Blogroll

Motivational Short Story

Motivational Story for Employees | सावधानी हटी, दुर्घटना घटी



Motivational Story for Employees | सावधानी हटी, दुर्घटना घटी




दोस्तों आपने सफर के दौरान रास्ते पर यह जरूर लिखा हुआ देखा होगा। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। यही बात हमारे जीवन पर भी लागू होती है। आपकी एक गलती आपकी सभी अच्छाईयों पर पानी फेर सकती है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Motivational Story for Employees | सावधानी हटी, दुर्घटना घटी




एक इंसान के पास एक समझदार बंदर होता है। वह बंदर अपनी समझदारी के कारण उस इंसान के बहुत से काम करता है। एक दिन वह सामान लेने के लिए बाजार जाता है। एक दूकान पर जाकर वह दुकानदार को एक थैला पकड़ा देता है। दुकानदार उस थैले को खोलकर देखता है।
उस थैले में उसे कुछ पैसे और सामानो की एक लिस्ट मिलती है। उस लिस्ट के अनुसार वह सामान देकर पैसे काटता है और बचे हुए पैसे थैले में डालकर उसे पकड़ा देता है। थैला लेकर बंदर वहाँ से चला जाता है।

यह देखकर वह दुकानदार सोचता है की यह तो बहुत ही समझदार बंदर है। इसके मालिक से तो मिलना चाहिए। वह उस बंदर के पीछे – पीछे चल देता है। बंदर एक बस स्टॉप पे जाता है। बस आते ही वह बस में चढ़ जाता है।
वह कंडक्टर के पास जाकर उसे एक पैकेट देता है। जिसमे कुछ पैसे और उसके घर का पता लिखा होता है। टिकट लेने के बाद वह एक सीट पर आराम से बैठ जाता है। जब उसका स्टॉप आता है। वह ड्राइवर के पास चला जाता है। ड्राइवर बस रोक देता है और वह बंदर वहाँ उतर जाता है।


दुकानदार भी उसी का पीछा करते हुए। वहाँ उतर जाता है। घर जाने के बाद बंदर दरवाजा खटखटाता है। दरवाजा खोलते ही उसका मालिक उसकी बुरी तरह से पिटाई कर देता है। यह देखकर दुकानदार बोलता है। आपने यह क्या किया। इतने समझदार बंदर की पिटाई कर दी।


यह सुनकर उसका मालिक बोला – इसने दरवाजे को खटखटाकर मेरी नींद खराब कर दी। यह अपने साथ चाबी लेकर जा सकता था। चाबी से दरवाजे को खोलता और चुपचाप अंदर आ जाता। ऐसा करने से मेरी नींद खराब नहीं होती।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आपसे लोगो की उम्मीदों का अंत ही नहीं होता। जहाँ पर भी आप चूकेंगे। लोग व्ही पर बुराई निकाल लेंगे और आपकी पिछली सभी अच्छाईयों पर पानी फेर देंगे।
आपने अपनी जिंदगी में कितनी अच्छाईयाँ की है। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे तो बीएस आपकी एक गलती का इंतज़ार कर रहे है इसलिए बीएस अपने काम पर ध्यान दो और लोगो के बारे में सोचना छोड़ो क्योकि अब आप समझ ही गए होंगे की सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। Motivational Story for Employees | सावधानी हटी, दुर्घटना घटी

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com