Blogroll

Motivational Short Story

Success Businessman Story in Hindi | अपनी कीमत बढ़ाओ


Success Businessman Story in Hindi | अपनी कीमत बढ़ाओ



एक बार की बात है। एक Success Businessman ने अपने Business के कारण शहर में अपना बड़ा नाम कमा लिया था, लेकिन वह अपने बेटे को लेकर बहुत ही परेशान रहता था। वह अक्सर सोचता रहता था की क्या उसका बेटा इस Business को संभाल पायेगा।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए। उसने अपने बेटे की परीक्षा लेनी सोची। अगले दिन उसने अपने बेटे को एक डिब्बा देते हुए कहा – इस डिब्बे के अंदर जो कुछ भी है। आगे तुम उसे उसकी कीमत से ज्यादा का बेच पाए तो मैं तुम्हारी पॉकेट मनी दुगनी कर दूँगा।



उसने डिब्बा खोलकर देखा। उसमे गेहूँ भरे हुए थे। वह सोचने लगा की इन गेहूँ को इनकी कीमत से ज्यादा दामों पर कैसे बेचा जाए। तुरंत ही उसके दिमाग में एक विचार आया। उसने गेहूँ को पीसकर आटे में बदल दिया। जिसके कारण उसकी कीमत बढ़ गयी।
ऐसा करने से उस लड़के की पॉकेट मनी दुगनी हो गयी लेकिन वह Success Businessman अभी भी संतुष्ट नहीं था। अगले दिन उसने अपने बेटे को फिर बुलाया और उसे आटा देते हुए कहा – अगर तुमने इसकी कीमत बढ़ा दी तो मैं फिर से तुम्हारी पॉकेट मनी दुगनी कर दूँगा।
उस लड़के ने कुछ देर तक सोचा फिर वह पास को बेकरी से उस आते की ब्रेड बनवा कर ले आया। ऐसा करने से उस आटे की कीमत बढ़ गयी और उस लड़के का जेब खर्च भी दुगना हो गया

वह Success Businessman अभी भी संतुष्ट नहीं था इसलिए उसने अपने बेटे की एक ओर परीक्षा लेनी सोची। अगले दिन उसने अपने बेटे को बुलाया और उसे ब्रेड देते हुए कहा – कुछ ऐसा करो जिससे इस ब्रेड की कीमत बढ़ जाए। अगर तुम ऐसा कर पाए तो मैं फिर से तुम्हारी पॉकेट मनी फिर से दुगनी कर दूँगा।
यह सुनकर वह लड़का कुछ देर तक सोचता रहा फिर वह ब्रेड लेकर रसोई में गया और अपनी माँ से उसका केक बनवाकर ले आया और अपने पिता को दे दिया। यह देखकर पिता बहुत ही खुश हुए। अब उसके पिता को लगने लगा था की उसका बेटा बिज़नेस को अच्छे तरिके से संभाल सकता है।
दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की इस दुनिया में इंसान को उसकी कीमत से जाना जाता है और इंसान की कीमत उसकी skills और qualities के कारण बढ़ती है। जिस इंसान के पास जितनी ज्यादा skills और qualities होगी। वह इस दुनिया में उतना ज्यादा ही पैसा कमायेगा इसलिए अगर आप अमीर बनना चाहते हो तो अपनी कीमत बढ़ाओ यानी की अपनी skills और qualities बढ़ाओ। Success Businessman Story in Hindi | अपनी कीमत बढ़ाओ

0

Sabse Bada Rog Kya Kahenge Log Motivational Story । सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग।


Sabse Bada Rog Kya Kahenge Log Motivational Story । सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग।


Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों इस दुनिया में ज्यादातर लोग अपने सपने पूरे नहीं कर पाते। क्योकि वे अंदर से डरे होते है। अगर सीधे शब्दों में कहे तो वे सभी बीमार है, और उन सभी को एक ही बिमारी है। उस बिमारी का नाम है, क्या कहेंगे लोग। इस दुनिया का सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। ये ही बात आपको अच्छे तरीके से समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Today Motivational Story is Sabse Bada Rog Kya Kahenge Log Motivational Story । सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग।




एक बार पति पत्नी अपने गधे के साथ जा रहे थे। तो लोग उन्हें देखकर हॅसने लगे और कहने लगे ये दोनों कितने बेवकूफ है। गधा होते हुए भी पैदल चल रहे है। दोनों ने सोचा बात तो सही है।



