Blogroll

Motivational Short Story

Success Story In Hindi For Student बड़ा बनना है तो यह गलती कभी मत करना

Success Story In Hindi For Student बड़ा बनना है तो यह गलती कभी मत करना





दोस्तों जब भी हमें जिंदगी में आगे बढ़ने के मौके मिलते है। ऐसे समय में हमारा मन दो हिस्सों में बँट जाता है। एक हिस्सा हमे उस काम के फायदे दिखाकर हमारा हौसला बढ़ाता है और दुसरा हिस्सा उसके नुक्सान दिखाकर हमें डराता है। अगर हम उस काम को शुरु भी कर देते है तो […]



एक बार एक राजा को पता चला कि पास में ही एक समृद्ध देश है। राजा ने अपनी सेना तैयार की और उस जगह को जितने निकल पड़ा। पानी के रास्ते से वह उस देश पहुँच गया। वहाँ पहुँचने के बाद उसे पता चला की उस देश की सेना उनसे बहुत बड़ी है

अब उसका मन दो हिस्सों में बँट गया। पहले हिस्सा उससे कह रहा था। वापस लौट जा तू इतनी बड़ी सेना से कभी भी जीत पायेगा। अगर युद्ध हुआ तो तू भी मरेगा और तेरे सैनिक भी


दुसरा हिस्सा कह रहा था। ऐसे मोके बार – बार नहीं मिलते। सेना चाहे कितनी भी बड़ी हो अगर तू अपनी पूरी इच्छाशक्ति से लड़ेगा तो जीत जाएगा। अब राजा के पास दो रास्ते थे। राजा ने सोचा दोनों रास्तो पर एक साथ नहीं चला जा सकता इसलिए राजा ने अपने सैनिकों को आदेश दिया की सभी जहाज जला दिए जाये।अब उन सभी के पास लौटने का कोई रास्ता नहीं था। राजा ने चिल्लाते हुए अपने सैनिकों से कहा – हम लड़ेंगे, या तो हमारी जीत होगी या फिर हम लड़ते – लड़ते मर जायेगे। युद्ध शुरु हुआ और उन्होंने उस बड़ी सी सेना को हरा दिया।

राजा इसलिए जीत पाया क्योकि उसने अपने मन को दो हिस्सों में बँटने नहीं दिया। उसने अपना पूरा ध्यान एक ही ओर अपने लक्ष्य पर रखा।


दोस्तों इस Success Story से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की दो नाव में सवार होने वाले लोग हमेशा ही डूबते है। अगर आपके मन में किसी भी काम को लेकर दो विचार चल रहे है।

ऐसी स्थिति में आप उस काम में कभी भी सफल नहीं हो सकते क्योकि उस काम के प्रति आपके अंदर मौजूद डर आपको ले डूबेगा। अगर आप अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहते है तो बिना डरे एक ही रास्ते पर चलो। Success Story in Hindi for Student बड़ा बनना है तो यह गलती कभी मत करना

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com