो। तो आप एक बार अपनी सोच बदल कर देखिये। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories 



एक छोटे से गाँव में एक लड़का रहता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर थी। क्योकि जब वह छोटा था। तब ही उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। उसकी माँ घर घर जाकर बर्तन मांज कर और सिलाई करके किसी न किसी तरह अपने घर का गुजारा करती थी। वह लड़का अक्सर चुप चुपचाप ही बैठा रहता था। एक दिन उसके अध्यापक ने उसे एक पत्र देते हुए कहा – तुम इसे अपनी माँ को दे देना। उसने घर आकर वह पत्र अपनी माँ को दे दिया।

मेरे पास EMAIL ID नहीं है। इसलिए मैं अरबपति हूँ। MORAL STORIES FOR CHILDRENS IN HINDI



उसकी माँ उस पत्र को पढ़कर मन ही मन मुस्कुराने लगी। बेटे ने अपनी माँ से पूछा – माँ इस पत्र में क्या लिखा है। माँ ने मुस्कुराते हुए कहा – बेटा इसमें लिखा है की आपका बेटा कक्षा में सबसे होशियार है। इसका दिमाग सभी बच्चो से तेज है। हमारे पास ऐसे अध्यापक नहीं है। जो आपके बच्चे को पढ़ा सके। इसलिए आप इसका एडमिशन किसी ओर स्कूल में करवा दीजिए।


यह सुनकर वह लड़का खुश हो गया। और साथ ही साथ उसका कॉन्फिडेंस बहुत ही बढ़ गया। वह मन ही मन सोचने लगा की उसके पास कुछ खाश है। जिसके कारण वह इतना बुद्धिमान और तीव्र बुद्धि वाला है। अगले ही दिन उसकी माँ ने उसका एडमिशन दूसरे स्कूल में करवा दिया। उस लड़के ने मन लगाकर पढाई की और एक दिन अपनी मेहनत के दम पर सिविल सर्विसेज का एग्जाम पास कर लिया।

लालच दुःख देता है। GREED GIVES GRIEF MOTIVATIONAL STORY IN HINDI



उसकी माँ बूढी हो चुकी थी। और एक बीमारी से ग्रस्त होने के कारण। एक दिन अचानक ही उसकी मृत्यु हो गयी। उस लड़के को अपनी माँ से बहुत ही लगाव था। वह बहुत ही रोया। तभी अचानक उसने अपनी माँ की अलमारी खोली, और उसके सामानो को देखने लगा। तभी उसकी नज़र एक पत्र पर पड़ी। यह व्ही पत्र था जो उसकी टीचर ने उसकी माँ को देने के लिए दिया था। जब उसने उस पत्र को पढ़ा तो उसके होश उड़ गए।


उस पत्र में लिखा था की आपको ये बताते हुए हमे बहुत दुःख है। की आपका बेटा पढ़ाई – लिखाई में बहुत ही कमजोर है। यह खेल कूद में भी इतना अच्छा नहीं है। जिस तरह से इसकी उम्र बढ़ रही है। उस तरह से इसकी बुद्धि का विकास नहीं हो रहा है। इसलिए हम इसे स्कूल से निकाल रहे है। आप इसका डमीशन किसी दूसरे स्कूल में करवा दीजिये। नहीं तो घर रहकर इसे पढ़ाइये।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की जिस प्रकार पत्र पढ़कर उसकी माँ ने अपने बेटे की सोच बदल दी। ठीक उसी प्रकार आप भी अपनी सोच बदल सकते है। मैं आपसे फिर से कहूँगा – हम अपने बारे में क्या सोचते है। ये हमारी जिंदगी में बहुत मायने रखता है। इसलिए कुछ अच्छा और positive सोचिये। सोच बदल देगी जिंदगी – Real Life Inspirational Stories in Hindi
Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com