इसलिए वे दोनों गधे के ऊपर बैठ गये। वे कुछ ही दूर चले थे उन्हें कुछ लोग ओर मिल गये। लोग कहने लगे इन दोनों को दया नहीं आती दोनों के दोनों गधे पर बैठे है। उन दोनों ने सोचा बात तो सही है। इसलिए पति निचे ऊतर गया और पत्नी को गधे पर बैठा दिया।
                        वे दोनों कुछ ही दूर चले थे कि लोगों ने उन पर हँसना शुरू कर दिया और कहने लगे। देखो जोरू का गुलाम बीबी को गधे पर बैठाकर खुद पैदल चल रहा है। उन दोनों ने फिर से सोचा। इस बार वह आदमी  गधे पर बैठ गया और बीबी को पैदल चलने को कहा।

यह देखकर लोगो ने कहना शुरू कर दिया। कैसा आदमी है खुद गधे पर बैठा है और एक औरत को पैदल चला रहा है। उन दोनों ने फिर से सोचा और इस बार उन्होंने कुछ अनोखा ही कर दिया।



उन दोनों ने गधे को अपने सर पर उठा लिया। यह देखकर लोग हॅसने लगे और कहने लगे इन पागलो को देखो जिस गधे पर इन्हे बैठना चाहिए था। इन्होने उसे ही अपने सर पर उठा लिया।
                       दोस्तों इस कहानी से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की लोगो को कमेंट करने में मजा आता है। आप कुछ भी करो लोग कुछ न कुछ जरूर बोलेंगे। इसलिए लोगो की बातों पर ध्यान मत दो। आपको जो कुछ भी सही लगता हो वहीं करो।



1

Short Stories In Hindi | यह गलती भूलकर भी मत करना

Short Stories In Hindi | यह गलती भूलकर भी मत करना




दोस्तों ज्यादातर लोगों में एक दूसरे को judge करने की आदत होती है। मैं ऐसे लोगों से एक ही बात कहूँगा – किसी भी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देखकर। उसके भविष्य का मजाक कभी भी नहीं उड़ाना चाहिए क्योकि कल में इतनी शक्ति होती है की वह कोयले को भी हीरे में बदल देता है। इसी बात को हम एक कहानी से समझते है। Short Stories in Hindi | यह गलती भूलकर भी मत करना




एक बार की बात है। अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर बड़े भाई ने उसे कार उपहार में दी। कार बहुत ही शानदार थी। वह उस कार को लेकर घूमने निकल गया। एक ट्रैफिक सिग्नल पर वह रुक गया। वहाँ पर फटे – पुराने कपड़ो में एक गरीब लड़का खड़ा हुआ था।
वह लड़का उस चमचमाती हुई कार को देखकर उसके पास आ गया और बोला – लगता है, यह कार आपने आज ही खरीदी है। कार मैं बैठे हुए आदमी ने कहा – नहीं, आज मेरा जन्मदिन है और मेरे बड़े भाई ने उपहार के रुप में यह कार मुझे दी है।



गरीब लड़का कुछ देर चुप रहा और फिर बोला – एक दिन मैं भी अपने छोटे भाई को उसके जन्मदिन पर ऐसी ही कार उपहार करुँगा। कार में बैठे हुए व्यक्ति को उस गरीब लड़के की यह बात बहुत ही अच्छी लगी। उसने उस गरीब लड़के से कहा – आओ मैं तुम्हे भी शहर घूमा देता हूँ।
वह लड़का कार में बैठ गया। दोनों के दोनों अब शहर घूमने निकल पड़े। कुछ देर बाद वह गरीब लड़का बोला – सर क्या आप अपनी गाडी के साथ एक बार मेरी कॉलोनी में चलेंगे। यह सुनकर वह व्यक्ति सोचने लगा। गरीब लोगो की सोच ही ऐसी होती है।


यह मुझे अपनी कॉलोनी में ले जाएगा और फिर अपने लोगो के बीच तरह – तरह की ढींगे हाँकेगा। उस दिन जन्मदिन होने के कारण वह व्यक्ति खुश था। उसने कहा – चलो ठीक है। बताओ कहाँ है तुम्हारी कॉलोनी। लड़के ने रास्ता बताना शुरु किया और घर के सामने गाडी को रुकवा लिया और कहा – आप २ मिनट के लिए रुको मैं अभी आता हूँ।


