Blogroll

Motivational Short Story

Motivational Short Story In Hindi क्या आपको भी दुःख है



Motivational Short Story In Hindi क्या आपको भी दुःख है




दोस्तों ज्यादातर लोगों की जिंदगी दुःखों से भरी होती है। उनकी जिंदगी से एक दुःख ख़त्म नहीं होता की दुसरा दुःख उनके सर के ऊपर आकर बैठ जाता है। ऐसा क्यों हो रहा है। इसी बात को अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Motivational Short Story in Hindi क्या आपको भी दुःख है


एक बार की बात है। एक बहुत ही अमीर राजा था। उसके पास किसी भी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन उसका स्वास्थ अच्छा नहीं रहता था। बिमारी के कारण वह हमेशा दुःखी रहता था। उसने बहुत से वैध से अपना इलाज करवाया लेकिन कोई भी राजा की बिमारी सही करके। उसके दुःखों को दूर नहीं कर पाया।
राजा की बिमारी की बात धीरे – धीरे करके पुरे नगर में फैल गयी। एक दिन एक बूढ़ा व्यक्ति राजा के पास आया। उसने राजा से कहा – मैं आपकी एक बिमारी का इलाज करके आपके दुःखों को दूर कर सकता हूँ। राजा ने कहा – कैसे। उस बूढ़े व्यक्ति ने बताया – अगर आप किसी सुखी आदमी का कुर्ता पहन लो तो आप ठीक हो जाओगे।
यह बात सुनकर दरबार में मौजूद लोग हँसने लगे। राजा ने सोचा की मैंने इतने इलाज करके देख लिए एक ओर सही। राजा ने अपने मंत्री और सैनिकों को आदेश दिया की एक सुखी आदमी की खोज की जाये। सभी के सभी सुखी आदमी की खोज पर निकल गये लेकिन किसी को भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला। जो पूर्ण रूप से सुखी हो।
हर व्यक्ति को किसी न किसी बात का दुःख था। एक दिन राजा भी भेष बदलकर एक सुखी आदमी की खोज में निकल पड़ा। कुछ दिन खोज करने के बाद वह एक खेत के पास जा पहुँचा। उस खेत में एक किसान काम कर रहा था। राजा ने उससे पूछा – क्या तुम सुखी हो।

उस किसान ने कहा – हाँ, मैं सुखी हूँ। भगवान की कृपया से मुझे किसी भी बात का दुःख नहीं है। राजा खुश हो गया। तुरंत ही उसे कुर्ते वाली बात याद आ गयी लेकिन उसने ध्यान से देखा तो वह किसान केवल धोती पहने हुए था। उसका सारा शरीर पसीने से भीगा हुआ था।
यह देखकर राजा को उस बूढ़े व्यक्ति की बात समझ में आ गयी। राजा अपने महल लौट आया और उसने भोग विलास वाली दिनचर्या को छोड़ दिया और परिश्रम करने लगा। कुछ दिन बाद राजा स्वस्थ हो गया और उसके दुःख भी समाप्त हो गये
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अगर आपकी जिंदगी में दुःख चल रहे है तो आप परिश्रम नहीं कर रहे है। आपके दुखो को दूर करने की सिर्फ और सिर्फ एक दवा है। वो है परिश्रम। अपने काम को लेकर कभी भी समझौता मत करो। मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहो। Motivational Short Story in Hindi क्या आपको भी दुःख है



No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com