Blogroll

Motivational Short Story

Start Your Day Positively बड़ा बनना है तो सुबह उठते ही ये काम करे



Start Your Day Positively बड़ा बनना है तो सुबह उठते ही ये काम करे




दोस्तों जब हम बार – बार हारते है तो हमारी सफल होने की इच्छा खत्म होने लगती है। साथ ही साथ हम सफल होने के लिए सोचना और काम करना भी छोड़ देते है। जिसके कारण आपका बड़ा बनने का सपना टूट जाता है। अगर आप बड़ा बनना चाहते है तो सुबह उठकर आपको क्या करना चाहिए। ये बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Start Your Day Positively बड़ा बनना है तो सुबह उठते ही ये काम करे


आप सभी ने बाज को आसमान में ऊँची उड़ान भरते हुए तो देखा ही होगा। मैं आपको ये बता देना चाहता हूँ की एक बाज की उम्र लगभग ७० साल होती है लेकिन ४० वर्ष की आयु तक पहुँचते – पहुँचते उसके शरीर के ३ अंग बेकार हो जाते है।


उसके पंजे लम्बे और लचीले हो जाते है। जिसके कारण वह अपने शिकार को अच्छे तरिके से नहीं पकड़ पाता। उसकी चोंच आगे की ओर मुड़ जाती है। जिसके कारण उसे खाना खाने में परेशानी होने लगती है। उसके पंख भारी हो जाते है और उसके शरीर से चिपकने लगते है। जिसके कारण वह अच्छे तरिके से नहीं उड़ पाता।





ऐसी स्थिति में उसके पास तीन रास्ते बचते है।
पहला – वह अपनी जान दे दे।
दुसरा – वह यह भूल जाए की वह कौन है और गिद्द की तरह अपना जीवन बिताना शुरू कर दे।


तीसरा – वह अपने आप पर काम करके पहले जैसा बने।
ऐसी स्थिति में बाज तीसरा रास्ता चुनता है। जो बहुत ही पीड़ा और दर्द से भरा है। ऐसा करने के लिए वह किसी ऊँचे पहाड़ पर जाता है। वहाँ एकांत में अपना घर बनाता है और अपने आप पर काम करना शुरू कर देता है।


सबसे पहले वह अपनी चोंच को चट्टान पर मार – मार कर तोड़ देता है। वह नई चोंच आने का इंतजार करता है। नई चोंच उग आने के बाद वह उसी प्रकार अपने पंजो को भी तोड़ देता है। जब नए पंजे आ जाते है तो वह एक – एक करके अपने पंखो को भी निकाल देता है और नये पंख आने का इंतजार करता है।

ये सब करने के लिए उसे कम से कम १५० दिन लगते है। अब आप समझ सकते है की पहले जैसा बनने के लिए उसने कितनी पीड़ा और दर्द का सामना किया होगा। १५० दिन के बाद उसे फिर से नई चोंच, पंजे और पंख मिल जाते है। इसके बाद वह लगभग ३० साल और जीवित रहता है।


दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता है की जब भी आपकी सफल होने की इच्छा, सोच और लगन खत्म होने लगे तो समझ लो की आपको अपने आप पर काम करके बेहतर बनने की जरूरत है। उसके लिए आपको हर रोज सुबह उठते ही उस एक चीज को छोड़ना होगा।

जो आपके बड़े बनने के सपने से आपको दूर कर रही है। ऐसा करने से आपको कितनी भी पीड़ा या दर्द क्यों न हो। आपको बर्दास्त करना होगा। अगर आपने ऐसा किया तो आपके सपने को पूरा होने से कोई भी नहीं रोक सकता। Start Your Day Positively बड़ा बनना है तो सुबह उठते ही ये काम करे






No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com