लड़का अंदर गया और अपने भाई को लेकर बाहर आया। उसके भाई के दोनों पैर नहीं थे। उसने गाडी के पास आकर अपने भाई से कहा – एक दिन मैं तुम्हारे जन्मदिन पर ऐसी ही कार तुम्हे उपहार करुँगा। यह सुनकर कार में बैठे आदमी की आँखे भर आयी।
वह मन ही मन सोचने लगा की मैं इस लड़के को जज करके क्या – क्या सोच रहा था। उसने उन दोनों भाईयों को फिर से गाडी में बैठाया और शहर घुमाया। वह गरीब लड़का बड़ा होलार अमीर आदमी बना और उसने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर उसे गाडी उपहार में दी।

दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की अपना समय दूसरों को जज करने में बर्बाद मत करो। ज्यादातर लोग यही बाते करते है। वो ऐसा है, यह वैसा है, ऐसा करना चाहिए था, वैसा करना चाहिए था। दुसरो को जो करना है। वे करेंगे। आप उन्हें जज करके अपना ही समय बर्बाद कर रहे है। Short Stories in Hindi | यह गलती भूलकर भी मत करना
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा ल्हा है तो मुझे कमेंट के द्वारा जरूर बताइयेगा।


0

Hindi Inspirational Stories । आपकी पहचान ही आपका सब कुछ है।



Hindi Inspirational Stories । आपकी पहचान ही आपका सब कुछ है।




Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आपकी पहचान ही आपका सब कुछ होती है। इसलिए न तो अपनी पहचान को छुपाओ और न ही बदलो। अगर आप अपनी पहचान को छुपाओगे या फिर बदल दोंगे। तो आपको बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। Today Hindi inspirational stories is आपकी पहचान ही आपका सब कुछ है।





किसी गाँव में एक धोबी रहता था जिसके पास एक गधा था। धोबी बहुत ही गरीब था। गरीबी के कारण वह अपने गधे को अच्छा चारा नहीं दे पाता था। जिसके कारण गधा काफी कमजोर हो गया था। एक दिन धोबी अपने गधे के साथ जंगल में घूम रहा था।
घूमते घूमते उसे जंगल में शेर की एक खाल मिल गयी। उसने सोचा की अगर रात को मैं अपने गधे को शेर की यह खाल पहनाकर खेतों में चरने छोड़ दू तो गाँव वाले इसे शेर समझेंगे और इसके पास नहीं जायेंगे, और मेरा गधा खेतो में चारा खा खा कर मोटा तगड़ा हो जायेगा।


धोबी ने ऐसा ही किया वो रोज गधे को शेर की खाल पहनाकर खेतो में छोड़ देता लोग उससे डरकर भाग जाते और गधा मजे से खेतो में चरता। एक रात गधा शेर की खाल ओढ़े खेत में मजे से चर रहा था। तभी उसने दूसरे गधे की आवाज सुनी।
उसकी आवाज सुनकर गधा भी आवाजे निकालने लगा। गधे की आवाज सुनते ही सब लोग समझ गये की यह शेर नहीं है यह तो एक गधा है। सभी लोगो ने उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया, और पीट पीट कर जान से मार डाला।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की आपकी अपनी पहचान ही आपका सब कुछ होती है। आपको कभी भी ये न तो बदलनी चाहीये और न ही छुपानी चाहीये। अगर आपने ऐसा किया तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। Hindi Inspirational Stories । आपकी पहचान ही आपका सब कुछ है।





0

Hindi Motivational Story । आपका सोचने का तरीका ही आपको कामयाबी दिलाता है।



Hindi Motivational Story । आपका सोचने का तरीका ही आपको कामयाबी दिलाता है।






Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारी अच्छी सोच ही हमें जिंदगी में कामयाब बनाती है। आप की जिंदगी में आयी कोई भी समस्या आपके लिए हजारो ऐसे रास्ते खोल देती है जिन पर चलकर आप उसे solve कर सकते है। ये ही बात अच्छे तरीके से समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ।

एक गाँव में एक राक्षस रहता था। जिससे हर कोई डरता था। क्योकि उस राक्षस ने पुरे गाँव में उधम मचा रखा था। एक दिन गाँव में एक लड़का आया। उसने भी उस राक्षस के बारे में सुना और लोगो के अंदर उस राक्षस के प्रति ख़ौफ भी देखा


उसने सभी गांव वालों से पूछा कि तुम इस राक्षस से लड़कर इसे मार क्यों नहीं देते। गांव वालो ने कहा की तुम मूर्ख जैसी बातें करो कर रहे हो तुम्हे दिखाई नही देता की वह राक्षस इतना बड़ा है की उसे मारा नहीं जा सकता।
यह सुनकर लड़के ने कहा कि अगर हम इसी बात को दूसरे तरीके से सोचे तो हकीकत कुछ ओर ही है। अगर हम सभी राक्षस पर निसाना लगाएंगे तो हमारा निसाना नहीं चुकेगा। क्योकि राक्षस बड़ा है, और फिर लड़के के राक्षस को गुलेल से ही मार डाला।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको बस ये समझाना चाहता हूँ की हमारी सोच ही कामयाब होने के लिए रास्ता निकालती है। इस कहानी में राक्षस एक ही था लेकिन लोगो का और उस लड़के का सोचने का तरीका अलग अलग था, और अपनी सोच के कारण ही वह लड़का उस राक्षस को मारने में सफल हो पाया। Hindi Motivational Story । आपका सोचने का तरीका ही आपको कामयाबी दिलाता है।



More Stories 


0

मैं बता सकता हूँ आपकी लाइफ कैसी होगी!

मैं बता सकता हूँ आपकी लाइफ कैसी होगी!




इसके लिए आपको मुझे बस इतना बताना होगा कि on an average आप अपना दिन किस तरह बिताते हैं




दोस्तों,  ये ज़िन्दगी एक-एक दिन करके ही बनी होती है और जिस तरह हम अपना दिन बिताते हैं उसी तरह हमारे हफ्ते-महीने, और साल बीतते हैं और उन्ही सालों में हमारी ज़िन्दगी बीत जाती है.
इसलिए अगर आप ध्यान से ये देख लें और समझ लें कि आपका एक-एक दिन कैसे बीत रहा है तो आप समझ सकते हैं कि आपकी लाइफ कैसी होने वाली है.
  • आप दिन भर बस यूँही बिना प्लान किये हुए इधर-उधर टाइम waste करते हैं तो end में आपको life waste लगेगी.
  • आप हर दिन सोच समझ कर किसी लक्ष्य को पाने के लिए कदम बढाते हैं तो end में आपको life worth living लगेगी.
  • आप इन दोनों के बीच में हैं (like most of us) तो आप आपकी लाइफ एक average human being की life होने वाली है.



आज आप जो कर रहे हैं वो दरअसल आपका भविष्य बना रहा है. आप जो शब्द बोल रहे हैं, जो thoughts सोच रहे हैं, जो खाना खा रहे हैं और जो एक्शन ले रहे हैं वही आपकी destiny को define कर रहा है- यह तय कर रहा है कि आप क्या बन रहे हैं और आपकी लाइफ कैसी होगी.


एक real self-assessment करके हम अपनी life trajectory देख सकते हैं. देख सकते हैं कि अगर हम यूँही चलते रहे तो अंत में कहाँ पहुंचेंगे





ये देखना ज़रूरी है क्योंकि हो सकता है आज एक-एक दिन बर्बाद जाने पर आपको realize ना हो रहा हो कि इसका परिणाम क्या होगा लेकिन जब आज ही आप अपने मौजूदा living pattern का परिणाम देख लेंगे तो आप आपने अन्दर बदलाव लाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं.
और आज लाया एक छोटा सा बदलाव आपकी पूरी life trajectory को बदल कर रख सकता है.
याद रखिये आज जो लोग सफलता के शिखर पर हैं वो हमसे-आपसे बहुत अलग नहीं हैं… ना appearance में , ना intelligence में, ना circumstances में… पर फिर भी आज वे वहां हैं जहाँ वे होना चाहते थे…और वे ऐसा सिर्फ एक बड़ा step लेकर नहीं कर पाए हैं…. बल्कि हर दिन लिए गए छोटे-छोटे steps से वे अपनी मंजिल तक पहुँच पाए हैं.
क्या आप भी आज वो छोटे-छोटे steps लेने को तैयार हैं जो आपके कल को बदल कर रख देंगे? क्या आज आप अपने दिन को एक नए ढंग से जीने को तैयार हैं ताकि इन दिनों को जोड़ कर बनने वाली आपकी ज़िन्दगी भी नयी बन जाए?
याद रखिये हर दिन आपकी बाकी की ज़िन्दगी का पहला दिन है… उस दिन को महान बनाइये….ज़िन्दगी अपने आप महान बन जायेगी.
All the best!


.

0

Best Short Stories In Hindi | अब तू मुझे सिखाएगा




Best Short Stories In Hindi | अब तू मुझे सिखाएगा



दोस्तों कोई भी लड़की हो या लड़का हो। उसने कभी न कभी किसी को जरुर बोला होगा। अब तू मुझे सिखाएगा, औकात में रह। यह बोलना सही है या गलत इसका फैसला हम बाद में करेंगे। पहले मैं आपको एक Best Short Stories सुनाता हूँ। Best Short Stories in Hindi | अब तू मुझे सिखाएगा Best […]




एक बार की बात है। एक चित्रकार अपनी पेंटिंग्स के लिए प्रसिद्ध था। वह रोज एक पेंटिंग बनाकर १००० रूपये में बेच देता था। उसने सोचा मरने से पहले मुझे अपने बेटे को पेंटिंग सीखा देनी चाहिए।
उसने अपने बेटे को पेंटिंग सिखाना शुरू कर दिया पहले दिन उसके बेटे द्वारा बनाई हुई पेंटिंग २०० रूपये की बिकी। यह बात उसने अपने पिता को बताई। पिता बहुत ही खुश हुए लेकिन बेटा उदास था।


वह अपने पिता से बोला – पिताजी मुझे ओर सीखना है। आप अपनी पेंटिंग १००० रूपये में बेचते थे और मेरी कुल २०० रूपये में बिकी। आप कुछ ऐसा जानते है। जो मैं अभी भी नहीं जानता। उसके पिता ने उसे ओर सिखाया।
कुछ दिनों बाद उसने एक ओर पेंटिंग बनाई। वह पेंटिंग बाजार में ५०० रूपये की बिकी। यह जानकार पिता बहुत ही खुश हुए, लेकिन बेटा अभी भी दुःखी था। उसने अपने पिता से कहा – मुझे अभी ओर सीखना है।
उसके पिता ने उसे ओर भी सिखाया। इस बार उसकी बनाई हुई पेंटिंग १५०० रूपये में बिकी। जब वह घर पहुँचा तो पिता ने देखा, बेटा बहुत ही खुश लग रहा था।


पिता ने ख़ुशी का कारण पूछा, वह बोला – पिताजी आज मेरी पेंटिंग १५०० रूपये की बिकी है। यह सुनकर पिता बहुत ही खुश हुए। पिता ने कहा – बेटा अब मैं तुम्हे ओर भी बहुत सी बाते सिखाऊँगा। जिससे तुम्हारी पेंटिंग ओर भी अधिक दामों पर बिकेगी। तुम उसे २००० रूपये तक बेच सकोंगे

यह सुनकर बेटा बोला – पिताजी रहने दो। आप मुझे सिखाएंगे। अब मुझे नहीं आपको मुझसे सिखने की जरूरत है। आप कभी भी अपनी पेंटिंग १०० रूपये से ज्यादा की नहीं बेच पाए।
मैं आपको सिखाऊँगा की पेंटिंग कैसे बेचीं जाती है। यह सुनकर पिता मुस्कुराने लगे और बोले – बेटा अब कभी भी तेरी पेंटिंग १५०० रूपये से ज्यादा की नहीं बिक पाएगी क्योकि अब तेरा सीखना बंद हो गया है। तेरे अंदर अहम ने जन्म ले लिया है।
यही बात एक दिन मैंने तेरे दादा जी को बोली थी। जब मैंने अपनी पहली पेंटिंग १००० रूपये में बेचीं थी। उस दिन के बाद से मैं कुछ नया नहीं सीख पाया और ना ही जिंदगी में आगे बढ़ पाया।


दोस्तों इस Best Short Stories से मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की जब भी आपके अंदर अंहकार, घमंड जैसी चीजे जन्म ले लेती है। उसी दिन जिंदगी में अपनी तरक्की रुक जाती है। यह आपको अंदर ही अंदर खोखला बनाकर। आपसे आपका सब कुछ छीन लेता है।
हर इंसान किसी ने किसी चीज में आपसे बेहतर है। अपने अहम को दूर करते हुए दुसरो से सिखने की आदत डालो। अब तू मुझे सिखाएगा इस बात को भूल जाओ। Best Short Stories in Hindi | अब तू मुझे सिखाएगा
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो मुझे कमेंट के द्वारा जरूर बताइयेगा।




0

Popular Posts

copyright © . all rights reserved. designed by Smart Telecom

grid layout coding by smart.com